सीएसआईआर-नेट परीक्षा में अलवर के एमआईटीआरसी सेंटर पर गड़बड़, कई छात्रों ने नहीं दी परीक्षा
Amit Baijnath Garg | Jul 28, 2025, 19:32 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के अलवर में सीएसआईआर-नेट परीक्षा के दौरान तकनीकी गड़बड़ियां सामने आईं, आधे अभ्यर्थी परीक्षा छोड़कर बाहर निकले, पुलिस ने समझाइश की, फिर भी नहीं माने।
राजस्थान के अलवर में एनटीए की ओर से सोमवार को सीएसआईआर-नेट के एग्जाम के बीच में हड़बड़ी मच गई। अलवर के एमआईटीआरसी सेंटर पर आधी लैब के कम्प्यूटर बंद हो गए। कभी कम्प्यूटर शट डाउन हो जाते, तो कभी सर्वर चला गया। इसे देखकर अभ्यर्थियों को शक हुआ। उसके बाद आधे अभ्यर्थी एग्जाम को बीच में ही छोड़कर आ गए। हालांकि उन्हें एग्जाम सेंटर के बाहर नहीं आने दिया गया। अभ्यर्थी सेंटर के अंदर ही हंगामा करते रहे।
बाद में पुलिस ने आकर समझाइश का प्रयास किया, लेकिन अभ्यर्थियों ने एग्जाम नहीं दिया। यह एग्जाम सुबह 9 बजे से शुरू हुआ, जो दोपहर 12 बजे तक चला। अभ्यर्थी मुकेश, नरेश व विनय कुमार ने बताया कि सीएसआईआर-नेट लाइफ साइंस का एग्जाम सुबह 9 बजे से शुरू हुआ। अभ्यथिर्यों को एक घंटे पहले एंट्री दी गई, लेकिन सुबह साढ़े 10 बजे तक लैब के कम्प्यूटर सर्वर डाउन हो गए। कभी कम्प्यूटर बंद रहे। बड़ा सवाल यह है कि पुलिस हस्तक्षेप के बाद भी मामला शांत क्यों नहीं हुआ?
यह खबरें भी पढ़ें...
यह आदमी हमारे धैर्य की परीक्षा ले रहा, कर्नल सोफिया पर टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार
व्यापम की परीक्षा में परीक्षार्थियों के हाथ से कलावा काटने पर मचा बवाल, हिंदू संगठनों ने की नारेबाजी
आरक्षक भर्ती परीक्षा: गाइडलाइन के बावजूद काले रंग के कपड़ों में एग्जाम देने पहुंचे छात्र, नहीं मिली एंट्री
10 हजार उम्मीदवार हो सकते हैं ESB की परीक्षा से बाहर | आखिर गलती किसकी ?
अभ्यर्थियों का हंगामा देख पुलिस आ गई। पुलिस ने अभ्यर्थियों को बाहर नहीं आने दिया गया। काफी देर तक पेपर देने के लिए समझाइश की गई, लेकिन अभ्यर्थी नहीं माने। असल में उनके कंप्यूटर ठीक नहीं चल रहे थे, लेकिन इसी सेंटर पर कुछ अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया है। बाकी अलवर के दूसरे सेंटर पर परीक्षा चलती रही। केवल इसी सेंटर पर यह गड़बड़ी सामने आई है। अब इस मामले की शिकायत उच्च स्तर पर की गई है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
पुलिस ने किया समझाइश का प्रयास
अभ्यर्थियों को पेपर लीक होने का शक यह देखकर अभ्यर्थियों को पेपर लीक होने का शक लगा। उसके बाद आधे अभ्यर्थी एग्जाम छोड़कर बाहर आ गए। इस सेंटर पर करीब 200 अभ्यर्थी थे। अभ्यर्थियों ने कहा कि पहले तो रोल नंबर नहीं बताए। हम करीब आधा घंटे तक बाहर ही खड़े रहे। उसके बाद पेपर शुरू हुआ। करीब साढ़े नौ बजे से पेपर शुरू कराया। उसके बाद कंप्यूटर बंद होने लग गया। कभी सर्वर गायब हो गया, जिसे देखकर लगा कि कुछ न कुछ गड़बड़ है। एग्जाम सेंटर पर एग्जाम कराने पर कोई फोकस ही नहीं था।
यह आदमी हमारे धैर्य की परीक्षा ले रहा, कर्नल सोफिया पर टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार
व्यापम की परीक्षा में परीक्षार्थियों के हाथ से कलावा काटने पर मचा बवाल, हिंदू संगठनों ने की नारेबाजी
आरक्षक भर्ती परीक्षा: गाइडलाइन के बावजूद काले रंग के कपड़ों में एग्जाम देने पहुंचे छात्र, नहीं मिली एंट्री
10 हजार उम्मीदवार हो सकते हैं ESB की परीक्षा से बाहर | आखिर गलती किसकी ?
दूसरे सेंटर पर परीक्षा चलती रही
FAQ
सीएसआईआर-नेट परीक्षा मेंतकनीकी गड़बड़ी क्या थी?
परीक्षा के दौरान एमआईटीआरसी सेंटर के कंप्यूटर और सर्वर बार-बार बंद हो गए, जिससे अभ्यर्थियों को शक हुआ कि पेपर लीक हो सकता है। इसके कारण आधे अभ्यर्थी परीक्षा छोड़कर बाहर निकल गए।- क्या पुलिस ने हंगामा करने वाले अभ्यर्थियों पर कार्रवाई की?
नहीं, पुलिस ने केवल अभ्यर्थियों को समझाने की कोशिश की और उन्हें बाहर नहीं जाने दिया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। - क्या अन्य सेंटरों पर परीक्षा सामान्य रूप से हुई थी?
हां, अलवर के अन्य सेंटरों पर परीक्षा बिना किसी गड़बड़ी के सामान्य रूप से चलती रही। यह गड़बड़ी केवल एमआईटीआरसी सेंटर पर हुई थी।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava