पिता को इसलिए जीवित छोड़ा... राहुल झा ने पुलिस पूछताछ में खोले हत्याकांड के राज
Jageshwar prasad | Sept 15, 2026, 08:28 IST
जयपुर मर्डर केस: राहुल ने खोले राज, 'क्राइम पेट्रोल' देखकर सोचता था कैसे बचूं
जयपुर के करधनी इलाके में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के आरोपी राहुल कुमार झा से पुलिस पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। उसने बताया कि वह क्राइम पेट्रोल देखता था और सोचता था कि कैसे बचा जाए।
समझें क्या है पूरा मामला
- जयपुर के करधनी मर्डर केस में राहुल ने खोले राज।
- उसने कहा- 'क्राइम पेट्रोल' देखकर सोचता था कैसे बचूं।
- राहुल ने पुलिस को पिता को जीवित छोड़ने की भी वजह बताई।
- राहुल ने कहा- घर का मुखिया था, मेरी कोई वैल्यू नहीं थी।
- आरोपी के खिलाफ पहले से हैं लूट और धोखाधड़ी के मामले।
पुलिस के अनुसार राहुल ने पूछताछ में बताया कि वह अपराध पर आधारित धारावाहिक 'क्राइम पेट्रोल' देखता था और सोचता था कि अपराध करने के बाद क्या किया जा सकता है। वह कैसे बचे और उसके परिवार को क्या होगा।
उसने पिता को इसलिए जीवित छोड़ा क्योंकि उसे उम्मीद थी कि उसका भाई पिता की देखभाल कर लेगा।
घर का मुखिया था, लेकिन मेरी कोई वैल्यू नहीं थी
राहुल ने पूछताछ में कहा कि घर का मुखिया होने के बावजूद उसे लगता था कि उसकी कोई अहमियत नहीं है। उसका आरोप है कि बड़ी बेटी के बार-बार झूठ बोलने और घर में पत्नी व छोटी बेटियों का उसका पक्ष लेने से तनाव में था।
वारदात वाली रात बड़ी बेटी पूरी रात जागती रही। उसने रात में बर्तन धोने को कहा था, लेकिन सुबह करीब पांच बजे वह बर्तन धो रही थी। आवाज सुनकर राहुल उठा और बेटी से कहासुनी हुई।इसके बाद वह घर के बाहर चींटियों को आटा डालने चला गया।
करीब साढ़े छह बजे लौटने तक बेटी के झूठ बोलने की बात उसके दिमाग में घूमती रही। चींटियों को आटा डालकर लौटने के बाद पत्नी गीता देवी और फिर छोटी बेटी गिरिशा उर्फ गोरी, बड़ी बेटी नंदिनी और फिर राधिका की हत्या कर दी।
जयपुर करधनी मर्डर केस: पत्नी और 3 बेटियों की हत्या का आरोपी राहुल झा रींगस से गिरफ्तार
कपड़े बदले, दूध लिया और पिता को चाय पिलाई
पुलिस के अनुसार उसने पिता को इसलिए जीवित छोड़ा, क्योंकि उसे उम्मीद थी कि बाद में उसका भाई पिता की देखभाल कर लेगा। इसके बाद वह घर से निकल गया।
800 रुपए लेकर पहुंचा खाटूश्यामजी , 350 में बेची अंगूठी
पुलिस को रिश्तेदार के पास आए फोन की लोकेशन खाटूश्यामजी की मिली थी। इसके बाद पुलिस टीमें खाटूश्यामजी और रींगस में उसकी तलाश में जुट गईं।
शनिवार को वह रींगस पहुंचा और फुटपाथ पर ही रहा। पैसे की जरूरत पड़ने पर उसने एक राहगीर को करीब 350 रुपए में चांदी की अंगूठी बेच दी। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उसके आने-जाने का रोडमैप तैयार किया और रविवार शाम रींगस से उसे पकड़ लिया।
आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मामले
ये भी पढ़ें:-
7 लाख की सुपारी, स्कॉर्पियो से कुचलवाई मां, अब जमानत याचिका खारिज
मामा का आरोप- आयुषी ने पहले पिता को मारा, फिर चुराई ज्वेलरी से दी मां की सुपारी
आयुषी केस में नया मोड़, पिता की मौत भी शक के घेरे में, कोर्ट ने खारिज की जमानत
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
By Saurabh Mishra
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
By Manya Jain
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel