CJP के एक्शन से घबराई सरकार, स्कूलों के लिए जारी फरमान, कांग्रेस उठाएगी मुद्दा
Ashish Bhardwaj | Aug 17, 2026, 11:33 IST
राजस्थान स्कूल
राजस्थान सरकार ने CJP के एक्शन के बाद सरकारी स्कूलों में अब बिना अनुमति एंट्री और फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी पर रोक लगा दी गई है। इस आदेश पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा और आंदोलन की चेतावनी दी है।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक।
- फोटो, वीडियो और इंटरव्यू के लिए लिखित मंजूरी जरूरी।
- हर बाहरी व्यक्ति की विजिटर रजिस्टर में होगी एंट्री।
- शिक्षा विभाग ने बच्चों की सुरक्षा और निजता को बताया वजह।
- कांग्रेस ने आदेश को तानाशाही बताते हुए वापसी की मांग की।
यह पूरा मामला अलवर में एक स्कूल की छत टूटने पर हुआ। जहां cjp (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने जाकर आदोलन किया उसके बाद सरकार ने यह आदेश जारी किया। अब इस मामले में कांग्रेस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल हाल ही के दिनों में स्कूल परिसर में बिना अनुमति घुसने और वीडियो बनाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं। कई बार शैक्षणिक गतिविधियों और बच्चों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुके हैं। इसी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। इसके तहत अब बिना संस्था प्रधान की लिखित अनुमति के कोई भी बाहरी व्यक्ति स्कूल परिसर में नहीं घुस सकेगा। फोटो, वीडियो या इंटरव्यू लेने से पहले भी अनुमति जरूरी होगी। सिर्फ आधिकारिक कामकाज के लिए आए सरकारी अधिकारी ही इस नियम से बाहर रहेंगे।
जूली बोले, यह तानाशाही आदेश है
परिपत्र स्पष्ट कहता है कि यह आदेश "In Loco Parentis" (अभिभावक के समान दायित्व), संविधान के अनुच्छेद 21, पुट्टास्वामी जजमेंट (निजता का मौलिक अधिकार) और NCPCR (बाल अधिकार संरक्षण आयोग) के दिशा-निर्देशों के तहत जारी हुआ है।
क्या किसी अनजान बाहरी व्यक्ति का स्कूल में घुसना, बच्चों…
— Vishal banna (@VishalSing86713) August 17, 2026
डोटासरा ने भी उठाए सवाल
भाजपा सरकार ने सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने के बजाय अपनी नाकामी को ढकने और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली छिपाने का रास्ता खोजा है।
शिक्षा विभाग ने पारदर्शिता की बजाय स्कूल परिसर में प्रवेश, फोटो व वीडियो पर रोक, और सवाल पूछने वालों पर पहरा लगा दिया है।
सवाल ये है कि अगर स्कूलों… pic.twitter.com/neLftTQiws
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) August 16, 2026
आदेश में क्या-क्या शामिल है
- बिना प्रधानाचार्य की अनुमति के किसी बाहरी व्यक्ति को एंट्री नहीं मिलेगी
- हर आगंतुक को विजिटर रजिस्टर में एंट्री करनी होगी
- शिक्षक या अधिकारी के साथ हुए बिना क्लासरूम, लैब, लाइब्रेरी, हॉस्टल या ग्राउंड में जाना मना होगा
- बिना लिखित अनुमति फोटो, वीडियो, इंटरव्यू या लाइव स्ट्रीमिंग नहीं होगी
- बच्चों की निजता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही फोटो-वीडियो का इस्तेमाल होगा
- नियम तोड़ने पर प्रधानाचार्य पुलिस और जिला शिक्षा अधिकारी को सूचित करेंगे
- सुरक्षा या अनुशासन को खतरा लगने पर प्रधानाचार्य किसी को भी एंट्री से रोक सकेंगे
बच्चों की सुरक्षा पर भी जोर
फिलहाल यह मामला सियासी रंग ले चुका है। शिक्षा विभाग का कहना है कि यह कदम बच्चों की सुरक्षा और स्कूल के अनुशासन के लिए जरूरी है। वहीं कांग्रेस इसे सरकार की नाकामी छुपाने की कोशिश बता रही है। आने वाले दिनों में यह विवाद और बढ़ सकता है।
राजस्थान सरकार का आदेश
FAQ
- राजस्थान के स्कूलों में नया नियम क्या है?
अब बिना संस्था प्रधान की लिखित अनुमति के कोई बाहरी व्यक्ति स्कूल परिसर में नहीं जा सकेगा। फोटो और वीडियो बनाने पर भी यही नियम लागू होगा। यह आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जारी किया है। - कांग्रेस स्कूल परिसर में बिना अनुमति के प्रवेश के आदेश का विरोध क्यों कर रही है?
कांग्रेस का कहना है कि यह आदेश स्कूलों की खामियां छिपाने के लिए लाया गया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इसे तानाशाही आदेश बताया है। पार्टी ने सरकार से इसे वापस लेने की मांग की है। - सरकारी अधिकारी भी स्कूल परिसर में बिना अनुमति के प्रवेश के आदेश के नियम के दायरे में आएंगे?
नहीं, आधिकारिक कामकाज के लिए अधिकृत सरकारी अधिकारियों को इस नियम से छूट दी गई है। बाकी सभी बाहरी व्यक्तियों को अनुमति लेनी होगी। यह छूट सिर्फ आधिकारिक ड्यूटी तक सीमित है।
ये खबर भी पढे़:-
पंचायती राज संस्थाओं की वार्ड लॉटरी स्थगित, अब सितंबर में होगी प्रक्रिया
सरकारी स्कूलों में बाहरी प्रवेश पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई
वाजपेयी के नाम पर अलवर मेडिकल कॉलेज, 200 करोड़ की सरस डेयरी का ई-शिलान्यास
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA