ChatGPT Image Jun 6, 2026, 08_18_19 AM
विदेश से MBBS डॉक्टरों का परमानेंट रजिस्ट्रेशन अधर में, RMC ने NMC से मांगी क्लैरिटी
Jageshwar prasad | Updated:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के करीब एक हजार विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट (FMG) डॉक्टर परमानेंट रजिस्ट्रेशन न मिलने के कारण न तो नौकरी कर पा रहे हैं और न ही प्राइवेट प्रैक्टिस। RMC का कहना है कि कोविड काल में ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर NMC की गाइडलाइन में स्पष्टता नहीं है।
News In Short
- विदेश से MBBS कर लौटे एक हजार डॉक्टरों का परमानेंट रजिस्ट्रेशन RMC ने रोका।
- कोविड काल में हुई ऑनलाइन पढ़ाई के चलते NMC की गाइडलाइन में स्पष्टता न होना बड़ी बाधा।
- FMGE परीक्षा पास करने के बाद भी डॉक्टर न तो नौकरी कर पा रहे और न ही प्राइवेट प्रैक्टिस।
- RMC पर पक्षपात का आरोप- पहले समान परिस्थितियों वालों को रजिस्ट्रेशन मिल चुका है।
- छात्रों ने RMC मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
News In Detail
RMC का कहना है कि नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की गाइडलाइन में स्पष्टता न होने के कारण ऐसा हो रहा है। ये डॉक्टर FMGE (विदेशी मेडिकल स्नातक परीक्षा) पास कर चुके हैं और कई ने इंटर्नशिप भी पूरी कर ली है, लेकिन उन्हें स्थायी पंजीकरण नहीं दिया जा रहा है।
क्या है पूरा विवाद?
इस नोटिफिकेशन के जरिए NMC ने 6 मार्च के नोटिफिकेशन को वापस लेते हुए नई गाइडलाइन जारी की, जिसका मुख्य उद्देश्य उन FMG छात्रों की समस्याओं को दूर करना था, जिन्होंने कोविड-19 या रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण अपनी पढ़ाई का कुछ हिस्सा ऑनलाइन माध्यम से पूरा किया था।
गाइडलाइन के प्रमुख बिंदु
इसके दो तरीके हैं, पहला, छात्र उसी विदेशी विश्वविद्यालय से अतिरिक्त कक्षाएं लेकर ऑनलाइन समय की फिजिकल उपस्थिति से भरपाई करें और दूसरा, यदि विदेशी कॉलेज में फिजिकल क्लास से भरपाई नहीं हो पाई तो छात्रों को भारत में 1 या 2 साल की क्लर्कशिप करनी होगी।
डॉक्टरों की पीड़ा
उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान उन्होंने 6 महीने ऑनलाइन क्लास ली थी, लेकिन बाद में वापस जाकर उसकी भरपाई ऑफलाइन में कर ली थी। इसके बावजूद रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा।
इसी तरह जयपुर के डॉ. शुभम भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने जॉर्जिया से MBBS करके FMGE क्लियर किया और सवाई माधोपुर मेडिकल कॉलेज से इंटर्नशिप भी पूरी कर ली, लेकिन परमानेंट रजिस्ट्रेशन नहीं मिल रहा।
प्रदर्शन और आरोप
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अप्रैल माह में ही 10 से अधिक ऐसे छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया गया, जिन्होंने ऑनलाइन क्लास ली थी। छात्रों का सीधा आरोप है कि रसूखदारों और जान-पहचान वालों को पिछले दरवाजे से लाइसेंस बांटे जा रहे हैं, जबकि आम छात्रों को महीनों से चक्कर कटवाए जा रहे हैं ।
RMC का क्या कहना है?
आरएमसी का कहना है कि प्रदर्शन करने वाले कई छात्रों ने कोविड काल में छह महीने से लेकर दो वर्ष तक ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की है। ऐसे में कितनी अवधि के ऑनलाइन कोर्स को छूट दी जा सकती है, इस संबंध में NMC से मार्गदर्शन मांगा गया है ।
फर्जी सर्टिफिकेट रैकेट भी सामने आया
अब क्या?
ये भी पढ़ें:-
आखिर पटरी से क्यों उतर रही स्वास्थ्य व्यवस्था, जानिए NFHS-6 के आंकड़े से पूरी तस्वीर
विधायक की गाड़ी को मारी टक्कर, खुद ने 25 किलोमीटर पीछा कर पकडे अपराधी
राजस्थान में मिला इबोला वायरस का पहला संदिग्ध, डॉक्टरों ने किया आइसोलेट
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 1997 बैच के सुबोध सिंह-निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव, 2002 बैच के दो अफसरों को भी मिला प्रमुख सचिव का प्रमोशन
By VINAY VERMA
Rajasthan Top News: हाईकोर्ट से IAS शिखर अग्रवाल को राहत नहीं, ACB जांच पर रोक लगाने से इनकार
By Ashish Bhardwaj
नगरीय निकाय चुनाव : चार शहरों में जीत के लिए BJP ने कसी कमर, स्मृति ईरानी ने विजय शर्मा और गजेंद्र यादव को दिया बड़ा जिम्मा
By Umeshwari Baghel
स्वच्छ सर्वेक्षण के अंक सात दिन बाद भी गायब, कांग्रेस ने इंदौर के महापौर को घेरा, अंकों से सामने आएगा सच
By Sanjay Gupta
MP बनेगा टेलीकॉम हब! ₹3611 करोड़ से लगेंगी फैक्ट्रियां, 15 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी
By Sandeep Kumar
राजस्थान में रोजगार बढ़ाने के दावे, जयपुर में 58% घटे रोजगार शिविर, युवाओं को नौकरी मिलने का हिसाब नहीं
By Raghvendra Singh Rathore
RCA चुनाव का परिणाम 7 दिसंबर तक टला, हाईकोर्ट में होगी फाइनल सुनवाई; BCCI को भी नोटिस
By Mukesh Sharma