बीकानेर में डॉक्टर से हॉस्पिटल में मारपीट, महिला की मौत के बाद हुआ था हंगामा
Ashish Bhardwaj | Oct 08, 2026, 14:33 IST
डॉक्टर के साथ मारपीट
बीकानेर के अपेक्स हॉस्पिटल में एक महिला की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी। परिजनों ने हॉस्पिटल पर लापरवाही के आरोप लगाए है। और मामले की निष्पक्ष जांच की अपील की है। वहीं डॉक्टर तनवीर मालावत ने कहा है कि उन्होंने सभी जरूरी प्रक्रियाओं का पालन किया है।
बीकानेर के रानी बाजार स्थित अपेक्स हॉस्पिटल में बुधवार रात हंगामा हो गया। हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला मरीज की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने ऑपरेशन करने वाले सीनियर डॉक्टर के साथ मारपीट की। डॉक्टर के नाम तनवीर मालावत है जो कांग्रेस नेता भी हैं।
मामला रानी बाजार स्थित अपेक्स हॉस्पिटल का है। मृतक महिला लूणकरनसर की रहने वाली रुकसाना बानो यहां भर्ती थीं। 6 अक्टूबर को उनका पथरी का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद से ही उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। जिसके चलते बुधवार शाम उनकी मौत हो गई। रुकसाना पांच छोटी बच्चियां मां थी। अब इन बच्चियों के सिर से मां का साया उठ गया है।
मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और डॉ. तनवीर मालावत के केबिन में पहुंचे। वहां उन्होंने डॉक्टर से मारपीट शुरू कर दी। पार्षद नवल पुरोहित सहित कई लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद डॉक्टर को केबिन से बाहर निकाला गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से हॉस्पिटल में अफरातफरी मच गई। दूसरे मरीजों के परिजन भी मौके पर जमा हो गए।
मौत की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में परिजन और परिचित हॉस्पिटल पहुंचे। करीब 100 से 150 लोगों के जुटने से हालात बिगड़ गए। इसी दौरान हॉस्पिटल में हंगामा मारपीट में बदल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह डॉक्टर को बचाया।
घटना की सूचना पर कोटगेट पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन अब तक इस मामले में एफआईआर (FIR – First Information Report) दर्ज नहीं हुई है। न मौत को लेकर, न ही मारपीट को लेकर।
डॉ. तनवीर मालावत (Tanveer Malawat) ने ऑपरेशन और उसके बाद की पूरी जानकारी दी। उनके मुताबिक रुकसाना के गॉल ब्लैडर (पित्ताशय) में पथरी थी। ऑपरेशन करके यह पथरी निकाल दी गई थी।
डॉ. मालावत के अनुसार ऑपरेशन के 24 घंटे बाद महिला ने दर्द और घबराहट की शिकायत की। वार्ड में डॉक्टर ने ईसीजी (ECG – Electrocardiogram) करवाई। रिपोर्ट कार्डियोलॉजिस्ट (दिल के विशेषज्ञ) को भेजी गई। इसके बाद इको (दिल की सोनोग्राफी) भी किया गया।
पल्स रेट ज्यादा आने पर मरीज को आईसीयू (ICU – Intensive Care Unit) में भर्ती किया गया। डॉ. मालावत के मुताबिक आईसीयू में अलग टीम मरीज की देखरेख कर रही थी। इसी दौरान उनकी मौत हो गई।
डॉ. मालावत ने बताया कि मरीज को चिरंजीवी योजना के तहत भर्ती किया गया था। यानी रुकसाना चिरंजीवी योजना मरीज के रूप में अस्पताल में थीं।
मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से मरीज की फाइल मांगी। आरोप है कि फाइल उपलब्ध नहीं कराई गई। कभी फाइल इधर-उधर होने की बात कही गई। कभी कोई दूसरा कारण बता दिया गया।
इससे परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया। परिजनों ने आशंका जताई कि फाइल में बाद में बदलाव किया जा सकता है। आखिर फाइल देने में देरी क्यों हुई? यह सवाल अब जांच का अहम हिस्सा होगा।
परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। क्या मौत की वजह इलाज में चूक थी या कुछ और? इसका जवाब जांच के बाद ही मिलेगा।
डॉ. तनवीर मालावत बीकानेर पूर्व विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके हैं। वे पेशे से सर्जन हैं। पथरी और फिशर के ऑपरेशन के लिए उनकी खास पहचान है। इसी वजह से इस कांग्रेस नेता डॉक्टर से जुड़ा मामला सुर्खियों में है। Apex Hospital Bikaner की जगह पहले वे खुद का अस्पताल चलाते थे। उस अस्पताल का नाम डॉ. तनवीर मालावत हॉस्पिटल था।
एक दिन पहले हुआ था ऑपरेशन
डॉक्टर से की गई मारपीट
हॉस्पिटल में जुटे 100 से 150 लोग
अब तक एफआईआर नहीं
डॉ. मालावत ने क्या कहा
रुकसाना को आईसीयू में किया भर्ती
पल्स रेट ज्यादा आने पर मरीज को आईसीयू (ICU – Intensive Care Unit) में भर्ती किया गया। डॉ. मालावत के मुताबिक आईसीयू में अलग टीम मरीज की देखरेख कर रही थी। इसी दौरान उनकी मौत हो गई।
चिरंजीवी योजना में भर्ती थी मरीज
फाइल नहीं देने का आरोप
इससे परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया। परिजनों ने आशंका जताई कि फाइल में बाद में बदलाव किया जा सकता है। आखिर फाइल देने में देरी क्यों हुई? यह सवाल अब जांच का अहम हिस्सा होगा।
परिजनों ने करी निष्पक्ष जांच की मांग
कौन हैं डॉ. तनवीर मालावत
चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन पर मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला, बोले- कर रहे हैं राजनीतिक नौटंकी
By Ashish Bhardwaj
पूर्व जज गिरिबाला की जमानत फिर अटकी! दहेज हत्या की धारा हटने के दावे पर CBI ने क्या कहा?
By Neel Tiwari
जयपुर कांग्रेस प्रदर्शन SIR के खिलाफ: कलेक्ट्रेट पर डोटासरा-जूली ने की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
By Jyoti Mahender Bhardwaj
मेडिकल अस्पताल पर ऑर्गन ट्रैफिकिंग का बड़ा आरोप, पति की मौत के बाद पत्नी पहुंची कोर्ट
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन की खुली पोल, पहले फॉल्स सीलिंग, अब दीवार की टाइल्स भरभराकर गिरीं
By Arun Tiwari
भरतपुर के नदबई में ACB की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टर का दलाल 35 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
By Jageshwar prasad
पेंशनर कल्याण मण्डल का होगा गठन, 15 अक्टूबर को पेंशन एवं भविष्य निधि संचालनालय में होगी बैठक
By VINAY VERMA