द्रव्यवती नदी की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, जेडीए सचिव ने मंगवाया रिकार्ड
Mukesh Sharma | Jul 03, 2026, 19:09 IST
जयपुर में द्रव्यवती नदी की सरकारी जमीन पर भू-माफिया का कब्जा
जयपुर में द्रव्यवती कैचमेंट एरिया की एक सरकारी जमीन का कमर्शियल पट्टा लेने का खेल फिर शुरू हो गया है। हालांकि, आरटीआई के बाद जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने इस जमीन का पूरा रिकॉर्ड तलब किया है। लेकिन, वह अभी तक जमीन से कब्जा नहीं हटवा सकी है।
समझें क्या है पूरा मामला
- द्रव्यवती नदी के 75 मीटर के दायरे में कीमती सरकारी जमीन पर कब्जा।
- जेडीए अफसरों की शह पर चारदीवारी और पक्के अवैध निर्माण का आरोप।
- भूमाफिया ने खाली पड़ी सरकारी जमीन को दो बड़े भूखंडों में बांट दिया।
- एक भूखंड मुंबई के एक व्यवसायी को करोड़ों रुपये में बेच दिया गया।
- जेडीए सचिव ने मांगा इस जमीन का पूरा रिकार्ड, भूमाफिया का कब्जा बरकार।
मामला जयपुर में आतिश मार्केट से जुड़ी एक सरकारी जमीन का है। यह जमीन द्रव्यवती कैचमेंट एरिया में आती है।
नदी के 75 मीटर दायरे में बिना अदालत की मंजूरी के कोई काम करने पर हाई कोर्ट की पाबंदी है। इसके बावजूद भूमाफिया शहरी समाधान शिविर की आड़ में इस जमीन का कमर्शियल पट्टा लेने की फिराक में है।
तलब किया जमीन का रिकॉर्ड
जेडीए संबंधित जोन कार्यालय ने कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई। इसके बाद तरुण ने प्रथम अपील के साथ अपनी शिकायत भी दोहराई है।
इस पर जेडीए सचिव ने संबंधित जोन कार्यालय और प्रवर्तन इंस्पेक्टर से विवादित जमीन से जुड़ा समस्त रिकार्ड पेश करने को कहा है।
हाउसिंग सहकारी समिति का है खेल
शिकायतकर्ता के अनुसार इन लोगों ने इस जमीन का एक हिस्सा मुंबई के एक व्यवसायी को बेच दिया। ये लोग जेडीए अफसरों की मिलीभगत से इस जमीन को पट्टा लेने की कोशिश में हैं।
पहले शिकायत होने पर तत्कालीन जेडीसी आनंदी ने पट्टा देने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद भी जमीन से कब्जा नहीं हटाया गया।
अब भू-माफिया ने शहरी समाधान शिविर के जरिए फिर से इस जमीन का पट्टा लेने की कोशिश शुरु कर दी है।
पहले करोड़ों में बेची जमीन, अब नियमन की तैयारी
द्रव्यवती नदी से लगती इस जमीन को क्रॉस करके गैर-अनुमोदित करार दिया गया था। आतिश मार्केट से लगती इस जमीन पर दो हजार वर्ग गज के बड़े दो भूखंड तैयार कर दिए हैं।
भू-माफिया ने इसी जमीन से दो हजार वर्ग गज का एक हिस्सा मुंबई के एक व्यवसायी को करोड़ों रुपए में बेच दिया।
नदी की जमीन पर कब्जे जेडीए है खामोश
हाईकोर्ट नदी के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण हटाने व बिना अदालत की मंजूरी के कोई काम करने पर पाबंदी लगा चुका है। यह रोक नदी के 75 मीटर के दायरे में प्रभावी है।
इसके बावजूद सरकारी मिलीभगत से नदी के दोनों ओर कैचमेंट एरिया में निर्माण हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें:-
भजनलाल सरकार का यू-टर्न, हाईकोर्ट की जेडीए को लताड़- सरकार बदलने से नहीं बदलते वादे और कांट्रेक्ट
चंदन के पेड़ चोरी में ऊपर से नीचे तक मिलीभगत, जेडीए करेगा 90 लाख के नुकसान की भरपाई
जेडीए का उत्तरी रिंग रोड पर बड़ा कदम, एनएचएआई से प्रोजेक्ट अपने हाथ में लेने के लिए भेजा प्रस्ताव
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava