शिक्षक के तबादले पर फूट-फूट कर रोए बच्चे, विपक्ष ने उठाए सवाल
Jageshwar prasad | Aug 16, 2026, 11:09 IST
सर, मत जाओ...' स्कूल में शिक्षक के तबादले के दौरान बच्चों ने किया इमोशनल
डूंगरपुर के गड़ा वाटेश्वर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक राजेश कोटेड के तबादले के दौरान छात्र-छात्राएं बेहद भावुक हो गए। बच्चों के बिलख-बिलख कर रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
समझें क्या है पूरा मामला
- डूंगरपुर में शिक्षक के तबादले पर बच्चों का के रोने का वीडियो वायरल।
- बिलख-बिलख कर रोए बच्चे बोले- 'सर, मत जाओ...'।
- वायरल वीडियो के बाद राजस्थान की राजनीति में हलचल।
- डूंगरपुर के सांसद ने लगाया राजनीतिक दबाव का आरोप।
- शिक्षक राजेश कोटेड के तबादले पर कांग्रेस ने भी उठाए सवाल।
बच्चों के इस भावुक दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि यह तबादला राजनीतिक दबाव में करवाया गया है।
वीडियो में क्या दिखा?
बच्चों की इस प्रतिक्रिया ने साफ किया है कि उनका अपने शिक्षक से गहरा जुड़ाव था। शिक्षक भी बच्चों को संभालते हुए भावुक नजर आ रहे हैं।
विपक्ष ने क्या कहा?
रोत ने सवाल उठाया कि क्या आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों के हित में काम करने वाले शिक्षकों को राजनीतिक हस्तक्षेप का सामना करना पड़ेगा?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिक्रिया स्पष्ट करती है कि शिक्षक और बच्चों के बीच गहरा रिश्ता था। उन्होंने सरकार से तबादले के फैसले को लेकर जवाब मांगा है।
बच्चों की नम आंखों और सिसकियों से गूंजता गड़ा वाटेश्वर (डूंगरपुर) स्कूल बता रहा है कि शिक्षक राजेश कोटेड जी ने सिर्फ पढ़ाया नहीं, बच्चों के जीवन को छुआ है।
तबादले के वक्त बच्चों का यूं बिलख पड़ना इस बात की गवाही है कि राजेश जी ने शिक्षा से बढ़कर एक अभिभावक की तरह बच्चों और उनके… pic.twitter.com/xVF8DHmVfo
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) August 15, 2026
सरकार या भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं
ये भी पढ़ें:-
थप्पड़ कांड से चर्चित दो पत्नियों वाले RAS अफसर छोटू लाल शर्मा का तबादला
निकाय चुनाव से पहले शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 66 अधिकारियों के किए तबादले
183 RAS अफसरों के तबादले, अजमेर में भरत राज, प्रवीण गुगरवाल को नई जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA