राजस्थान में राम मंदिर दान चोरी जैसा मामला आया, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
Saurabh Mishra | Updated:
बुटाटी धाम मंदिर
राजस्थान के बुटाटी धाम मंदिर में करीब 22 करोड़ रुपये की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़ सहित पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
समझें क्या है पूरा मामला
- बुटाटी धाम मंदिर में 22 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप।
- कोर्ट के आदेश पर पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
- 40 लाख के दान का हिसाब नहीं मिलने का आरोप।
- जांच में 35 किलो अतिरिक्त चांदी खरीद का हुआ दावा।
- 2219 रसीदों का रिकॉर्ड में जिक्र नहीं मिला है।
कोर्ट के आदेश पर चतुरदास महाराज मंदिर विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़ समेत समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। परिवाद ग्रामीणों की ओर से दिया गया था। मामले की जांच शुरू कर दी गई।
बुटाटी धाम मंदिर के पदाधिकारियों पर केस दर्ज
ग्रामीण जयपाल सिंह राठौड़, सुशील चोयल, सुखराम चोयल और कानाराम भाणवाल की ओर से परिवाद दिया गया था। इसी परिवाद पर पुलिस थाना कुचेरा में मुकदमा दर्ज किया गया। यह मामला भारतीय न्याय संहिता 2023 की कई धाराओं के तहत दर्ज किया गया। पुलिस ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है।
मंदिर से जुड़ी नकदी और सोने-चांदी में गड़बड़ी का आरोप
दस्तावेजों में विसंगतियों के आरोप
चांदी खरीद और खर्चों पर भी उठे सवाल
रसोई संचालन के नाम पर करीब 1 करोड़ 17 लाख रुपये के खर्च को भी संदिग्ध बताया गया। इसके अलावा ग्राम विकास कार्यों, सीसीटीवी कैमरे खरीदने और गौशाला समिति को दी गई राशि में भी लाखों रुपये की अनियमितता के आरोप लगे।
FAQ
- राजस्थान के बुटाटी धाम मंदिर में किस तरह की आर्थिक गड़बड़ी से जुड़ा मामला सामने आया?
मंदिर विकास समिति के पदाधिकारियों पर करीब 22 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। यह आरोप नकदी, सोना-चांदी और अन्य संपत्ति से जुड़ा है। यह मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ। - बुटाटी धाम मंदिर में गबन और हिसाब में गड़बड़ी से जुड़े मामले में किसके खिलाफ दर्ज हुआ है?
मुकदमा मंदिर समिति के निर्वतमान अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़ सहित अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ दर्ज हुआ है। यह परिवाद ग्रामीणों की ओर से दिया गया था। पुलिस थाना कुचेरा में यह मामला दर्ज किया है। - शुरुआती जांच में क्या अनियमितताओं के आरोप सामने आए?
परिवाद के मुताबिक 40 लाख रुपये के दान का हिसाब नहीं मिला और 2219 रसीदें रिकॉर्ड में नहीं हैं। करीब 35.5 किलोग्राम चांदी अतिरिक्त खरीदने का भी आरोप है। भोजनशाला और रसोई खर्च को भी संदिग्ध बताया गया।
राजस्थान सरकार ने लिया यू-टर्न, 23 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल
मंदिरों की लूट बंद हो, BJP विधायक चिंतामणि मालवीय ने उठाई सनातन बोर्ड की मांग
'राजस्थान पुलिस चाहे तो गिरफ्तार कर ले, लेकिन...' आशुतोष रांका अब क्यों भड़के?
राजस्थान में प्रसूता संकट गहराया, नागौर और डीडवाना में भी दो मौतें
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
By Sumit Kumar
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
By Sandeep Kumar
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
By Ratan Kumar Mishra
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
By Sumit Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
By Umeshwari Baghel
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
By
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब
By Atul Dwivedi