सरकारी स्कूलों में प्रवेश पर रोक, अब CJP का 9 जिलों में स्कूल ठीक करो अभियान

Jageshwar prasad | Aug 17, 2026, 16:56 IST
Share
सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने की मांग, CJP ने प्रदेश के 9 जिलों में शुरू किया अभियान
सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने की मांग, CJP ने प्रदेश के 9 जिलों में शुरू किया अभियान

राजस्थान सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति बाहरी प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 9 जिलों में स्कूल ठीक करो अभियान शुरू करने का फैसला किया है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • स्कूलों में बाहरी प्रवेश पर रोक के खिलाफ CJP का बड़ा एक्शन।
  • सरकार को दी चुनौती, 9 जिलों में स्कूल ठीक करो अभियान।
  • अजमेर, जोधपुर, जयपुर समेत 9 जिलों के स्कूलों का करेंगे निरीक्षण।
  • CJP बोली- जब तक सभी स्कूल ठीक नहीं हो जाते, निरीक्षण जारी रखेंगे।
  • आशुतोष रांका बोले- जर्जर स्कूल ठीक करो, नहीं तो हमें एडवांस में FIR करवा दो।
राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग ने रविवार को एक आदेश जारी कर सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इस आदेश ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को सक्रिय कर दिया।

CJP ने इस फैसले के खिलाफ प्रदेश के 9 जिलों में 'स्कूल ठीक करो' अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी का कहना है कि वह सरकारी स्कूलों की खराब हालत को उजागर करेगी और उनकी मरम्मत के लिए दबाव बनाएगी।

क्या है शिक्षा विभाग का आदेश?

शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार प्रधानाचार्य या संस्था प्रधान की पूर्व अनुमति के बिना कोई बाहरी व्यक्ति स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग या लाइव स्ट्रीमिंग नहीं कर सकेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई होगी।

CJP ने क्या कहा?

CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि मदन दिलावर जी या तो राजस्थान के सभी जर्जर स्कूल ठीक करें या फिर हम पर एडवांस में FIR करवा दें। हम तब तक स्कूलों का निरीक्षण नहीं रोकेंगे, जब तक राजस्थान के सभी स्कूल ठीक नहीं हो जाते।

किन 9 जिलों में होगा अभियान?

CJP टीम को इन 9 जिलों के स्कूलों का निरीक्षण करने की रिक्वेस्ट मिली है। जिनमें जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, धौलपुर, भरतपुर, कोटा, बाड़मेर और हनुमानगढ़ शामिल हैं।

अभियान का मकसद क्या है?

CJP का कहना है कि इस अभियान का मकसद सरकारी स्कूलों की खराब हालत के लिए जवाबदेही तय करना और उनकी मरम्मत के लिए दबाव बनाना है।

पार्टी लोगों से अपील कर रही है कि अगर उनके क्षेत्र में कोई जर्जर स्कूल है, तो वे CJP से संपर्क करें। पार्टी टीम वहां पहुंचकर निरीक्षण करेगी और खामियों को सरकार के सामने रखेगी।

ये भी पढ़ें:-

CJP के एक्शन से घबराई सरकार, स्कूलों के लिए जारी फरमान, कांग्रेस उठाएगी मुद्दा

सरकारी स्कूलों में बाहरी प्रवेश पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

जयपुर में CJP के प्रदर्शन में अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारे, एक युवक हिरासत में

राजस्थान: सरकारी स्कूलों में मीडिया बैन पर टीकाराम जूली का सरकार पर बड़ा हमला

Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • शिक्षा विभाग
  • कॉकरोच जनता पार्टी
  • CJP
  • स्कूल ठीक करो अभियान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड