भाजपा विधायक लगे जमीन हड़पने के आरोप, पीड़ित परिवार ने मांगी पुलिस से सुरक्षा

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-04T132937.711
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के कपासन से भाजपा विधायक अर्जुन लाल जीनगर और उनके सहयोगियों पर जमीन हड़पने का आरोप लगा है। पीड़ित ने पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर से सुरक्षा की मांग की है। विधायक ने इन आरोपों को गलत बताया है।

News In Short

  • चित्तौड़गढ़ में भाजपा विधायक अर्जुन लाल जीनगर पर जमीन हड़पने का लगा आरोप।
  • पीड़ित परिवार ने पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर से जानमाल की सुरक्षा की मांग की।
  • पीड़ित परिवार का ने कहा है कि विधायक की ओर से धमकियां मिल रही हैं।
  • विधायक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया और पुलिस जांच में सहयोग देने की बात कही।

News In Detail

राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर पर गंभीर आरोप लगे हैं। चित्तौड़गढ़ के भीमगढ़ निवासी डूंगरसिंह उर्फ बाबुलाल जैन ने भाजपा विधायक जीनगर के साथ ही उनके पीए मुकेश पायक और भीमगढ़ प्रशासक गणेशलाल पूर्वीया पर आरोप लगाए हैं। डूंगरसिंह का कहना है कि इन लोगों ने उनके और उनके भाइयों किशन सिंह और रतन सिंह की पुश्तैनी जमीन हड़पने का प्रयास किया है। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज से अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

आरोपों का ब्योरा

डूंगरसिंह ने पुलिस महानिरीक्षक को एक दो पृष्ठ का परिवाद दिया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि विधायक और उनके सहयोगी राजनीतिक दबाव के जरिए उनकी ज़मीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि विधायक और उनके सहयोगी जमीन हड़पने के लिए उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवा रहे हैं। इसके अलावा, डूंगरसिंह ने यह भी बताया कि विधायक की प्रताड़ना के कारण उन्हें अपना मूल गांव छोड़कर भीलवाड़ा में रहना पड़ा है।

पुलिस और अधिकारियों पर आरोप

शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि उन्होंने पहले चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत दी थी। लेकिन कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। राशमी थाने के पुलिस अधिकारी विधायक के दबाव में आकर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। जिससे उनके और उनके परिवार पर जानमाल का खतरा बना हुआ है। डूंगरसिंह ने कहा कि विधायक की ओर से अजनान लोग उन्हें और उनके परिवार को धमकियां दे रहे हैं। इसके कारण उनका परिवार भय के वातावरण में जीने को मजबूर है।

विधायक का पक्ष

अर्जुन लाल जीनगर ने इन आरोपों को बेबुनियाद और गलत बताया है। विधायक ने कहा, “मुझे न तो किसी ज़मीन की ज़रूरत है और न ही किसी पर दबाव बनाना मेरा स्वभाव है। जिन्होंने मुझ पर आरोप लगाया है, उन्हीं और उनके परिवार पर लोगों की ज़मीनों पर कब्जा करने के आरोप हैं। उनकी नीयत ठीक नहीं है और यह सब मेरे खिलाफ मेरी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास है। मैं पुलिस की जांच में हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हूं।”

ये भी पढे़:-

RGHS में 2200 करोड़ का बकाया, निजी अस्पतालों ने बंद किया इलाज

राजस्थान CET-2026: अब 3 साल तक वैध रहेगा सर्टिफिकेट, 40% अंक वाले होंगे पात्र; जानें कब होगी परीक्षा

टोंक में गश्त पर गए कॉन्स्टेबल की लाश मिली; बजरी माफियाओं पर हत्या का आरोप

भीलवाड़ा UIT सचिव ललित गोयल APO, नेहरू विहार प्रोजेक्ट में गड़बड़ी और लॉटरी घोटाले के बाद राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई

Tags:
  • भीलवाड़ा
  • चित्तौड़गढ़
  • भाजपा विधायक अर्जुन लाल जीनगर
  • पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर
  • चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक
मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद

By Ramanand Tiwari

MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद
बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना

By Ramanand Tiwari

बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना
एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची

By Neel Tiwari

एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच

By Sanjay Gupta

इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर