जयपुर एयरपोर्ट : पायलट नहीं करवा पाया फ्लाइट की लैंडिंग, 17 मिनट तक यात्रियों में रहा खौफ

Gyan Chand Patni | Published:
Share
airport jaipur
airport jaipur

राजस्थान की राजधानी मेंजयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग नाकाम रही। 150 यात्रियों की जान 17 मिनट तक खतरे में रही। फ्लाइट रनवे टच कर दोबारा टेक-ऑफ हुई और बाद में सुरक्षित लैंड हुई।

जयपुर एयरपोर्ट पर रविवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Airlines) की फ्लाइट 6E-394 ने रनवे को टच डाउन किया, लेकिन पायलट सफलतापूर्वक लैंडिंग नहीं कर सका। नतीजतन, फ्लाइट ने फिर से टेक-ऑफ किया और 17 मिनट तक जयपुर के एयर स्पेस में चक्कर काटती रही।

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-394के करीब 150 यात्रियों की जान सांसत में थी। हालांकि, 6:31 बजे फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हो गई। यह घटना पिछले तीन दिनों में दूसरी बार हुई है, जिसने सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

समय से पहले एयरपोर्ट पर पहुंची फ्लाइट

फ्लाइट 6E-394 कोलकाता से जयपुर आई थी। निर्धारित समय 6:25 बजे का था, लेकिन यह फ्लाइट 12 मिनट पहले 6:13 पर जयपुर पहुंच गई।

पायलट ने लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन रनवे टच होने के बावजूद विमान स्थिर नहीं हो पाया। पायलट ने तुरंत उड़ान भर ली और सुरक्षित लैंडिंग के लिए 17 मिनट इंतजार करना पड़ा।

जयपुर एयरपोर्ट क्यों हैं चर्चा में

  • इंडिगो फ्लाइट 6E-394 की लैंडिंग पहली बार में विफल रही।
  • 150 यात्री और क्रू मेंबर 17 मिनट तक डर के साए में रहे।
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट भी पहले ऐसी घटना का शिकार हो चुकी।
  • जयपुर एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबियों की घटनाएं बढ़ रही हैं।
  • यात्रियों की संख्या में 7 महीनों में 1.5 लाख की गिरावट।

पहले भी हो चुका है ऐसा

11 सितंबर को भी एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-2870 हैदराबाद से जयपुर आई थी।

सुबह 8:08 बजे पायलट ने लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन रनवे टच होने के कुछ सेकेंड बाद ही टेक-ऑफ करना पड़ा। 30 मिनट तक विमान हवा में घूमता रहा और अंततः 8:40 पर सुरक्षित लैंड हुआ।

plane 2
plane 2

ये खबरें भी पढ़िए

राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: इंस्पेक्टरों की नियुक्ति और प्रमोशन

आईएएस कृष्णकांत को केंद्र में मिली पोस्टिंग, राजस्थान सरकार नहीं थी इच्छुक, एनओसी भी ले ली थी वापस

तकनीकी खराबी ने बढ़ाई परेशानी

हाल ही में एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर-गुवाहाटी फ्लाइट IX-1954 में टेक-ऑफ से पहले तकनीकी खराबी आ गई।
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी का पता लगने परपायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और उड़ान रद्द कर दी। यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारकर फ्लाइट को एप्रन पर पार्क किया गया।

ये खबरें भी पढ़िए

राजस्थान में हरियाणा से बनकर आ रहे फर्जी प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र, इस पूरे खेल को ऐसे समझिए

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा : राजस्थान में दो सेंटर्स पर पेपर की अदला-बदली, डमी कैंडिडेट भूपेंद्र गिरफ्तार

जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की कमी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jaipur International Airport) पर यात्रियों की संख्या लगातार घट रही है। पिछले 7 महीनों में 1.5 लाख से अधिक पैसेंजर्स की संख्या कम हुई है। यह गिरावट एयरलाइंस कंपनियों के लिए चिंता का विषय है। अब कई एयरलाइंस अपनी उड़ानों की संख्या और संचालन पर पुनर्विचार कर रही हैं।

FAQ

  1. Q1. जयपुर मेंइंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग कब नाकाम रही?
    यह घटना रविवार शाम हुई, फ्लाइट 6E-394 ने रनवे टच कर दोबारा टेक-ऑफ किया।
  2. Q2. फ्लाइट में कितने यात्री मौजूद थे?
    करीब 150 पैसेंजर्स और क्रू मेंबर फ्लाइट में मौजूद थे।
  3. Q3. क्या इससे पहले भी जयपुर एयरपोर्ट पर ऐसा हादसा हुआ है?
    हां, 11 सितंबर को एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट IX-2870 भी टच डाउन के बाद सुरक्षित लैंडिंग नहीं कर पाई थी।
  4. Q4. जयपुर-गुवाहाटी फ्लाइट में किस तरह की तकनीकी खराबी आई थी?
    टेक-ऑफ से पहले पायलट ने तकनीकी दिक्कत महसूस की और तुरंत उड़ान रद्द कर दी।
  5. Q5. जयपुर एयरपोर्ट पर पैसेंजर की संख्या क्यों घट रही है?
    लगातार तकनीकी खराबी की वजह से यात्रियों का भरोसा कम हो रहा है। पिछले 7 महीनों में 1.5 लाख यात्रियों की कमी दर्ज की गई।

FAQ

  1. Q1. जयपुर में इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग कब नाकाम रही?

Tags:
  • जयपुर एयरपोर्ट
  • इंडिगो एयरलाइंस
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-2870
  • जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की कमी
  • इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-394
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर