मृतक पहुंचा रजिस्ट्री करवाने, वारिसों ने पकड़ा जमीन रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा
Jageshwar prasad | Jul 29, 2026, 15:46 IST
मरे हुए व्यक्ति की जमीन बेचने पहुंचा फर्जी शख्स, 4 पर एफआईआर दर्ज
राजस्थान के बीकानेर में एक हैरान कर देने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां एक मृत व्यक्ति की जमीन को हड़पने के लिए फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर फर्जी आधार और पैन कार्ड के जरिए रजिस्ट्री कराने की कोशिश की गई।
समझें क्या है पूरा मामला
- बीकानेर में जमीन रजिस्ट्री के दौरान फर्जीवाड़ा।
- मृत व्यक्ति बनकर रजिस्ट्री कराने पहुंचा फर्जी।
- असली वारिसों ने पकड़ा, आधार-पैन भी जाली।
- फर्जी ने बताया- मुझे लाए थे, मेरे नाम जमीन नहीं।
- चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज।
तहसीलदार हरीश कुमार टाक ने बताया कि 27 जुलाई को चक 6 बीजीएम स्थित जमीन के दो बैनामे (सेल डीड) रजिस्ट्री के लिए प्रस्तुत किए गए थे। इन दस्तावेजों में दानाराम पुत्र गिरधारीराम को विक्रेता और वेदप्रकाश पुत्र सूजाराम को खरीदार दर्शाया गया था।
असली वारिसों के पहुंचते ही खुली पोल
वारिसों ने बताया कि जमीन के असली मालिक दानाराम पुत्र गिरधारीराम की काफी समय पहले ही मृत्यु हो चुकी है और सामने खड़ा व्यक्ति पूरी तरह फर्जी है।
आपत्ति मिलने के बाद जब अधिकारियों ने दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल की, तो रजिस्ट्री के लिए पेश किए गए आधार कार्ड और पैन कार्ड पूरी तरह फर्जी पाए गए।
पूछताछ में आरोपी ने कबूला सच
उसने खुलासा किया कि राऊराम पुत्र सूजाराम और अन्नाराम पुत्र मांगीलाल उसे लालच देकर खाजूवाला तहसील कार्यालय लाए थे। उसके पास स्वयं के नाम पर कोई जमीन नहीं है और उसे असली दानाराम बनाकर पेश किया गया था।
चार लोगों पर एफआईआर दर्ज
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच एसआई कोहरसिंह को सौंपी गई है और मामले में शामिल अन्य कड़ियों को तलाशा जा रहा है।
ये भी पढ़ें:-
होटल को नहीं मिलेगी कीमती जमीन, सिंगल बेंच के आदेश पर लगी रोक
सिनेमा के लिए मिला भूखंड, जेडीए ने रद्ध किया आवंटन, 30 साल बाद आया कोर्ट में
द्रव्यवती नदी की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, जेडीए सचिव ने मंगवाया रिकार्ड
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari