भाजपा विधायक ताराचंद जैन के बयान से गरमाई राजनीति, जानिए क्या कहा

Jageshwar prasad | Updated:
Share
उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन का विवादित बयान: खांजीपीर और आयड़ को बताया 'मिनी पाकिस्तान
उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन का विवादित बयान: खांजीपीर और आयड़ को बताया 'मिनी पाकिस्तान

उदयपुर शहर से बीजेपी विधायक ताराचंद जैन ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने शहर के खांजीपीर और आयड़ इलाकों को मिनी पाकिस्तान बताते हुए कहा कि ये क्षेत्र पहले अपराधियों की शरणस्थली बने हुए थे।

समझें क्या है पूरा मामला

  • उदयपुर शहर विधायक का विवादित बयान: खांजीपीर और आयड़ को बताया मिनी पाकिस्तान।
  • बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले विधायक- ये इलाके थे अपराधियों की शरणस्थली।
  • 10 साल के आंकड़े मंगवा लो, 25 फीसदी अपराध खांजीपीर क्षेत्र का ही मिलेगा: ताराचंद जैन।
  • पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात का भी किया जिक्र।
  • निकाय चुनाव पर कांग्रेस को खुली चुनौती, कहा- दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी।
राजस्थान के उदयपुर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ग्रामीण विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान शहर विधायक ताराचंद जैन के एक बयान ने सियासी गलियारों में बवंडर खड़ा कर दिया है।

सेक्टर 14 स्थित आशीष वाटिका में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चले इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक ने शहर के दो प्रमुख इलाकों खांजीपीर और आयड़ को मिनी पाकिस्तान कह दिया।

विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि उदयपुर शहर में प्रवेश करने के दो मुख्य मार्ग हैं- एक खांजीपीर होकर जाता है और दूसरा रेलवे स्टेशन होकर।

उन्होंने आरोप लगाया कि खांजीपीर इलाका मिनी पाकिस्तान बन गया था, जहां असामाजिक तत्व और अपराधी शरण लेते थे। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि अब वहां डिप्टी एसपी (DYSP) का दफ्तर शुरू होने के बाद से स्थितियों में सुधार आया है।

10 साल के रिकॉर्ड निकालो, 25% अपराध इसी इलाके के

ताराचंद जैन ने कानून-व्यवस्था और अपराध के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा, अगर खांजीपीर पुलिस चौकी से पिछले 10 वर्षों के अपराधियों और मुकदमों का रिकॉर्ड मंगवाया जाए, तो अकेले इस क्षेत्र का अपराध 25 प्रतिशत निकलेगा।

इसके बाद उन्होंने आयड़ क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां भी स्थिति पहले ऐसी ही बनी हुई थी, लेकिन अब प्रशासन और पुलिस की सक्रियता से हालात सुधर रहे हैं।

पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात और निकाय चुनाव पर कांग्रेस को चुनौती

सम्मेलन में विधायक ने पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से प्रोटोकॉल के तहत हुई अपनी हालिया मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कटारिया ने मुखर्जी चौक के जीर्णोद्धार और विकास कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि जो काम कभी सोचा नहीं गया था, वह अब पूरा कर दिखाया गया है।

आगामी नगर निगम चुनावों का जिक्र करते हुए विधायक जैन ने विपक्षी दल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के नेता पूरे शहर में दो वार्ड भी ऐसे नहीं बता सकते जहां से वे अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हों।

उन्होंने कांग्रेस को खुली चुनौती दी कि वे इस चुनाव में दहाई का आंकड़ा (10 सीटें) भी पार नहीं कर पाएगी और बीजेपी सभी मुख्य वार्डों में प्रचंड जीत दर्ज करेगी।

कार्यकर्ता सम्मेलन और टिकट वितरण की रणनीति

निगम चुनाव में टिकट आवंटन को लेकर उठ रहे सवालों पर विधायक ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि पार्टी किसी के साथ अन्याय नहीं करेगी। टिकट तय करते समय कार्यकर्ताओं के निष्पक्ष फीडबैक, स्थानीय जनाधार और सभी समाजों के उचित प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी जा रही है।

ये भी पढ़ें:-

जोधपुर नगर निगम चुनाव: चयन प्रक्रिया तेज, पर्यवेक्षक कर रहे वन-टू-वन संवाद

परिवारवाद और रंजिश का मंच बना अलवर निगम चुनाव, जानिए किन दिग्गजों के दांव पर लगी साख

वार्ड बदलकर चुनाव नहीं लड़ पाएंगे कांग्रेस प्रत्याशी, जेन-जी को मिलेगा मौका

कोटा: 24 अगस्त से शुरू हुआ नो ड्यूज सर्टिफिकेट का वितरण, लगी लंबी कतारें

Tags:
  • बीजेपी
  • भारतीय जनता पार्टी
  • गुलाबचंद कटारिया
  • विवादित बयान
  • विधायक ताराचंद जैन
अनुशासनहीनता पर हटाए गए थे अभय चौधरी, अब उन्हें ही बना दिया अनुशासन समिति का सदस्य, हेमंत खंडेलवाल बोले- मुझे नहीं पता था

By Ramanand Tiwari

अनुशासनहीनता पर हटाए गए थे अभय चौधरी, अब उन्हें ही बना दिया अनुशासन समिति का सदस्य, हेमंत खंडेलवाल बोले- मुझे नहीं पता था
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण

By Jageshwar Prasad

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद

By Amresh Kushwaha

MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार

By Jageshwar Prasad

उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार

By Sanjay Gupta

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार
डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री

By Amresh Kushwaha

डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री
अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद