बम की अफवाह के बाद जयपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, जर्मनी से दिल्ली आ रहा था विमान

Ashish Bhardwaj | Oct 14, 2026, 11:20 IST
Share
जयपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
जयपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह एक फ्लाइट को हाईजैक की आशंका के चलते अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह फ्लाइट एआई-2030 फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही थी। सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को जांच के लिए रोका गया। हालांकि, जांच के दौरान किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) से भारत की राजधानी दिल्ली आ रही एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट AI 2030 की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान फ्लाइट में बम होने की खबर या अफवाह फैल गई, जिसके तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को अलर्ट किया गया।

हाईजैक अलर्ट की सूचना से बढ़ी सतर्कता

विमान के जयपुर रनवे पर उतरते ही सुरक्षा एजेंसियों ने एयरक्राफ्ट को तुरंत आइसोलेशन बे में खड़ा करवा दिया। इस अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट का संचालन विस्तारा द्वारा एयर इंडिया के सहयोग से किया जा रहा था। हालांकि इस संवेदनशील मामले पर जयपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी या एयरलाइन प्रबंधन की ओर से फिलहाल आधिकारिक बयान जारी होना बाकी है, लेकिन सीआईएसएफ (CISF), स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ते (BDDS) ने पूरे विमान और यात्रियों के सामान की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

रात में फ्रैंकफर्ट से भरी थी उड़ान

इस फ्लाइट ने मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इसे बुधवार सुबह करीब 4:15 बजे दिल्ली पहुंचना था। लेकिन तय समय से पहले इसे जयपुर की ओर मोड़ दिया गया।

फिलहाल, विमान के जयपुर पहुंचने के सटीक समय, यात्रियों की संख्या और आगे की उड़ान को लेकर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह भी साफ नहीं है कि विमान को डायवर्ट करने का फैसला किस स्तर पर और किन परिस्थितियों में लिया गया।

भोपाल एयरपोर्ट पर शिवराज सिंह चौहान के इंतजार में 45 मिनट खड़ी रही एयर इंडिया की फ्लाइट, यात्रियों ने किया हंगामा | Air India flight stood for 45 minutes at Bhopal Airport waiting for Shivraj Singh Chouhan, passengers created a ruckus
45 मिनट तक रनवे पर खड़ी रही एयर इंडिया की फ्लाइट, बोर्डिंग पूरी होने के बाद भी इंतजार करते रहे यात्री
12 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की एक फ्लाइट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। दिल्ली जाने वाली यह फ्लाइट AI 1886 करीब 45 मिनट लेट हो गई। हद तो तब हुई जब बोर्डिंग पूरी होने के बाद भी विमान रनवे के पास खड़ा रहा और यात्रियों को अंदर इंतजार करना पड़ा। आइए विस्तार से जानें कि आखिर इसकी क्या वजह रही…

एयरलाइन और फ्लाइट नंबर की पुष्टि जरूरी

एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर AI-2029 और AI-2030 को दिल्ली-फ्रैंकफर्ट और फ्रैंकफर्ट-दिल्ली रूट से जुड़ी उड़ानों के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। इसलिए फ्लाइट नंबर AI-2030 का संबंध एयर इंडिया से बताया जाता है।

आधिकारिक जानकारी का इंतजार

फिलहाल इस घटनाक्रम से जुड़े कई सवालों के जवाब सामने आना बाकी हैं। हाईजैक की सूचना किस माध्यम से मिली? विमान को जयपुर डायवर्ट करने का फैसला क्यों लिया गया? सुरक्षा जांच में क्या सामने आया? इन सवालों पर आधिकारिक बयान मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

दिल्ली में NSG की टीम अलर्ट पर

जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। गृह मंत्रालय भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। दिल्ली में NSG कमांडो की टीम को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर इस टीम को जल्द ही जयपुर भेजा जा सकता है।

फ्लाइट में खतरे की सूचना मिलने पर क्या होता है?

उड़ान के दौरान फ्लाइट को किसी तरह के खतरे की जानकारी मिलते ही पायलट एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना देता है। इसके बाद एटीसी विमान के आसपास का हवाई क्षेत्र खाली कराता है और उसे दूसरे विमानों से सुरक्षित दूरी पर रखता है। जरूरत पड़ने पर पायलट को जरूरी जानकारी भी दी जाती है। अगर खतरे की सूचना एयरपोर्ट के ग्राउंड स्टाफ को मिलती है तो विमान की लोकेशन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाती। विमान उड़ान में होने पर एटीसी के जरिए पायलट को सूचना पहुंचाई जाती है। वहीं, विमान जमीन पर हो तो यात्रियों को तुरंत बाहर निकालकर उसकी तलाशी ली जाती है।

खबर की अपडेट जारी है...
Tags:
  • जयपुर एयरपोर्ट
  • फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
  • हाईजैक की आशंका
  • फ्रैंकफर्ट दिल्ली फ्लाइट
  • एयर इंडिया फ्लाइट AI-2030
  • विमान की सुरक्षा जांच
  • Jaipur airport
  • hijack alert
रायपुर में 8वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना के आरोप, परिजनों ने किया प्रदर्शन

By Harrison Masih

रायपुर में 8वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना के आरोप, परिजनों ने किया प्रदर्शन
चूरू में पंचायत चुनाव की जिद में डबल मर्डर, पिता पर बेटे-बहू को बोलेरो से कुचलने का आरोप

By Jyoti Mahender Bhardwaj

चूरू में पंचायत चुनाव की जिद में डबल मर्डर, पिता पर बेटे-बहू को बोलेरो से कुचलने का आरोप
अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में नए खुलासे: हत्या के डर से रखे थे 30 गार्ड, हमले के समय भागने का दावा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में नए खुलासे: हत्या के डर से रखे थे 30 गार्ड, हमले के समय भागने का दावा
केंद्रीय मंत्री शिवराज जिनके पक्ष में उतरे, उन पर वन भूमि कब्जाने का आरोप, कलेक्टर की जांच रिपोर्ट में बड़ा दावा

By Sourabh Bhatnagar

केंद्रीय मंत्री शिवराज जिनके पक्ष में उतरे, उन पर वन भूमि कब्जाने का आरोप, कलेक्टर की जांच रिपोर्ट में बड़ा दावा
छत्तीसगढ़ में फिर टली CGPSC SI मुख्य परीक्षा, अभ्यर्थियों को करना होगा नई तारीखों का इंतजार

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में फिर टली CGPSC SI मुख्य परीक्षा, अभ्यर्थियों को करना होगा नई तारीखों का इंतजार
मध्य प्रदेश में जल्द लॉन्च होगा बस टिकट ऐप, ट्रेन की तरह सेकेंड्स में बुक होगी आपकी सीट, जानें इसके फायदे और फीचर्स

By Kaushiki

मध्य प्रदेश में जल्द लॉन्च होगा बस टिकट ऐप, ट्रेन की तरह सेकेंड्स में बुक होगी आपकी सीट, जानें इसके फायदे और फीचर्स
हेड कॉन्स्टेबल के 15 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 6.26 करोड़ की संपत्ति का खुलासा, आय से 223% ज्यादा मिली संपत्ति

By Amresh Kushwaha

हेड कॉन्स्टेबल के 15 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 6.26 करोड़ की संपत्ति का खुलासा, आय से 223% ज्यादा मिली संपत्ति