भाजपा विधायक ताराचंद जैन के बयान से गरमाई राजनीति, जानिए क्या कहा
Jageshwar prasad | Aug 25, 2026, 16:36 IST
उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन का विवादित बयान: खांजीपीर और आयड़ को बताया 'मिनी पाकिस्तान
उदयपुर शहर से बीजेपी विधायक ताराचंद जैन ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने शहर के खांजीपीर और आयड़ इलाकों को मिनी पाकिस्तान बताते हुए कहा कि ये क्षेत्र पहले अपराधियों की शरणस्थली बने हुए थे।
समझें क्या है पूरा मामला
- उदयपुर शहर विधायक का विवादित बयान: खांजीपीर और आयड़ को बताया मिनी पाकिस्तान।
- बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले विधायक- ये इलाके थे अपराधियों की शरणस्थली।
- 10 साल के आंकड़े मंगवा लो, 25 फीसदी अपराध खांजीपीर क्षेत्र का ही मिलेगा: ताराचंद जैन।
- पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात का भी किया जिक्र।
- निकाय चुनाव पर कांग्रेस को खुली चुनौती, कहा- दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी।
सेक्टर 14 स्थित आशीष वाटिका में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चले इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक ने शहर के दो प्रमुख इलाकों खांजीपीर और आयड़ को मिनी पाकिस्तान कह दिया।
विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि उदयपुर शहर में प्रवेश करने के दो मुख्य मार्ग हैं- एक खांजीपीर होकर जाता है और दूसरा रेलवे स्टेशन होकर।
उन्होंने आरोप लगाया कि खांजीपीर इलाका मिनी पाकिस्तान बन गया था, जहां असामाजिक तत्व और अपराधी शरण लेते थे। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि अब वहां डिप्टी एसपी (DYSP) का दफ्तर शुरू होने के बाद से स्थितियों में सुधार आया है।
10 साल के रिकॉर्ड निकालो, 25% अपराध इसी इलाके के
इसके बाद उन्होंने आयड़ क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां भी स्थिति पहले ऐसी ही बनी हुई थी, लेकिन अब प्रशासन और पुलिस की सक्रियता से हालात सुधर रहे हैं।
पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात और निकाय चुनाव पर कांग्रेस को चुनौती
आगामी नगर निगम चुनावों का जिक्र करते हुए विधायक जैन ने विपक्षी दल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के नेता पूरे शहर में दो वार्ड भी ऐसे नहीं बता सकते जहां से वे अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हों।
उन्होंने कांग्रेस को खुली चुनौती दी कि वे इस चुनाव में दहाई का आंकड़ा (10 सीटें) भी पार नहीं कर पाएगी और बीजेपी सभी मुख्य वार्डों में प्रचंड जीत दर्ज करेगी।
कार्यकर्ता सम्मेलन और टिकट वितरण की रणनीति
ये भी पढ़ें:-
परिवारवाद और रंजिश का मंच बना अलवर निगम चुनाव, जानिए किन दिग्गजों के दांव पर लगी साख
वार्ड बदलकर चुनाव नहीं लड़ पाएंगे कांग्रेस प्रत्याशी, जेन-जी को मिलेगा मौका
कोटा: 24 अगस्त से शुरू हुआ नो ड्यूज सर्टिफिकेट का वितरण, लगी लंबी कतारें
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
By Saurabh Mishra
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
By Manya Jain
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
By Sandeep Kumar