/sootr/media/media_files/2026/01/27/car-accdent-2026-01-27-13-29-41.jpg)
Photograph: (the sootr)
News In Short
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दौसा के पास पापड़दा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई।
- हादसे में महाकाल दर्शन से लौट रहे चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई।
- कार ट्रक में फंसकर कई मीटर तक घिसटती चली गई, एक युवक घायल हुआ।
- सभी मृतक उत्तर प्रदेश के नोएडा के निवासी थे, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर करीब आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
News In Detail
Dausa: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। राजस्थान में दौसा के पापड़दा थाना क्षेत्र में आलूदा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कार हरियाणा नंबर थी। कार ने ट्रक के पीछे से टकराकर उसमें फंस गई और कई किलोमीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर करीब आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
महाकाल दर्शन से लौट रहे थे
यह दर्दनाक दुर्घटना एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर 193 के पास हुई। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु उज्जैन के महाकाल मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। तेज गति से चल रही कार के चालक को आगे चल रहे ट्रक का सही अंदाजा नहीं लग पाया और कार पीछे से ट्रक में जा घुसी।
ट्रक में फंस गई कार
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक में फंसकर कई मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों को कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
अर्टिगा कार में सवार थे पांच लोग
कार हरियाणा नंबर की अर्टिगा थी। जिसमें कुल पांच लोग सवार थे। मृतकों की पहचान राहुल गुप्ता, पारस अग्रवाल, प्रिंस गुप्ता और विक्रम सिंह के रूप में हुई है। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के नोएडा के निवासी थे।
एक युवक की जान बची
कार की पिछली सीट पर बैठे बृजमोहन गुप्ता को मामूली चोटें आईं। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक ने बताया कि “प्रभु की कृपा से मेरी जान बच गई,” लेकिन आंखों के सामने हुए हादसे से वह गहरे सदमे में है।
मुश्किल से निकले शव
सूचना मिलते ही पापड़दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव बुरी तरह वाहन में फंसे हुए थे। जिन्हें बाहर निकालने में पुलिस को डेढ़ से दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। सभी शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
यातायात हुआ प्रभावित
हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। थाना प्रभारी रजत खींची, कांस्टेबल महेश कुमार गुर्जर और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात संभाला। बाद में नांगल थाना प्रभारी हुसैन अली, सीईओ दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और यातायात सुचारु कराया।
ये खबर भी पढ़े:-
ईडी का बड़ा एक्शन: जयपुर और लुधियाना में पीएसीएल की 37 संपत्तियां अटैच
आरएसएसबी अध्यक्ष आलोक राज की इस पोस्ट ने युवाओं कर दिया मोटिवेट, जानिए कैसे
जयपुर की एसबीआई में हेराफेरी, बैंक को करोड़ों का चुना, एफआईआर दर्ज
रैंकिंग में जोधपुर की ऊँची छलांग, लेकिन फिसल गया जयपुर-अजमेर डिस्कॉम
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us