गुरुग्राम हिट एंड रन केस: दौसा से कल्याण बैंसला हिरासत में, महिला बाइकर को मारी थी टक्कर

Saurabh Mishra | Sept 15, 2026, 15:02 IST
Share
गुरुग्राम हिट एंड रन
गुरुग्राम हिट एंड रन

गुरुग्राम में महिला बाइकर को टक्कर मारने वाला आरोपी कल्याण बैंसला दौसा से हिरासत में लिया गया है। हेलमेट कैमरे में कैद हुआ था हादसा। अब पुलिस करेगी पूछताछ।

समझें क्या है पूरा मामला

  • गुरुग्राम हिट एंड रन: दौसा से आरोपीहिरासत में।
  • गुरुग्राम में महिला बाइकर को मारी थी टक्कर।
  • आरोपी पर लगेगी हत्या केप्रयास की धारा।
  • बाइकर महिला से मामूली कहासुनी के बाद मारी थी टक्कर।
ज्योति भारद्वाज@ दौसा। गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार से टक्कर मारकर फरार हुए कल्याण बैंसला को पुलिस ने दौसा से हिरासत में लिया है। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान उसकी लोकेशन दौसा में मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।

यह मामला गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड का है। यहां महिला बाइकर को कार ने टक्कर मार दी थी। घटना का वीडियो महिला के हेलमेट पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था। वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आया और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गया था। उसकी तलाश में अलग-अलग जगहों पर दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान उसके राजस्थान में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने उसकी लोकेशन ट्रेस की और दौसा में उसे हिरासत में ले लिया।

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में आरोपी हिरासत में

घटना के बाद कल्याण बैंसला लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस उसकी तलाश के साथ उसकी लोकेशन पर भी नजर रख रही थी। जांच में जब उसके दौसा में होने की जानकारी मिली तो टीम ने इलाके में तलाश शुरू की।

लोकेशन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और कल्याण बैंसला को हिरासत में ले लिया। अब उसे गुरुग्राम ले जाया जा रहा है। वहां पुलिस उससे घटना को लेकर पूछताछ करेगी और पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने की कोशिश करेगी।

गोल्फ कोर्स रोड पर क्या हुआ था?

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर अपने कुछ साथियों के साथ बाइक से जा रही थी। इसी दौरान उसकी कार सवार कल्याण बैंसला से कहासुनी हो गई।

आरोप है कि विवाद के बाद कल्याण ने अपनी कार महिला की बाइक की तरफ मोड़ दी और उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला बाइक से सड़क पर गिर गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में उसे चोटें आईं और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद कार चालक मौके पर नहीं रुका और वहां से चला गया। महिला के हेलमेट पर लगे कैमरे में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई थी। बाद में यही वीडियो सामने आया और पुलिस की जांच में अहम कड़ी बना।

कार चालक ने मारी थी महिला बाइकर को टक्कर

महिला बाइकर के कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी। वीडियो में कार और टक्कर की पूरी घटना दिखाई दे रही थी।

पुलिस ने वीडियो के साथ दूसरे सबूतों को भी जांच में शामिल किया। इसी आधार पर आरोपी की पहचान और उसके ठिकाने का पता लगाने की कोशिश की गई। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को उसके राजस्थान में होने की जानकारी मिली और आखिरकार दौसा से उसे हिरासत में ले लिया गया।

आरोपी ने अपने बचाव में क्या कहा?

घटना के बाद कल्याण बैंसला ने अपने बचाव में कहा था कि बाइकर्स का एक ग्रुप उसकी कार के साथ चल रहा था। उसका दावा था कि बाइकर्स बार-बार कार को ओवरटेक कर रहे थे और इसी दौरान यह घटना हुई।

कल्याण का कहना था कि बाइक को टक्कर जानबूझकर नहीं मारी गई थी। उसने यह भी कहा कि घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई थी और उसे डर था कि उसके साथ मारपीट हो सकती है। इसी वजह से वह वहां से चला गया। हालांकि, पुलिस अब सामने आए वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

कल्याण बैंसला के बारे में भी जुटाई जा रही जानकारी

कल्याण बैंसला हरियाणा के पलवल जिले के टीकरी गुर्जर गांव का रहने वाला बताया जा रहा। जानकारी के अनुसार वह पलवल में जिम चलाता और जिम ट्रेनर के तौर पर भी काम करता। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद को अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी, भारतीय रग्बी टीम का सदस्य और एमेच्योर ओलंपिया इंडिया का विजेता बताया गया। पुलिस अब उसके बारे में भी पूरी जानकारी जुटा रही है।

जिस कार से टक्कर मारी, वह किसकी थी?

पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला बाइकर की बाइक को जिस कार से टक्कर मारी गई, वह असम में तैनात भारतीय सेना के एक जवान की है। जवान ने पुलिस को बताया कि कल्याण उसका बचपन का दोस्त है और उसने परिवार से कार ली थी। अब पुलिस यह भी जांच कर रही कि घटना के समय कार कल्याण के पास कैसे पहुंची और उस वक्त कार में कौन-कौन मौजूद था।

आरोपी पर हत्या के प्रयास की धारा भी

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ी है। अब दौसा से हिरासत में लिए गए कल्याण बैंसला को गुरुग्राम ले जाकर पूछताछ की जाएगी।

पुलिस घटना के वीडियो, कार और दूसरे सबूतों की जांच के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि महिला बाइकर को टक्कर मारने की असल वजह क्या थी। इसके अलावा घटना के बाद आरोपी किस रास्ते से राजस्थान पहुंचा और कहां-कहां रुका, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह खबरें भी पढ़ें...

जयपुर निगम रिजल्ट: CM भजनलाल-डिप्टी CM ने बचाया गढ़, मंत्री राठौड़ के इलाके में बगावत भारी

पिता को इसलिए जीवित छोड़ा... राहुल झा ने पुलिस पूछताछ में खोले हत्याकांड के राज

राजस्थान को मिलेगा हिमाचल से पानी, सीएम करेंगे जल समझौते पर हस्ताक्षर

राजस्थान निकाय चुनाव: गोवा तक पहुंची पार्षदों की बाड़ाबंदी, आने-जाने के लिए हेलिकॉप्टर

Tags:
  • भारतीय सेना
  • बाइकर
  • गुरुग्राम
  • हिट एंड रन
  • दौसा
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज

By Atul Dwivedi

राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज