वाजपेयी के नाम पर अलवर मेडिकल कॉलेज, 200 करोड़ की सरस डेयरी का ई-शिलान्यास
Jageshwar prasad | Aug 16, 2026, 19:26 IST
अलवर: अमित शाह ने 6,453 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात, 10,580 युवाओं को नियुक्ति पत्र
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलवर में जनसभा को संबोधित करते हुए 6,453 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने अलवर मेडिकल कॉलेज का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की घोषणा की।
समझें क्या है पूरा मामला
- अलवर में शाह ने की 6,453 करोड़ के विकास कार्य की घोषणा।
- 10548 से अधिक चयनित उम्मीदवारों को बांटे गए नियुक्ति पत्र।
- 200 करोड़ से बनेगा अलवर में नया सरस डेयरी प्लांट।
- पीएम किसान और फसल बीमा योजना के लाभार्थियों को मिला पैसा।
- बोले- कांग्रेस झगड़े की राजनीति में लगी, जनता ने BJP को चुनना तय किया।
इस दौरान 10,580 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। अमित शाह ने आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने का आह्वान किया और कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा।
अलवर के लिए क्या घोषणाएं?
मेडिकल कॉलेज: अलवर मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज करने की घोषणा की।
सरस डेयरी: 200 करोड़ रुपए की लागत से अलवर में नए सरस डेयरी प्लांट का ई-शिलान्यास, जिसकी शुरुआती क्षमता 3 लाख लीटर प्रतिदिन होगी (भविष्य में 5 लाख लीटर तक बढ़ाई जाएगी)।
अन्य 4 जिलों (भीलवाड़ा, जयपुर, पाली, राजसमंद) में भी 274 करोड़ रुपये की लागत से डेयरी प्लांटों का शिलान्यास हुआ।
आज अलवर के विजय नगर ग्राउंड में अलवर सरस डेयरी के नवीन प्लांट का शिलान्यास एवं विभिन्न दुग्ध संघों के डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट तथा कैटल फीड प्लांट का लोकार्पण माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस दौरान माननीय गृह एवं सहकारिता… pic.twitter.com/zTMLhXKXAB
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) August 16, 2026
युवाओं और किसानों को क्या मिला?
किसानों को राशि: किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना के तहत 152 करोड़ रुपए की राशि DBT के जरिए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गई।
सहकारी बैंक: फलोदी, बालोतरा, डीडवाना और प्रतापगढ़ में नए जिला सहकारी बैंक शुरू किए गए, जहां किसानों को शून्य ब्याज पर ऋण मिलेगा।
क्या कहा अमित शाह ने?
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दे रही है। शाह ने गुजरात मॉडल का उदाहरण देते हुए राजस्थान में महिला स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने का भरोसा दिलाया।
ये भी पढ़ें:-
अमित शाह की रैली से पहले एक्शन, कांग्रेस नेताओं को बस में बैठाकर ले गई पुलिस
वंदे मातरम विवाद पर शाह का तीखा हमला, बोले- यह पाप देश कभी माफ नहीं करेगा
अमित शाह दो दिन राजस्थान में, करेंगे 12,000 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman