दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर होगी सख्ती, कैमरों से कटेगा चालान

Ashish Bhardwaj | Jul 11, 2026, 19:09 IST
Share
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अब गलत लेन में वाहन चलाने पर कैमरों से चालान कटेगा। यह व्यवस्था देश में पहली बार लागू हो रही है। इसकी जानकारी आईजी राहुल प्रकाश ने राजस्थान के अलवर में दी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अब कैमरे काटेंगे गलत लेन के चालान
  • राजस्थान में पहली बार ऑटोमैटिक लेन उल्लंघन चालान व्यवस्था शुरू
  • आईजी राहुल प्रकाश बोले- हादसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाए
  • अलवर में 70 लंबित मामलों की आईजी ने की समीक्षा
  • गो-तस्करी और साइबर अपराध पर पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
सुनील जैन@अलवर

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बढ़ते हादसों को रोकने के लिए राजस्थान पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब गलत लेन में वाहन चलाने पर कैमरों के जरिए ऑटोमैटिक चालान कटेगा। यह व्यवस्था देश में पहली बार लागू हो रही है। जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश ने अलवर दौरे पर यह जानकारी दी। उन्होंने अपराध के आंकड़ों और अन्य कई मुद्दों पर भी बात की।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए राजस्थान पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब एक्सप्रेसवे पर गलत लेन में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कैमरों के जरिए चालान किया जाएगा।

यह व्यवस्था पहली बार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लागू की जा रही है। जयपुर रेंज के आईजी (IG – Inspector General) राहुल प्रकाश शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अलवर पहुंचे।

उन्होंने पुलिस अन्वेषण भवन में व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और शहर में बढ़ते अपराधों पर चर्चा की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने एक्सप्रेसवे पर बढ़ते हादसों को लेकर कई अहम जानकारियां दीं।

खराब कैमरे होंगे दुरुस्त

आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि हाल ही में राजस्थान के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और एनएचएआई (NHAI – National Highways Authority of India) के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें एक्सप्रेसवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में खराब पड़े कैमरों को ठीक करने, सड़क की खराब स्थिति, गड्ढों और असंतुलित हिस्सों को सुधारने पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं की सबसे बड़ी वजह वाहन चालकों द्वारा लेन अनुशासन का पालन न करना है।
एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग प्रकार के वाहनों के लिए अलग-अलग लेन तय हैं। लेकिन चालक मनमर्जी से किसी भी लेन में वाहन चलाते हैं और ओवरटेक करते हैं, जिससे हादसे होते हैं।

अब कैमरे पकड़ेंगे लेन उल्लंघन

आईजी ने बताया कि पहले कैमरों में लेन ड्राइविंग की निगरानी का सिस्टम नहीं था, इसलिए कार्रवाई संभव नहीं हो पाती थी। अब इस तकनीक को कैमरों में शामिल कर दिया गया है और गलत लेन में वाहन चलाने वालों के खिलाफ स्वतः चालान जारी होंगे।उन्होंने दावा किया कि देश के एक्सप्रेसवे पर यह अपनी तरह का पहला प्रयोग है।

70 पुराने मामलों की हुई समीक्षा

आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि अलवर दौरे के दौरान लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। करीब 70 लंबित मुकदमों की फाइलों की जांच की गई। साथ ही व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर भी चर्चा हुई।

भगोड़े अपराधियों पर दिया जवाब

भगोड़े अपराधियों की संख्या अधिक होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले अलवर संयुक्त जिला था और उस समय अपराधों की संख्या भी अधिक थी। उसी अवधि के कई मामलों के आरोपी अभी भी फरार हैं, इसलिए यह आंकड़ा अधिक दिखाई देता है।

गो-तस्करी पर सख्ती के निर्देश

अलवर में लगातार सामने आ रही गो-तस्करी और गोकशी की घटनाओं पर आईजी ने कहा कि पुलिस नाकेबंदी बढ़ाएगी, गश्त तेज करेगी और फिक्स पिकेट लगाए जाएंगे। इसके लिए संसाधनों में भी बढ़ोतरी की जा रही है।

उन्होंने माना कि इन घटनाओं को लेकर विभिन्न संगठनों ने आंदोलन किए हैं और पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री की फेसबुक पोस्ट की होगी जांच

राज्य मंत्री और अलवर विधायक संजय शर्मा की साइबर क्राइम से जुड़ी फेसबुक पोस्ट पर आईजी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि शिकायत कोई भी व्यक्ति दर्ज करा सकता है और जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई होगी।

साइबर क्राइम और जेल निगरानी पर भी अपडेट

आईजी ने कहा कि मेवात क्षेत्र में साइबर अपराधों के हॉटस्पॉट में पहले की तुलना में काफी कमी आई है। पुलिस लगातार तकनीकी निगरानी और विशेष अभियानों के जरिए साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है।

जेलों से अपराधियों द्वारा धमकी देने के मामलों पर उन्होंने बताया कि अब हर महीने जेलों का निरीक्षण किया जा रहा है। आईजी और एसपी स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकों के जरिए अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

अपराध के आंकड़ों में सुधार का दावा

आईजी राहुल प्रकाश ने दावा किया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अलवर जिले में अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है। हत्या के मामलों में 41 प्रतिशत और हत्या के प्रयास के मामलों में करीब 50 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है।

वहीं लूट के मामलों में भी 19 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिसे रोकने के लिए पुलिस विशेष अभियान चलाएगी।

ये खबर भी पढ़े:-

विधायक का कर दिया ट्रांसफर, पटवारियों की तबादला सूची में आया नाम, जानिए पूरी वजह

​भूपेंद्र टीम में क्लीन स्वीप, विधायक से मुक्त हुई सरकारी जमीन, तबादलों पर ब्रेक

सरिस्का पैलेस होटल पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, एफआईआर दर्ज

पेपर लीक पर किरोड़ी का धमाका, ढाका-स्पर्धा के सिंडिकेट पर साधा निशाना



    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

    By Atul Dwivedi

    MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
    एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

    By Ramanand Tiwari

    एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

    By Ramanand Tiwari

    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

    By Jitendra Shrivastava

    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

    By Sanjay Dhiman

    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

    By Sanjay Gupta

    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

    By Arun Tiwari

    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा