मंत्री का विद्रोह, कोटा से राहुल का शंखनाद और तबादलों का थर्ड ग्रेड दर्द
Jinesh Jain | Jun 20, 2026, 19:02 IST
Photograph: (the sootr)
यह हफ्ता भी राजस्थान में सियासी उबाल वाला रहा है। सरकार के भीतर एक मंत्री के बागी तेवर दिखाई दिए। युवाओं और परीक्षाओं को लेकर दिल्ली से लेकर जयपुर तक घमासान रहा। आइए राजस्थान के साप्ताहिक मिजाज को समझते हैं:
राजस्थान में इस सप्ताह की तस्वीरें मिली-जुली हैं। एक तरफ जहां सरकार के भीतर ही अपनों से जंग छिड़ी है। वहीं, दिल्ली से लेकर जयपुर तक युवाओं और परीक्षाओं को लेकर घमासान मचा है।
प्रदेश में तबादलों की 16 दिन की विंडो 5 जुलाई तक भ्रष्टाचार और सिफारिशों के कई नए किस्से गढ़ेगी। आइए, इस सप्ताह की बड़ी खबरों का बारीकी से विश्लेषण करते हैं।
राजस्थान में 2.44 करोड़ रुपए के नकली बीज घूसकांड ने सियासत में भूचाल ला दिया है। इस मामले में आरोपों से जूझ रहे कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा इस हफ्ता अचानक जयपुर स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के मुख्यालय जा धमके।
उन्होंने एसीबी डीजी से मुलाकात कर न केवल लिखित शिकायत दी, बल्कि मीडिया के सामने अपनी ही सरकार की एजेंसी को कटघरे में खड़ा कर दिया। मीणा का आरोप है कि 9 जून को वेबसाइट पर अपलोड होने वाली एफआईआर का मजमून 8 जून को ही लीक कैसे हो गया?
उन्होंने साफ कहा कि एफआईआर में एक डॉक्टर और एक मंत्री का जिक्र कर उनकी छवि खराब की गई है। किरोड़ी ने एसीबी को लक्ष्मण रेखा याद दिलाते हुए कहा कि यदि वे दोषी हैं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा स्थिति स्पष्ट की जाए।
किरोड़ी लाल को प्रदेश की राजनीति का 'अल्फा' माना जाता है, जो सत्ता में रहकर भी विपक्ष जैसी आक्रामकता रखते हैं। इस पूरे घटनाक्रम के सियासी संदेश छिपे हैं। मंत्री ने एसीबी मुख्यालय जाकर खुद को पीड़ित और ईमानदार साबित करने की कोशिश की है। अपनी ही सरकार की एजेंसी पर राजनीतिक हथियार के रूप में काम करने का आरोप लगाना यह दिखाता है कि भाजपा के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस मुद्दे को लपक लिया है। सीकर में 20-20 लाख रुपए की वसूली के आरोपों ने किरोड़ी को बैकफुट पर धकेला था, जिसका जवाब उन्होंने मानहानि की चेतावनी से दिया है। किरोड़ी का यह कहना कि पिछली सरकार के घोटाले ठंडे बस्ते में हैं, जबकि इस मामले में अति सक्रियता दिखाई जा रही है। फिलहाल, किरोड़ी का यह मामला सरकार के लिए गले की घंटी बना हुआ है। सरकार इस पूरे मामले पर मौन दिख रही है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी ने देश की शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के मुद्दों पर अपने देशव्यापी अभियान की शुरुआत राजस्थान के कोटा से की। छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत उन्होंने कोचिंग कर रहे छात्र-छात्राओं से संवाद किया।
राहुल ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश का मौजूदा एजुकेशन सिस्टम बच्चों को गहरे मानसिक तनाव में डाल रहा है। उन्होंने नीट (NEET) और जेईई (JEE) जैसी परीक्षाओं का जिक्र करते हुए कहा कि महज पांच प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के नाम पर देश के परिवारों की जेब से पांच लाख करोड़ रुपए छीन लिए जाते हैं। यह राशि देश के पांच बड़े मंत्रालयों के बजट के बराबर है।
राहुल गांधी का कोटा को अपने अभियान का केंद्र चुनना एक सियासी रणनीति है। कोटा पिछले कुछ वर्षों से छात्रों के सुसाइड मामलों को लेकर देश भर में चर्चा में है। राहुल ने इस दुखती रग पर हाथ रखकर सीधे परिवारों के दिलों में जगह बनाने की कोशिश की है।
कांग्रेस के आंतरिक सर्वे में यह बात सामने आई है कि 18 से 30 वर्ष के युवाओं के लिए रोजगार और शिक्षा सबसे संवेदनशील मुद्दे हैं। इससे पहले राहुल ने संविधान और पूंजीपतियों के मुद्दों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन अब वे एजुकेशन स्कैम और पेपर लीक को केंद्र में रखकर मध्यवर्गीय परिवारों को जोड़ना चाहते हैं।
राहुल ने इसे गैर-राजनीतिक आयोजन बताया, ताकि कोचिंग संचालकों और डरे हुए छात्रों को खुलकर अपनी बात रखने का मौका मिले। आने वाले समय में प्रयागराज, पटना और दिल्ली में होने वाले ऐसे ही सम्मेलन केंद्र सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं।
15 जून को जयपुर के शहीद स्मारक पर नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रदर्शन कर रही थी। इसी दौरान राकेश गुर्जर नाम के एक युवक ने संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके को सरेआम थप्पड़ जड़ दिए।
प्रदर्शनकारियों ने हमलावर की जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया। थप्पड़ मारने वाले युवक ने मीडिया के सामने चिल्लाकर कहा कि वह राष्ट्रवादी है। दीपके जिहादी मानसिकता से देश को बरगला रहे हैं। इस हाई-प्रोफाइल धरने के बीच भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने कई प्रदर्शनकारियों के मोबाइल भी साफ कर दिए।
यह घटना दर्शाती है कि देश में छात्र आंदोलन और वैचारिक मतभेद अब हिंसक रूप अख्तियार कर रहे हैं। पेपर लीक एक ऐसा मुद्दा है जिससे लाखों युवाओं का भविष्य जुड़ा है। लेकिन इस मुद्दे पर हो रहे प्रदर्शन को जिहादी करार देकर थप्पड़ मारना यह दिखाता है कि युवाओं का एक धड़ा वैचारिक रूप से कितना असहिष्णु हो चुका है।
राजस्थान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा प्रतिबंध 19 जून से हटा लिया है। अब तबादले 5 जुलाई 2026 तक हो सकेंगे। इस 16 दिन की ट्रांसफर विंडो में एकल महिलाओं, विधवाओं, परित्यक्ताओं और गंभीर रूप से बीमार कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
लेकिन इस आदेश में सबसे बड़ा पेंच यह है कि ग्रेड थर्ड शिक्षकों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर ट्रांसफर से रोक यथावत लागू रहेगी। इसके कारण प्रदेश के करीब 1.75 लाख थर्ड ग्रेड शिक्षकों में भारी निराशा है। ये शिक्षक 8 साल से अपने तबादले का इंतजार कर रहे हैं।
बैन हटते ही कर्मचारी अपने विधायकों के घर और दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह का व्हाट्सएप पर यह लिखना कि मुझे फोन या व्हाट्सएप न करें, केवल हार्ड कॉपी जमा करें यह साबित करता है कि विधायकों पर सिफारिशों का कितना भारी दबाव है।
जयपुर के पॉश इलाके जेएलएन मार्ग पर 3D रेस्टोरेंट एंड बार पर पुलिस ने छापा मारकर एक अवैध हुक्का बार का खुलासा किया। पुलिस ने 7 जलते हुए हुक्के बरामद किए। साथ ही मैनेजर जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया।
यह खबर इसलिए राजनीतिक बन गई क्योंकि इस बार में अलवर के भाजपा नेता जय आहूजा की पहले हिस्सेदारी थी। जय आहूजा भाजपा के फायरब्रांड पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा के दत्तक पुत्र हैं। वे 2023 में रामगढ़ से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने सफाई भी दी कि 2023 के चुनाव से पहले ही इस बार से अपनी पार्टनरशिप खत्म कर ली थी। चुनावी हलफनामे में भी इसका कोई जिक्र नहीं था।
यह मामला राजस्थान में अवैध नशे के कारोबार और नेताओं के रसूख के अंतर्संबंधों को दिखाता है। जैसे ही बार पर छापा पड़ा, भाजपा नेता का नाम उछलना पार्टी की जीरो टॉलरेंस नीति पर सवाल खड़े करता है। हालांकि, जय आहूजा ने तुरंत दस्तावेजी सबूतों का हवाला देकर खुद को अलग कर लिया, जिससे एक बड़ा राजनीतिक विवाद टल गया।
अगले सप्ताह फिर मिलेंगे नई चिट्ठी के साथ!
यूपीएससी 2025: EWS कोटे में एलीट क्लास की सेंध, जानिए चयनितों का पूरा सच
RSS ने खुद को रजिस्टर्ड क्यों नहीं कराया? जानिए बहस के पीछे का कानून और इतिहास
मच्छरों के फेवरेट क्यों बन जाते हैं कुछ लोग, वैज्ञानिकों ने खोला राज
दुनिया में हर पांचवां नाविक भारतीय, आखिर गहरे समुद्र में ऐसा क्या है आकर्षण?
प्रदेश में तबादलों की 16 दिन की विंडो 5 जुलाई तक भ्रष्टाचार और सिफारिशों के कई नए किस्से गढ़ेगी। आइए, इस सप्ताह की बड़ी खबरों का बारीकी से विश्लेषण करते हैं।
किरोड़ी की अपनी ही सरकार से जंग
उन्होंने एसीबी डीजी से मुलाकात कर न केवल लिखित शिकायत दी, बल्कि मीडिया के सामने अपनी ही सरकार की एजेंसी को कटघरे में खड़ा कर दिया। मीणा का आरोप है कि 9 जून को वेबसाइट पर अपलोड होने वाली एफआईआर का मजमून 8 जून को ही लीक कैसे हो गया?
उन्होंने साफ कहा कि एफआईआर में एक डॉक्टर और एक मंत्री का जिक्र कर उनकी छवि खराब की गई है। किरोड़ी ने एसीबी को लक्ष्मण रेखा याद दिलाते हुए कहा कि यदि वे दोषी हैं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा स्थिति स्पष्ट की जाए।
किरोड़ी लाल को प्रदेश की राजनीति का 'अल्फा' माना जाता है, जो सत्ता में रहकर भी विपक्ष जैसी आक्रामकता रखते हैं। इस पूरे घटनाक्रम के सियासी संदेश छिपे हैं। मंत्री ने एसीबी मुख्यालय जाकर खुद को पीड़ित और ईमानदार साबित करने की कोशिश की है। अपनी ही सरकार की एजेंसी पर राजनीतिक हथियार के रूप में काम करने का आरोप लगाना यह दिखाता है कि भाजपा के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस मुद्दे को लपक लिया है। सीकर में 20-20 लाख रुपए की वसूली के आरोपों ने किरोड़ी को बैकफुट पर धकेला था, जिसका जवाब उन्होंने मानहानि की चेतावनी से दिया है। किरोड़ी का यह कहना कि पिछली सरकार के घोटाले ठंडे बस्ते में हैं, जबकि इस मामले में अति सक्रियता दिखाई जा रही है। फिलहाल, किरोड़ी का यह मामला सरकार के लिए गले की घंटी बना हुआ है। सरकार इस पूरे मामले पर मौन दिख रही है।
किरोड़ी लाल मीणा
कोटा से राहुल का शिक्षा व्यवस्था पर प्रहार
राहुल ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश का मौजूदा एजुकेशन सिस्टम बच्चों को गहरे मानसिक तनाव में डाल रहा है। उन्होंने नीट (NEET) और जेईई (JEE) जैसी परीक्षाओं का जिक्र करते हुए कहा कि महज पांच प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के नाम पर देश के परिवारों की जेब से पांच लाख करोड़ रुपए छीन लिए जाते हैं। यह राशि देश के पांच बड़े मंत्रालयों के बजट के बराबर है।
राहुल गांधी का कोटा को अपने अभियान का केंद्र चुनना एक सियासी रणनीति है। कोटा पिछले कुछ वर्षों से छात्रों के सुसाइड मामलों को लेकर देश भर में चर्चा में है। राहुल ने इस दुखती रग पर हाथ रखकर सीधे परिवारों के दिलों में जगह बनाने की कोशिश की है।
कांग्रेस के आंतरिक सर्वे में यह बात सामने आई है कि 18 से 30 वर्ष के युवाओं के लिए रोजगार और शिक्षा सबसे संवेदनशील मुद्दे हैं। इससे पहले राहुल ने संविधान और पूंजीपतियों के मुद्दों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन अब वे एजुकेशन स्कैम और पेपर लीक को केंद्र में रखकर मध्यवर्गीय परिवारों को जोड़ना चाहते हैं।
राहुल ने इसे गैर-राजनीतिक आयोजन बताया, ताकि कोचिंग संचालकों और डरे हुए छात्रों को खुलकर अपनी बात रखने का मौका मिले। आने वाले समय में प्रयागराज, पटना और दिल्ली में होने वाले ऐसे ही सम्मेलन केंद्र सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं।
कोटा से राहुल
जयपुर में कॉकरोच थप्पड़कांड
प्रदर्शनकारियों ने हमलावर की जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया। थप्पड़ मारने वाले युवक ने मीडिया के सामने चिल्लाकर कहा कि वह राष्ट्रवादी है। दीपके जिहादी मानसिकता से देश को बरगला रहे हैं। इस हाई-प्रोफाइल धरने के बीच भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने कई प्रदर्शनकारियों के मोबाइल भी साफ कर दिए।
यह घटना दर्शाती है कि देश में छात्र आंदोलन और वैचारिक मतभेद अब हिंसक रूप अख्तियार कर रहे हैं। पेपर लीक एक ऐसा मुद्दा है जिससे लाखों युवाओं का भविष्य जुड़ा है। लेकिन इस मुद्दे पर हो रहे प्रदर्शन को जिहादी करार देकर थप्पड़ मारना यह दिखाता है कि युवाओं का एक धड़ा वैचारिक रूप से कितना असहिष्णु हो चुका है।
Ashish Bhardwaj - 2026-06-20T185847.047
तबादलों से हटा बैन, थर्ड ग्रेड शिक्षकों को मायूसी
लेकिन इस आदेश में सबसे बड़ा पेंच यह है कि ग्रेड थर्ड शिक्षकों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर ट्रांसफर से रोक यथावत लागू रहेगी। इसके कारण प्रदेश के करीब 1.75 लाख थर्ड ग्रेड शिक्षकों में भारी निराशा है। ये शिक्षक 8 साल से अपने तबादले का इंतजार कर रहे हैं।
बैन हटते ही कर्मचारी अपने विधायकों के घर और दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह का व्हाट्सएप पर यह लिखना कि मुझे फोन या व्हाट्सएप न करें, केवल हार्ड कॉपी जमा करें यह साबित करता है कि विधायकों पर सिफारिशों का कितना भारी दबाव है।
हुक्के का धुआं और भाजपा नेता का पास्ट कनेक्शन
यह खबर इसलिए राजनीतिक बन गई क्योंकि इस बार में अलवर के भाजपा नेता जय आहूजा की पहले हिस्सेदारी थी। जय आहूजा भाजपा के फायरब्रांड पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा के दत्तक पुत्र हैं। वे 2023 में रामगढ़ से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने सफाई भी दी कि 2023 के चुनाव से पहले ही इस बार से अपनी पार्टनरशिप खत्म कर ली थी। चुनावी हलफनामे में भी इसका कोई जिक्र नहीं था।
यह मामला राजस्थान में अवैध नशे के कारोबार और नेताओं के रसूख के अंतर्संबंधों को दिखाता है। जैसे ही बार पर छापा पड़ा, भाजपा नेता का नाम उछलना पार्टी की जीरो टॉलरेंस नीति पर सवाल खड़े करता है। हालांकि, जय आहूजा ने तुरंत दस्तावेजी सबूतों का हवाला देकर खुद को अलग कर लिया, जिससे एक बड़ा राजनीतिक विवाद टल गया।
अगले सप्ताह फिर मिलेंगे नई चिट्ठी के साथ!
ये खबर भी पढे़:-
RSS ने खुद को रजिस्टर्ड क्यों नहीं कराया? जानिए बहस के पीछे का कानून और इतिहास
मच्छरों के फेवरेट क्यों बन जाते हैं कुछ लोग, वैज्ञानिकों ने खोला राज
दुनिया में हर पांचवां नाविक भारतीय, आखिर गहरे समुद्र में ऐसा क्या है आकर्षण?
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava