​भूपेंद्र टीम में क्लीन स्वीप, विधायक से मुक्त हुई सरकारी जमीन, तबादलों पर ब्रेक

Jinesh Jain | Jul 11, 2026, 17:53 IST
Share
राजस्थान साप्ताहिक चिट्ठी
राजस्थान साप्ताहिक चिट्ठी

राजस्थान के लिए यह हफ्ता आत्ममंथन और कड़े फैसलों का रहा। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के चार मुख्य सहायकों को हटाना चौकाने वाला फैसला रहा। विधायक के कब्जे को हटाकर उनसे सरकारी जमीन मुक्त कराई गई। सीएम के दिल्ली दौरे ने सियासी हलचल तेज कर दी।

यह हफ्ता राजस्थान की सियासत, प्रशासनिक निर्णयों और ढांचागत सुधारों के लिहाज से बेहद गर्म रहा। दिल्ली से जयपुर तक सत्ता के समीकरणों को साधने की छटपटाहट दिखी तो वहीं नियमों को ताक पर रखने वाले जनप्रतिनिधियों पर प्रशासन का बुलडोजर भी गरजा। आइए, इस सप्ताह की हर बड़ी खबर का गहराई से विश्लेषण करते हैं।

फेरबदल या गहरा सियासी इशारा?​

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के स्टाफ से एक साथ चार अधिकारियों का हटाया जाना इस सप्ताह की सबसे चौंकाने वाली खबर रही। उनके निजी सचिव अमर सिंह और अतिरिक्त सचिव शैलेश कुमार सिंह को उनके मूल विभाग भेज दिया, जबकि एपीए आयुष शरण और सिद्धार्थ यादव को टर्मिनेट कर दिया गया।

संसदीय और प्रशासनिक इतिहास में किसी केंद्रीय मंत्री की कोर टीम के चार सिपहसालारों को एक साथ हटाना सामान्य घटना नहीं है। विशेषकर तब, जब हटाए गए लोगों में दो ऐसे चेहरे शामिल थे जो मंत्री के बेहद करीबी और गोपनीय कार्यों के प्रभारी थे। हालांकि इसे रूटीन एक्ससाइज का नाम दिया जा रहा है, लेकिन यह किसी गंभीर आंतरिक जांच या लूपहोल की ओर इशारा करता है।

चार लोगों को हटाने का आदेश तीन जुलाई का था। इसकी खबरें चार जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे के बाद आई। यह बताता है कि इस कार्रवाई को शीर्ष स्तर की हरी झंडी प्राप्त थी।

भूपेंद्र यादव का इसके बाद से अलवर नही जाना उनकी असहजता को दर्शाता है, जहां से वे सांसद हैं। यह घटनाक्रम संदेश देता है कि परफॉर्मेंस और पारदर्शिता के मामले में आलाकमान किसी भी स्तर पर समझौता करने के मूड में नहीं है।

Union Minister Bhupender Yadav
Union Minister Bhupender Yadav


ढाई साल का भ्रम बनाम बड़े बदलावों की आहट

सीएम भजनलाल शर्मा के दो दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद प्रदेश की राजनीति में कयासों का बाजार गर्म कर दिया है। हालांकि, भजनलाल ने इस दौरे को औपचारिक बताया, लेकिन यह सियासी हलचल पैदा करता है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विकास को लेकर छह केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की।

विवादों और बयानबाजी के कारण चर्चा में रहे तीन मंत्रियों किरोड़ीलाल मीणा, मदन दिलावर और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की अमित शाह से मुलाकात के बाद सीएम का दिल्ली जाना बेहद अहम है। यह दौरा मंत्रिमंडल में संभावित सर्जरी की कवायद माना जा रहा है।

राजस्थान में विभिन्न बोर्डों, निगमों और अकादमियों में सैकड़ों पद खाली हैं। जमीनी कार्यकर्ताओं को सत्ता में भागीदारी न मिलने से पनप रहे असंतोष को दूर करने के लिए सीएम ने केंद्रीय नेतृत्व से ब्लूप्रिंट साझा किया है।


Bhajan Lal Sharma and Amit Shah
Bhajan Lal Sharma and Amit Shah


तबादला सीजन पर ब्रेक

10 जुलाई को राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों पर लगी छूट की अवधि समाप्त हो गई। मंत्रियों और विधायकों के बंगलों पर उमड़ी भीड़ ने प्रशासनिक कामकाज को ठप किया।

तबादलों के लिए विधायकों की डिजायर को अनिवार्य बनाना यह दिखाता है कि नौकरशाही पर राजनीतिक नियंत्रण मजबूत करने की कोशिश की गई है। इसने जनता के बीच संदेश दिया कि पारदर्शी तबादला नीति के अभाव में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को बढ़ावा मिलता है।

​थर्ड ग्रेड शिक्षकों और मेडिकल स्टाफ के तबादलों पर रोक होने के बावजूद विशेष मामलों के नाम पर पर्दे के पीछे से ट्रांसफर किए गए। इससे यह संदेश में भी गया कि सरकार नीतिगत मोर्चे पर ढुलमुल है। इस ढुलमुल रवैये ने उन कर्मचारियों में भारी मायूसी छोड़ी है जो वास्तव में हकदार थे लेकिन राजनीतिक रसूख नहीं रखते थे।


अपनों पर बुलडोजर चलाकर सरकार ने दिया कड़ा संदेश

शाहपुरा से भाजपा विधायक लालाराम बैरवा द्वारा गोशाला के नाम पर एक्सप्रेसवे से सटी 20 बीघा कीमती चारागाह भूमि पर अवैध कब्जे को प्रशासन ने ढहा दिया। विधायक ने अगस्त 2025 में जो संस्था बनाई, उसमें बेटे को अध्यक्ष, खुद को सचिव और रिश्तेदारों को पदाधिकारी बनाया।

मीडिया में खबर आने के बाद प्रशासन हरकत में आया। उसने त्वरित कार्रवाई कर जमीन से तारबंदी हटा दी, बिजली-पानी काट दिया और निर्माण ढहा दिया। यह कार्रवाई उन नेताओं के लिए सबक है, जो सत्ता की हनक में गैर कानूनी कामों को अंजाम दे रहे हैं।

एक्सप्रेसवे पर गडकरी का रियलिटी चेक

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसों के बाद खामियां खोजने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी खुद ग्राउंड जीरो पर उतरते दिखाई दिए। उनके साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सीएम भजनलाल शर्मा भी थे।

इनका दौरा हाल ही दौसा के पास एक्सप्रेसवे में एक दुर्घटना में आठ लोगों की मौत के बाद हुआ है। यह एक्सप्रेसवे हादसों का रोड बन गया है। दौसा जिले की सीमा में ही दो साल में अब तक 61 लोगों की मौतें हो चुकी हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उनके साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सीएम भजनलाल शर्मा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उनके साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सीएम भजनलाल शर्मा


दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को देश का सबसे आधुनिक हाईवे बताया जाता है, लेकिन लगातार हादसे इसके डिजाइन, सुरक्षा मानकों और ब्लैक स्पॉट्स की गंभीर खामियों को उजागर करती हैं।

गडकरी खुद आम वाहन में बैठकर मुकंदरा हिल्स तक पहुंचे। उन्होंने एनएचएआई के अफसरों की क्लास लगाई। उनका यह दौरा यह दिखाता है कि केंद्र सरकार इस ड्रीम प्रोजेक्ट की बदनामी से चिंतित है।

एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं का बड़ा कारण सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है। अवैध रूप से खुले ढाबे, बेतरतीब खड़े ट्रक और स्पीड पर नियंत्रण नहीं होना इन हादसों को बड़ा कारण रहा है। अब जब ब्लैक स्पॉट्स को ठीक करने और पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं तो उम्मीद है कि इस स्पीड कॉरिडोर को डेथ कॉरिडोर बनने से रोका जा सकेगा।

ये भी पढ़े:-

मंत्रियों की क्लास से धड़कनें बढ़ी, रिफाइनरी का शुभ दिन आया, जगन का अंत

नेताओं की बयानबाजी में मर्यादा टूटी, पांचना की लड़ाई सुलह पर आई

मंत्री का विद्रोह, कोटा से राहुल का शंखनाद और तबादलों का थर्ड ग्रेड दर्द

कांग्रेस में मरहम की सियासत, संकट में आए बाबा, भाजपा की बत्ती गुल

Tags:
  • सीएम भजनलाल शर्मा
  • नितिन गडकरी
  • केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव
  • किरोड़ीलाल मीणा
  • तबादला
  • मदन दिलावर
  • चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
  • विधायक लालाराम बैरवा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा