दिवंगत मां पर दिए बयान पर भड़के केंद्रीय मंत्री शेखावत, बोले कभी नहीं करूंगा गहलोत को माफ
Sanjay Dhiman | Jul 05, 2025, 17:05 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के दो दिग्गज नेताओं के बीच जुबानी जंग अब और तेज हो गई है। गत दिनों पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व उनकी दिवंगत मां को लेकर बयान दिया था, केंद्रीय मंत्री ने पलटवार कर गहलोत को कभी माफ न करने की बात कही।
केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जोधपुर दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। गहलोत द्वारा लगाए गए आरोपों की निंदा करते हुए शेखावत ने कहा कि गहलोत ने उनकी दिवंगत मां पर गंभीर और झूठे आरोप लगाए हैं, जो बिल्कुल भी माफी लायक नहीं हैं। शेखावत ने इस मामले में कोई भी समझौता करने की गहलोत की मंशा को पूरी तरह से खारिज कर दिया।
जोधपुर में सर्किट हाउस के बाहर मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि गहलोत ने उनकी मां पर अमर्यादित और गलत टिप्पणी की थी, जो वे कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने गहलोत के उस बयान की भी आलोचना की जिसमें गहलोत ने मीडिया के माध्यम से माफी मांगने की बात की थी।
शेखावत ने कहा कि गहलोत को अगर सच्चाई का अहसास है तो वह सामने आकर बात करें, न कि मीडिया के माध्यम से किसी को संदेश देने की कोशिश करें।
ये भी पढ़ें...
राजस्थान के इस जिले में कर्मचारियों की तीन दिन मौज, कलेक्टर ने घोषित किया अवकाश
आठवें वेतन आयोग के गठन में देरी, 6 महीने बाद भी कर्मचारी कर रहे इंतजार
‘ओछी
शेखावत ने गहलोत पर ‘ओछी राजनीति’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह बहुत ही निम्नस्तरीय और अनैतिक राजनीति है। शेखावत ने यह सवाल भी उठाया कि क्या अब उनकी मां वापस आकर गहलोत द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देंगी? यह उनका निजी और व्यक्तिगत मामला था और इस पर गहलोत को जिम्मेदारी के साथ बोलना चाहिए था।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री शेखावत को लेकर गत दिनों दिए अपने बयान में उनकी मां को संजीवनी घोटाले में घसीटने की कोशिश की थी। गहलोत ने मीडिया में बयान दिया था कि शेखावत की मां ने इस घोटाले में किसी न किसी रूप में भूमिका निभाई थी। हालांकि शेखावत ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद करार दिया था।
ये भी पढ़ें...
राजमार्ग यात्रा एप से राजस्थान के 152 टोल पर 45 रुपए में यात्रा, जानिए कैसे मिलेगा टोल फ्री ट्रिप्स का फायदा!
लेडी सिंघम बन ले ली ट्रेनिंग, IPS के साथ बनाई REEL... दो साल तक पुलिस को चकमा देती रही राजस्थान की मूली देवी
शेखावत ने गहलोत पर आपातकाल के दौरान की घटनाओं का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि गहलोत अब आपातकाल की आलोचना करते हैं, लेकिन यह वही गहलोत हैं जिनकी सरकार ने उस समय संवैधानिक संस्थाओं और मीडिया का गला घोंटने का काम किया था।
शेखावत ने कांग्रेस पर लोकतंत्र को रौंदने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब वही लोग संविधान की रक्षा की बात कर रहे हैं, जिनका इतिहास लोकतंत्र विरोधी रहा है।
शेखावत ने आपातकाल के दौर को याद करते हुए कहा कि यह भारत के लोकतंत्र के लिए एक काला दौर था। उन्होंने बताया कि आपातकाल के दौरान लाखों लोगों ने जबरन नसबंदी, जेलों में बंदी और मानसिक यातनाओं का सामना किया। शेखावत ने यह सवाल भी उठाया कि क्या उस समय की पीड़ा को भुलाया जा सकता है?
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री गेहलोत व कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आज कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की बातें कर रही है, लेकिन यह वहीं लोग हैं जिन्होंने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी।
शेखावत ने कहा कि कांग्रेस ने देश के लोेकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ कई बार काम किया है। लेकिन अब यहीं लोग संविधान हाथ में लिए घूम रहे है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
मां पर अमर्यादित और गलत टिप्पणी कीः शेखावत
शेखावत ने कहा कि गहलोत को अगर सच्चाई का अहसास है तो वह सामने आकर बात करें, न कि मीडिया के माध्यम से किसी को संदेश देने की कोशिश करें।
ये भी पढ़ें...
राजस्थान के इस जिले में कर्मचारियों की तीन दिन मौज, कलेक्टर ने घोषित किया अवकाश
आठवें वेतन आयोग के गठन में देरी, 6 महीने बाद भी कर्मचारी कर रहे इंतजार
‘ओछी राजनीति ’ का लगाया आरोप
संजीवनी घोटाले को लेकर लगाए थे मां पर आरोप
ये भी पढ़ें...
राजमार्ग यात्रा एप से राजस्थान के 152 टोल पर 45 रुपए में यात्रा, जानिए कैसे मिलेगा टोल फ्री ट्रिप्स का फायदा!
लेडी सिंघम बन ले ली ट्रेनिंग, IPS के साथ बनाई REEL... दो साल तक पुलिस को चकमा देती रही राजस्थान की मूली देवी
आपातकाल पर गहलोत की आलोचना
शेखावत ने कांग्रेस पर लोकतंत्र को रौंदने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब वही लोग संविधान की रक्षा की बात कर रहे हैं, जिनका इतिहास लोकतंत्र विरोधी रहा है।
लोकतंत्र के लिए एक काला दौर था आपातकाल
लोकतंत्र खत्म करने वाले आज संविधान लेकर घूम रहे
शेखावत ने कहा कि कांग्रेस ने देश के लोेकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ कई बार काम किया है। लेकिन अब यहीं लोग संविधान हाथ में लिए घूम रहे है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA