गुजरात में स्लीपर बस का हादसा, राजस्थान के 7 यात्रियों की मौत

Jageshwar prasad | Jun 17, 2026, 19:08 IST
Share
गुजरात सड़क हादसा, राजस्थान के 7 यात्रियों की मौत, 29 घायल
गुजरात सड़क हादसा, राजस्थान के 7 यात्रियों की मौत, 29 घायल

गुजरात में बुधवार सुबह बस दुर्घटना में राजस्थान के 7 लोगों की मौत हो गई। ये रोजगार के लिए गुजरात जा रहे थे। बस में अधिकतर यात्री नींद में थे।

समझें क्या है पूरा मामला

  • गुजरात में बुधवार सुबह बस दुर्घटना में राजस्थान के 7 लोगों की मौत।
  • अधिकतर मृतक राजस्थान के डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले के रहने वाले।
  • हादसा वडोदरा में हुआ, स्लीपर बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी।
  • बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। इनमें से अधिकांश राजस्थान के थे।
गुजरात के वडोदरा जिले के हालोल मार्ग पर बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में राजस्थान के सात लोगों की मौत हो गई। अधिकतर मृतक डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले के रहने वाले हैं।

हादसे में करीब 29 यात्री घायल हुए हैं। मृतकों में 9 साल का एक मासूम बच्चा भी शामिल है। यह हादसा वडोदरा के कोटंबी गांव के समीप हुआ, जब बालाजी ट्रेवल्स की एक तेज रफ्तार स्लीपर बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी।

नींद में सोए थे यात्री​

मिली जानकारी के अनुसार बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। इनमें से अधिकांश डूंगरपुर और बांसवाड़ा क्षेत्र के थे। ये रोजगार के सिलसिले में गुजरात जा रहे थे।

तड़के करीब चार बजे के आसपास जब अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, तभी बस अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और कई यात्री अंदर ही फंस गए।

सूचना मिलने पर जारोद थाना पुलिस और वडोदरा फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव दल ने कटर, क्रेन और जेसीबी की मदद से बस की बॉडी को काटकर घंटों की मशक्कत के बाद यात्रियों को बाहर निकाला।

​काल के गाल में समाए 7 लोग

​इस हादसे ने वागड़ अंचल के सात घरों के चिराग बुझा दिए। मृतकों में बस चालक मुकेश जीवाजी डिंडोर (34), सहचालक सूरज सुखलाल डेंडार, पिंकी नाई (30), महेंद्र कुमार भोगीलाल पंड्या (68), विनोद नरेश डामोर (30), प्रीत हितेश भाटिया (9) और हरजी वालजी कटारा (30) शामिल हैं।

​हादसे में जीवित बचे गरियता गांव के दिनेश मसार ने बताया कि वे सूरत में काम करते हैं। रात 2 बजे तक वे और ड्राइवर मुकेश डिंडोर बस में वागड़ की समस्याओं और बेरोजगारी पर चर्चा कर रहे थे। इसके बाद दिनेश बस की पिछली सीट पर सोने चले गए।

अचानक हुए जोरदार धमाके से उनकी नींद खुली। दिनेश ने हिम्मत नहीं हारी और खिड़की का कांच तोड़कर बाहर निकले। उन्होंने अपने मामा के लड़के और अन्य दोस्त को भी बेहोशी की हालत में बाहर निकाला, जिससे उनकी जान बच गई। उपचार के बाद वे सुरक्षित अपने गांव लौट आए हैं।
​घायलों का उपचार जारी

घायलों को गुजरात में कराया भर्ती

​दुर्घटना में घायल हुए 29 यात्रियों को वडोदरा के स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उनका उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले में शोक की लहर है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन और सामाजिक संगठनों द्वारा पीड़ितों की हर संभव मदद का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:-

एक दिन एक ही जगह काम मिला और चारों बेटे चले गए, बालोतरा का दर्दनाक हादसा

पानी की नई टंकी बनी काल, एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

भिड़ंत में कार के उडे़ परखच्चे, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार ड्रेन में गिरी, 4 साल के बच्चे समेत 2 की मौत

​

Tags:
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • फायर ब्रिगेड
  • बस दुर्घटना
  • तेज रफ्तार
  • स्लीपर बस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा