आखिर जागा प्रशासन, बिना फायर सेफ्टी सिस्टम वाले 179 संस्थानों को दिए नोटिस
Ashish Bhardwaj | Jun 11, 2026, 18:00 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के हिण्डौन सिटी में नगर परिषद ने बिना फायर NOC के चल रहे 179 संस्थानों को नोटिस दिए। शहर में सिर्फ 37 संस्थानों के पास अग्नि सुरक्षा प्रमाणन है। स्कूल, अस्पताल, बैंक और पेट्रोल पंप भी दायरे में।
पांच प्वाइंट्स में समझें पूरा मामला
- नगर परिषद ने बिना फायर एनओसी के संचालित 179 संस्थानों को नोटिस जारी किया।
- नोटिस में होटल, अस्पताल, स्कूल, बैंक और पेट्रोल पंप शामिल हैं।
- फायर सेफ्टी सिस्टम न होने पर आग लगने पर गंभीर हादसे की संभावना है।
- अब संस्थानों को अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन कर फायर एनओसी प्रस्तुत करना होगा।
राजस्थान के हिण्डौन सिटी में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे व्यावसायिक संस्थानों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई की है। नगर परिषद ने बिना फायर सेफ्टी सिस्टम एवं अग्नि सुरक्षा प्रमाणन (फायर एनओसी) के संचालित 179 व्यावसायिक संस्थानों को नोटिस जारी किए हैं।
शहर में अधिकांश बड़े संस्थान बिना फायर एनओसी के संचालित हो रहे हैं। केवल 37 संस्थानों के पास ही अग्नि सुरक्षा प्रमाणन उपलब्ध है। यह जानकारी सामने आते ही जिम्मेदार विभाग हरकत में आया और नगर परिषद ने संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी कर दिए।
नगर परिषद की ओर से जारी नोटिसों में 15 होटल, 8 धर्मशाला, 6 मार्ट, 7 कोचिंग संस्थान, 14 अस्पताल एवं नर्सिंग होम, 64 शिक्षण संस्थान, 2 बिजली विभाग के कार्यालय, 19 लाइब्रेरी, 27 बैंक एवं फाइनेंस कार्यालय, 4 बीयर बार तथा 13 पेट्रोल पंप शामिल हैं। इन सभी संस्थानों से अग्नि सुरक्षा मानकों की पालना और फायर एनओसी प्रस्तुत करने को कहा गया है।
आग लगने पर हो सकते हैं गंभीर हादसे
नियमों की अनदेखी बनी चिंता का विषय
खबर के बाद जागा प्रशासन
ये भी पढे़:-
राज्यसभा के लिए तीनों निर्विरोध चुने गए, अब राजस्थान में भाजपा -कांग्रेस बराबर
ट्रस्ट विवाद बना महंत देवानंद की हत्या का कारण, एक गिरफ्तार
कोडवर्ड, गुप्त तहखाना और करोड़ों की अफीम, ANTF ने किया पर्दाफाश
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman