दीपावली की रोशनी देखने उमड़े जयपुरवासी, छोटी काशी की रौनक देख विदेशी सैलानी भी मंत्रमुग्ध हुए

Amit Baijnath Garg | Oct 21, 2025, 14:01 IST
Share
jaipur deepawali
Photograph: (the sootr)

राजस्थान की राजधानी जयपुर में दीपावली पूजन के बाद हुई जमकर आतिशबाजी। रोशनी से जगमगाए छोटी काशी के अधिकतर बाजार। देसी से लेकर विदेशी सैलानी तक हुए मंत्रमुग्ध।

दीपावली पर्व पर राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार रात को जमकर आतिशबाजी हुई। जयपुर में शाम 7 बजे से ही पूजन के बाद गली और मोहल्लों में आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया, जो देर रात तक चलता रहा। इस दौरान आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाने लगा। बाजारों में अलग-अलग थीम पर लाइटिंग की गई थी, जिसे देखने के लिए मानो शहर उमड़ पड़ा।

दीपावली पर प्रदेश में बढ़ गया वायु प्रदूषण, जयपुर सहित 5 बड़े शहरों में AQI 200 पार, करने होंगे इंतजाम

पैर रखने की जगह नहीं

परकोटे और बाहरी बाजारों में पांव रखने की जगह नहीं मिली। हर तरफ रोशनी देखने वालीं की भीड़ रही। नाहरगढ़ से जयपुर शहर का नजारा बहुत ही सुंदर लग रहा था। पूरा शहर रोशनी से जगमग दिख रहा था।

वेंटिलेटर पर चल रहे MBBS स्टूडेंट राहुल को एयर एंबुलेंस से लाएंगे जयपुर, SMS अस्पताल में करेंगे भर्ती

सभी बाजारों में रही रौनक शहर के जौहरी बाजार, चांदपोल बाजार, छोटी बड़ी चौपड़ समेत परकोटे एवं अन्य बाजारों में रोशनी देखने के लिए भीड़ लगी हुई थी। शहर की रोशनी को लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।
दीपोत्सव पर पुलिस मुस्तैद : सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी, रोशनी के चलते जयपुर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली

पुलिसकर्मियों को बांटी मिठाई

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसेफ ने दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को मिठाई बांटी। शाम को पूजन से पहले शाम को महिलाओं ने घरों और मंदिरों में दीये जलाए। लोगों ने अपने घर, दुकान और ऑफिस में परिवार व दोस्तों के साथ विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन किया।

धनतेरस-छोटी दीपावली पर खिले बाजार, प्रदेश में 50 हजार करोड़ तो जयपुर में 7 हजार करोड़ का कारोबार

आराध्य को विशेष पोशाक पहनाई

दीपावली का पूजन करने के बाद सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। वहीं कोटा में अपने घर नहीं जा पाए स्टूडेंट ने कोचिंग संस्थान में दीपावली मनाई। इधर, जयपुर के आराध्य गोविंद देवजी मंदिर में ठाकुरजी को खास पोशाक पहनाई गई। उन्हें दीपावली पर विशेष श्रृंगार कराया गया।

Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • दीपावली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा