सांवलिया सेठ मंदिर के खजाने से निकला करोड़ों का चढ़ावा, सुनकर उड़ जाएंगे होश, खजाने में मिला सोना- चांदी और कैश

Pooja Kumari | Dec 18, 2023, 24:00 IST
Share
सांवलिया सेठ मंदिर के खजाने से निकला करोड़ों का चढ़ावा, सुनकर उड़ जाएंगे होश, खजाने में मिला सोना- चांदी और कैश
सांवलिया सेठ मंदिर के खजाने से निकला करोड़ों का चढ़ावा, सुनकर उड़ जाएंगे होश, खजाने में मिला सोना- चांदी और कैश

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में विराजमान भगवान सांवलिया सेठ के मंदिर का खजाना खोला गया है। इस भंडार में नोटों के साथ-साथ बड़ी मात्रा में सोना, चांदी के जेवर भी निकले हैं।

JAIPUR. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में प्रसिद्ध भगवान श्री सांवलिया सेठ मंदिर का दान पेटी खोला गया, जिसमें नोटों का अंबार निकला है। पिछले कुछ दिनों से यहां मंदिर प्रशासन की ओर से सांवलिया सेठ के खजाने की संपत्ति की गिनती की जा रही है। बता दें कि चौथे चरण की गिनती में अब तक 13 करोड़ 92 लाख रुपए से ज्यादा की नगदी निकल चुकी है। साथ ही भेंट के रूप में मंदिर के कार्यालय में 3 करोड़ 33 लाख रुपए राशि मिली है। अब कुल मिलाकर ये आंकड़ा 17 करोड़ 19 लाख 31हजार 800 रूपए हो गया है।

अब तक की कुल राशि 13 करोड़ 92 लाख

बताया जा रहा है कि भगवान सांवलिया सेठ के भंडार में निकली राशि की गणना मंदिर के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, सदस्य संजय कुमार मंडोवर, अशोक शर्मा, भैरूलाल सोनी और बैंक कर्मियों की मौजूदगी में शुरू हुई। इस दौरान नोटों की गणना के प्रथम दिन 6 करोड़ 77 लाख 46000 प्राप्त हुए। इसी तरह दूसरे चरण की गणना में 5 करोड़ 58 लाख 30 हजार रुपए निकले। बीते शुक्रवार को तीसरे चरण की गणना में एक करोड़ 32 लाख 63 हजार रुपए की राशि निकली थी, और अब तक चार चरणों में 13 करोड़ 92 लाख से अधिक की राशि निकल चुकी है।

नोट के साथ सोना-चांदी भी

बता दें कि भगवान सांवलिया सेठ के मंदिर में न सिर्फ नोट निकले हैं, बल्कि नोटों के साथ-साथ सोने-चांदी भी निकले हैं। जानकारी के मुताबिक अब तक 552 ग्राम सोना, 16 किलो 670 ग्राम चांदी निकली है।

ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से प्राप्त हुए 3 करोड़ 33 लाख रुपए

वहीं दान पेटी के अलावा भेंट कक्ष की बात करें तो यहां से भी सोना-चांदी प्राप्त हुए हैं। इनमें 107 ग्राम सोना, 40 किलो 425 ग्राम चांदी निकला है। साथ ही सांवरिया सेठ मंदिर में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से 3 करोड़ 33 लाख रुपए की राशि भी प्राप्त हुई।

Tags:
  • Sanwaliya Seth Temple
  • Treasure worth crores found in the temple
  • Lord Sanwaliya Seth Temple
  • Lord Sanwaliya Seth Temple in Rajasthan
  • सांवलिया सेठ मंदिर
  • मंदिर में निकला करोड़ों का खजाना
  • भगवान सांवलिया सेठ का मंदिर
  • राजस्थान में भगवान सांवलिया सेठ का मंदिर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA