शिक्षकों की डेपुटेशन सूची में विषयों की अनदेखी, लॉ विवि भेजे गए फिजिक्स प्रोफेसर
Jageshwar prasad | Published:
आमेट से वापस जयपुर, तबादला आदेशों में शिक्षकों का जयपुर मोह साफ
कॉलेज शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के अजीबो-गरीब आदेश। राजस्थान कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने 69 शिक्षकों को प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों के लिए भेजा। लेकिन मूल विषय और जरूरत का ध्यान नहीं रखा।
समझें क्या है पूरा मामला
- लॉ यूनिवर्सिटी में फिजिक्स प्रोफेसर, पत्रकारिता विवि में मनोविज्ञान शिक्षक।
- 69 शिक्षकों की डेपुटेशन सूची में विषय तक नजरअंदाज, पसंद पर प्रतिनियुक्ति।
- सीकर से लॉ प्रोफेसर को जयपुर भेजा, जहां अभी लॉ के कोर्स शुरू नहीं।
- जयपुर छोड़ना नहीं चाहते शिक्षक, आमेट जाने के बाद वापस आयुक्तालय।
- JDA में वनकर्मियों की तैनाती पर विवाद, विभाग ने वनकर्मियों को वापस बुलाया।
इन आदेशों में शिक्षकों के मूल विषय और संस्थान की जरूरतों का ध्यान नहीं रखा गया है। भवानीमंडी कॉलेज के फिजिक्स प्रोफेसर को जयपुर की लॉ यूनिवर्सिटी में भेजा गया है। सीकर से लॉ प्रोफेसर को भी वहीं भेजा गया है। हैरानी है कि इस यूनिवर्सिटी में अभी लॉ के पाठ्यक्रम शुरू ही नहीं हुए हैं।
सोजत सिटी के फिजिक्स और नदबई के साइकोलॉजी प्रोफेसर को पत्रकारिता यूनिवर्सिटी में लगाया गया है।
विषय और संस्थान का नहीं रखा ध्यान
सोजत सिटी के फिजिक्स प्रोफेसर और नदबई के साइकोलॉजी प्रोफेसर को जयपुर की पत्रकारिता यूनिवर्सिटी में लगाया गया है। इन आदेशों को देखकर लगता है कि प्रतिनियुक्तियां संस्थानों की शैक्षणिक जरूरत के आधार पर नहीं, बल्कि शिक्षकों की पसंद के अनुसार की गई हैं।
जयपुर छोड़ना नहीं चाहते शिक्षक
रुक्टा महामंत्री प्रो. बनय सिंह का कहना है कि उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर शिक्षकों के स्थानांतरण को पारदर्शी, न्यायसंगत और नीतिगत आधार पर करने की मांग की है।
JDA में वनकर्मियों पर विवाद
गार्डन शाखा में स्टाफ जरूरत से ज्यादा हो गया तो JDA ने एक उप वन संरक्षक (डीसीएफ) और तीन सहायक वन संरक्षकों (एसीएफ) को वापस भेज दिया। जवाब में वन विभाग ने दो दिन पहले सभी 15 अधिकारी-कर्मचारियों को वापस मूल विभाग में बुलाने के आदेश जारी कर दिए।
UDH और DLB की नई सूचियां
तबादला सूची में 105 अधिकारी-कर्मचारियों को एपीओ कर दिया गया, जबकि पहले से एपीओ चल रहे 50 अधिकारियों-कर्मचारियों को पोस्टिंग मिली है। जयपुर निगम के 17 जेईएन को दूसरी जगह पदस्थापित करने के बजाय एपीओ कर दिया गया।
ये भी पढ़ें:-
पुलिस में बड़ा बदलाव, 18 IPS का तबादला, जोधपुर पुलिस कमिश्नर भी बदले
मां-पिता बीमार हैं, पत्नी-बच्चों को संभालना है, 90% तबादला अर्जियों का यही कारण
पुलिस में बड़ा फेरबदल, 49 RPS के ट्रांसफर, जयपुर-जोधपुर कमिश्नरेट में नए अफसर
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari