राजस्थान से गुजर रहा देश का सबसे लंबा DFC, औद्योगिक विकास को मिलेगी गति

Jageshwar prasad | Updated:
Share
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से बदला देश में माल परिवहन का परिदृश्य।
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से बदला देश में माल परिवहन का परिदृश्य।

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) भारतीय रेल का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जो मालगाड़ियों के लिए तेज और उच्च क्षमता वाला नेटवर्क उपलब्ध कराता है। देश में सबसे अधिक 567 किलोमीटर लंबा DFC मार्ग राजस्थान से होकर गुजरता है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से बदला देश में माल परिवहन का परिदृश्य।
  • देश में फ्रेट कॉरिडोर का सबसे लंबा 567 किमी हिस्सा राजस्थान से।
  • यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी दूर, लॉजिस्टिक्स लागत में आई भारी कमी।
  • राजस्थान के टेक्सटाइल, मार्बल और सिरेमिक उद्योग को लगेंगे पंख।
  • मालगाड़ियों का अलग ट्रैक, पर्यावरण अनुकूल और हाई-स्पीड फ्रेट नेटवर्क।
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (Dedicated Freight Corridor – DFC) भारतीय रेल का एक महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है। इसका उद्देश्य मालगाड़ियों के लिए एक अलग, तेज और उच्च क्षमता वाला रेल नेटवर्क उपलब्ध कराना है।

इससे माल परिवहन की गति और दक्षता बढ़ेगी। साथ ही, मौजूदा रेल मार्गों पर यात्री ट्रेनों के लिए अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध होगी, जिससे यात्री ट्रेनों की समयपालनता में सुधार होगा।

देश में सबसे अधिक 567 किलोमीटर मार्ग राजस्थान से होकर गुजरता है। इससे माल परिवहन की गति बढ़ेगी और राजस्थान के औद्योगिक विकास के लिए यह प्रोजेक्ट बहुत महत्वपूर्ण है।

राजस्थान के लिए खास

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का सबसे लंबा खंड राजस्थान से होकर गुजरता है। रेवाड़ी से पालनपुर मार्ग पर लगभग 567 किलोमीटर लंबा वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए विशेष महत्व रखता है। यह देश में किसी भी राज्य से होकर गुजरने वाला फ्रेट कॉरिडोर का सबसे लंबा खंड है।

इसके माध्यम से जयपुर, अजमेर, पाली और जोधपुर सहित राज्य के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, कपड़ा, सिरेमिक, मार्बल तथा अन्य औद्योगिक समूहों को तेज, विश्वसनीय एवं उच्च क्षमता वाली पर्यावरण अनुकूल माल परिवहन सुविधा प्राप्त हो रही है।

भारतीय रेल की क्रांति: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से बदला देश में माल परिवहन का परिदृश्य।
भारतीय रेल की क्रांति: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से बदला देश में माल परिवहन का परिदृश्य।


राष्ट्रीय स्तर पर DFC

देश में 1,337 किलोमीटर लंबा ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पंजाब के न्यू सहनेवाल से बिहार के न्यू सोननगर तक सेवाएं प्रदान कर रहा है।

1,506 किलोमीटर लंबा वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर उत्तर प्रदेश के न्यू दादरी से महाराष्ट्र के न्यू जेएनपीटी तक चलता है। इन नेटवर्कों से देश के विभिन्न स्थानों और समुद्री बंदरगाहों तक औद्योगिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है।

नया कॉरिडोर घोषित

बजट 2026-27 में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना को और मजबूत करने के उद्देश्य से न्यू डानकुनि (पश्चिम बंगाल) से सूरत (गुजरात) तक 2,052 किलोमीटर मार्ग के नए कॉरिडोर की घोषणा की गई है। यह कॉरिडोर इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक मजबूत करेगा।

देश में फ्रेट कॉरिडोर का सबसे लंबा 567 किमी हिस्सा राजस्थान से, उद्योगों को मिली नई रफ्तार।
देश में फ्रेट कॉरिडोर का सबसे लंबा 567 किमी हिस्सा राजस्थान से, उद्योगों को मिली नई रफ्तार।


DFC के लाभ

DFC का मुख्य उद्देश्य मालगाड़ियों के संचालन को यात्री ट्रेनों से अलग करना है। इससे माल परिवहन के लिए अतिरिक्त क्षमता और सुगम रेल मार्ग उपलब्ध हो रहा है। साथ ही, मौजूदा नेटवर्क पर यात्री ट्रेनों की समयपालनता में सुधार हो रहा है।

DFC नेटवर्क का विस्तार भारत के लिए एक नई शुरुआत है। यह समर्पित माल रेल परिवहन को देश की मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स व्यवस्था, औद्योगिक विकास और दीर्घकालिक आर्थिक प्रगति का अभिन्न हिस्सा बना रहा है। राजस्थान जैसे राज्यों के लिए यह नेटवर्क उद्योग, व्यापार, निर्यात, रोजगार और निवेश को नई गति देने वाला महत्वपूर्ण आधारभूत ढांचा साबित हो रहा है।

ये भी पढ़ें:-

रक्षाबंधन पर कोटा मंडल ने 6 स्पेशल ट्रेनें चलाने का किया ऐलान, जानें टाइम-टेबल

सीकर, रींगस समेत 13 प्रमुख शहरों को जोड़ेगी ये स्पेशल ट्रेनें, जानें शेड्यूल

राजस्थान की 13 ट्रेनें अब 70 दिन नहीं रुकेंगी दिल्ली कैंट में, देखें पूरी सूची

ट्रेन लेट हुई, फ्लाइट छूटी, रेलवे को देना पड़ा 69 हजार रुपए का हर्जाना



Tags:
  • राजस्थान
  • लॉजिस्टिक्स
  • आर्थिक विकास
  • डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका

By Amresh Kushwaha

डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम

By Umeshwari Baghel

CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
इंस्टाग्राम पर अब नहीं दिखेंगे अश्लील और हिंसक कंटेंट! Meta ने भारत में बदले नियम

By The Sootr

इंस्टाग्राम पर अब नहीं दिखेंगे अश्लील और हिंसक कंटेंट! Meta ने भारत में बदले नियम
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण

By Jageshwar Prasad

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद

By Amresh Kushwaha

MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार

By Jageshwar Prasad

उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार