भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में सिलेक्टेड कपिल लवानिया की दिल्ली हादसे में मौत

Jageshwar prasad | Jun 01, 2026, 08:11 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-06-01T080339.579
Photograph: (the sootr)

दिल्ली के साकेत में पांच मंजिला बिल्डिंग गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें भरतपुर के कपिल लवानिया (25) भी शामिल हैं, जिनका चयन हाल ही में भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, मुंबई में हुआ था। GATE में 57वीं रैंक हासिल करने वाले कपिल परिवार के इकलौते बेटे थे।

News In Short

  • दिल्ली बिल्डिंग हादसे में भरतपुर के कपिल लवानिया की मौत।
  • 3 महीने पहले हुआ था भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में चयन।
  • कपिल ने GATE परीक्षा में 57वीं रैंक हासिल की थी।
  • वह कागजी कार्रवाई के लिए दिल्ली के साकेत इलाके में रुका था।
  • मलबे में दबने के बाद मौत, वह परिवार का इकलौता बेटा था।

News In Detail

दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया था। पांच मंजिला बिल्डिंग गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में भरतपुर का कपिल लवानिया (25) भी शामिल है। कपिल परिवार का इकलौता बेटा था।

यह हादसा उस समय हुआ जब कपिल अपने सपनों की नौकरी की जॉइनिंग से कुछ ही दिनों दूर था। रविवार को जब उसका शव घर पहुंचा तो पूरे क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई।

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में नौकरी के लिए हुआ था चयन

कपिल के चचेरे भाई ऐश्वर्य लवानिया ने बताया कि तीन महीने पहले ही कपिल का चयन भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC), मुंबई में हुआ था। वह इंटरव्यू में टॉप-10 में था। उसकी जॉइनिंग प्रोसेस चल रही थी और कुछ कागजी कार्रवाई अधूरी थी, जिसके लिए वह दिल्ली के साकेत इलाके में रुका हुआ था। वह एक मेडिकल स्टूडेंट्स की कैंटीन में खाना खाने गया था, तभी अचानक पांच मंजिला बिल्डिंग गिर गई।

मलबे में दबा, एम्बुलेंस में तोड़ा दम

हादसे के बाद कपिल मलबे में दब गया। रेस्क्यू टीम ने उसे निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे एम्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। लेकिन एम्स ले जाते समय एम्बुलेंस में ही कपिल का बीपी लो हो गया और एम्बुलेंस में ही उसकी मौत हो गई। देर रात परिजनों को घटना की जानकारी मिली। रविवार को परिजन दिल्ली पहुंचे और शव को लेकर रूपवास आए।

GATE में 57वीं रैंक हासिल की थी

कपिल ने पिछले साल 2025 में बीटेक पूरी की थी। इस साल (2026) उसने GATE परीक्षा दी थी, जिसमें उसकी 57वीं रैंक बनी थी। यह एक बड़ी उपलब्धि थी। कपिल मेधावी छात्र था और उसके परिवार को उससे बहुत उम्मीदें थीं। परिवार में उसकी सरकारी नौकरी की जॉइनिंग को लेकर खुशी का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने सारी खुशियां छीन लीं।

पिता चलाते हैं खाद-बीज की दुकान

कपिल के पिता राजेश लवानिया रूपवास कस्बे में खाद-बीज की दुकान चलाते हैं। कपिल परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है, जो पढ़ाई कर रही है। बेटे के शव को देख माता-पिता बेसुध हो गए। गमगीन माहौल में कपिल का अंतिम संस्कार किया गया। पूरे कस्बे में मातम छा गया है।

दिल्ली हादसे में अब तक छह की मौत

दिल्ली के साकेत में एक पांच मंजिला इमारत गिरने से अब तक छह लोगों की जान चली गई है। इस हादसे में कई अन्य लोग घायल हुए हैं। प्रशासन घटनास्थल की जांच कर रहा है और गिरने के कारणों का पता लगाने में जुटा है। यह हादसा इमारतों की संरचना और सुरक्षा मानकों पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।

ये भी पढ़ें:-

क्यों हल्की आंधियां भी दिल्ली-एनसीआर तक ले जा रही हैं राजस्थान की धूल, जानिए पूरा कारण!

भूमि हड़पने का आरोप, पावर ऑफ अटॉर्नी के दुरुपयोग की जांच, ईडी ने तलब किए किसान

मार्बल खदान से 72 घंटे बाद निकला शव, परिजनों का आरोप-नहीं बचा पाया प्रशासन

डॉक्टर से लेडी सिंघम तक, आईपीएस डॉ. अमृता दुहन की प्रेरक कहानी

Tags:
  • दिल्ली
  • भरतपुर
  • भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर
  • भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में नौकरी
  • GATE
  • दिल्ली बिल्डिंग हादसे में भरतपुर के कपिल लवानिया की मौत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं