भाजपा नेता सतीश पूनिया के स्वागत में नहीं आने पर दलित छात्र की पिटाई, एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर आरोप
Amit Baijnath Garg | Sept 29, 2025, 20:16 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में भाजपा नेता सतीश पूनिया के स्वागत कार्यक्रम में न जाने पर दलित छात्र की पिटाई की गई। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
राजस्थान के जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय परिसर में एक दलित छात्र की पिटाई को लेकर बवाल हो गया। पिटाई करने वाले छात्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (abvp) के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कैंपस में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया का स्वागत कार्यक्रम रखा गया था।
उक्त कार्यक्रम में पीड़ित छात्र के नहीं आने से गुस्साए छात्रों ने हॉस्टल में जाकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। गंभीर चोट आने पर उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एससी-एसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
KHANDWA: 'लड़की आंख मारे'गाने पर हुआ विवाद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के सामने किया प्रदर्शन
दलित छात्र की पिटाई मामले में जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय कैंपस में बवाल थम नहीं रहा है। सतीश पूनिया का स्वागत कार्यक्रम कैंपस में रखा गया था, जहां परिषद के कार्यकर्ताओं ने हॉस्टल के सभी छात्रों को बुलाया था, लेकिन कमल किशोर कार्यक्रम में नहीं आया।
आरोप है कि कार्यक्रम की समाप्ति के बाद पूर्व छात्र नेता रविंद्र सिंह बांता सहित अन्य लोग कमल किशोर के कमरे में पहुंचे और उसके साथ जमकर मारपीट की। हॉस्टल के दूसरे छात्रों ने शोर सुना तो वे कमरे में पहुंचे और कमल को बचाया। बेहोशी की हालत में कमल को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
राजस्थान में राजेंद्र राठौड़ और सतीश पूनिया मंत्रिमंडल में हो सकते हैं शामिल
पीड़ित छात्र कमल किशोर ने बताया कि वह विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में बीएससी फाइनल ईयर का छात्र है। पीड़ित के अनुसार, सुबह 10:30 बजे जब वह अपने हॉस्टल के कमरे में लेटा हुआ था, तभी परिषद से जुड़े हुए छात्र हॉस्टल में आए और उन्होंने बीजेपी नेता सतीश पूनिया के स्वागत के लिए सभी स्टूडेंट्स को बुलाया।
राजस्थान के सतीश पूनिया और किरोड़ी लाल मीणा को बीजेपी संगठन में दी बड़ी जिम्मेदारी, जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
जेल में बंद पूर्व भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा ने राज्यपाल से लगाई क्षमादान गुहार, सरकार ने दी OK रिपोर्ट
फिलहाल घायल कमल का जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मारपीट को लेकर दलित वर्ग के छात्र भी गुस्से में नजर आए। किसी तरह के विवाद को देखते हुए पुलिस ने मौके पर गुस्साए छात्रों को शांत कराया। कमल की शिकायत पर हमलावर रविन्द्र सिंह समेत अन्य के खिलाफ पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
उक्त कार्यक्रम में पीड़ित छात्र के नहीं आने से गुस्साए छात्रों ने हॉस्टल में जाकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। गंभीर चोट आने पर उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एससी-एसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
KHANDWA: 'लड़की आंख मारे'गाने पर हुआ विवाद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के सामने किया प्रदर्शन
दलित छात्रों में गुस्सा
आरोप है कि कार्यक्रम की समाप्ति के बाद पूर्व छात्र नेता रविंद्र सिंह बांता सहित अन्य लोग कमल किशोर के कमरे में पहुंचे और उसके साथ जमकर मारपीट की। हॉस्टल के दूसरे छात्रों ने शोर सुना तो वे कमरे में पहुंचे और कमल को बचाया। बेहोशी की हालत में कमल को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
राजस्थान में राजेंद्र राठौड़ और सतीश पूनिया मंत्रिमंडल में हो सकते हैं शामिल
स्वागत कार्यक्रम में बुलाया, नहीं गया तो मारा
राजस्थान के सतीश पूनिया और किरोड़ी लाल मीणा को बीजेपी संगठन में दी बड़ी जिम्मेदारी, जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
पीड़ित कमल का कहना है कि इस दौरान हॉस्टल से कई छात्र चले भी गए, लेकिन किसी कारणवश मैं नहीं जा पाया। इसके बाद छात्र नेता रविंद्र सिंह बांता और उसके साथ तीन-चार लोग मेरे पास आए और मुझ पर हमला कर दिया। हमले में कमल के हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर हो गया। इसके साथ ही पसलियों व पेट के आसपास गहरी चोट आई हैं।
हमले के विरोध में दिखा गुस्सा
FAQ
- 1. सतीश पूनिया के स्वागत में न जाने पर दलित छात्र की पिटाई क्यों की गई?
दलित छात्र ने सतीश पूनिया के स्वागत कार्यक्रम में नहीं भाग लिया, जिसके बाद ABVP के कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई की। - 2. पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने पीड़ित छात्र की शिकायत पर आरोपी छात्र नेताओं के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। - 3. क्या दलित छात्र की चोटें गंभीर थीं?
हां, दलित छात्र की हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर हो गया और उसे पसलियों तथा पेट के आसपास गंभीर चोटें आईं।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava