राज्यसभा के लिए तीनों निर्विरोध चुने गए, अब राजस्थान में भाजपा -कांग्रेस बराबर

Mukesh Sharma | Jun 11, 2026, 17:04 IST
Share
राज्यसभा चुनाव
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के लिए तीनों उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए। भाजपा से सतीश पूनिया और अलका गुर्जर तथा कांग्रेस से नीरज डांगी निर्वाचित हुए हैं। इस नतीजे से प्रदेश में राज्यसभा के लिए भाजपा-कांग्रेस का संख्या बल 5-5 से बराबर हो गया है।

ऐसे समझें पूरा मामला

  • भाजपा से सतीश पूनिया व अलका गुर्जर और कांग्रेस से नीरज डांगी बने राज्यसभा सांसद।
  • राजस्थान से राज्यसभा में भाजपा और कांग्रेस के पास 5-5 सांसदों का प्रतिनिधित्व हुआ बराबर।
  • नवनिर्वाचित तीनों ही सांसद करोड़पति हैं, कांग्रेस के नीरज डांगी सबसे धनी।
  • कांग्रेस नेता नीरज डांगी लगातार दूसरी बार राज्यसभा गए।
  • प्रदेश में राज्यसभा का अगला चुनाव दो साल बाद जून 2028 में होगा।
राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। दो सीट पर भाजपा के सतीश पूनिया व अलका गुर्जर व एक सीट पर कांग्रेस के नीरज डांगी का ​निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

गुरुवार 11 जून को नाम वापसी का समय खत्म होने के बाद तीनों ही उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषण हुई। विधानसभा सचिव और चुनाव अधिकारी ने तीनों उम्मीदवारों को निर्वाचन सर्टिफिकेट जारी कर दिए हैं।

गौरतलब है कि 21 जून को तीन सीट का कार्यकाल पूरा हो रहा है। चुनाव के लिए 18 जून को वोटिंग होनी थी। लेकिन अतिरिक्त उम्मीदवार नहीं होने के कारण वोटिंग की जरुरत ही नहीं पड़ी।

कांग्रेस के नीरज डांगी लगातार दूसरी बार राज्यसभा गए हैं। वर्तमान विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस के विधायकों की संख्या के अनुसार दो सीट पर भाजपा और एक पर कांग्रेस के विजयी होना तय था।

राज्यसभा चुनाव
राज्यसभा चुनाव

भाजपा के राज्यसभा सांसद

राजस्थान से राज्यसभा में कुल 10 सांसद हैं। इस समय दोनों ही पार्टियों के पांच-पांच सांसद हैं। भाजपा की ओर से अभी मदन राठौड़, घनश्याम तिवाड़ी, चुन्नीलाल गरासिया,सतीश पूनिया,अलका सिंह राज्यसभा सांसद हैं। कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी, मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रमोद तिवाडी और नीरज डांगी राज्यसभा सांसद हैं।

दो साल बाद 4 सीट पर होगा चुनाव

राजस्थान में अब दो साल बाद चार सीट पर राज्यसभा चुनाव होगा । कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक,प्रमोद तिवाडी,और रणदीप सिंह सुरजेवाला तथा भाजपा के सांसद घनश्याम तिवाड़ी का कार्यकाल जून 2028 में पूरा होगा।

तीनों सांसद करोड़पति

राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए तीनों सांसद करोड़पति हैं। भाजपा के राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया और अलका सिंह गुर्जर करोड़ों के मालिक हैं। सतीश पूनिया की तुलना में अलका सिंह गुर्जर ज्यादा अमीर हैं। ये जानकारी नामांकन फॉर्म के साथ दिए गए एफिडेविट में सामने आई है।

भाजपा सांसद की तुलना में कांग्रेस के सांसद नीरज डांगी के पास ज्यादा संपत्ति है। नामांकन में सतीश पूनिया ने करोड़ों की प्रॉपर्टी की जानकारी दी है। पूनिया और उनकी पत्नी के पास करीब साढ़े छह करोड़ की चल-अचल प्रॉपर्टी है। हालांकि, मजेदार बात यह है कि पूनिया के पास कोई कार नहीं है। वाहन के नाम पर उनके पास मात्र एक स्कूटर है। जबकि कार उनकी पत्नी के पास है।

FAQ

  1. राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों पर कौन निर्वाचित हुए?
    भाजपा से सतीश पूनिया और अलका गुर्जर तथा कांग्रेस से नीरज डांगी निर्विरोध चुने गए।
  2. क्या राजस्थान राज्यसभा चुनाव में वोटिंग हुई?
    नहीं, नाम वापसी के बाद कोई अतिरिक्त उम्मीदवार नहीं होने से तीनों को निर्विरोध घोषित किया गया।
  3. राजस्थान राज्यसभा निर्वाचित सांसदों की संपत्ति के बारे में क्या जानकारी है?
    तीनों सांसद करोड़पति हैं, कांग्रेस के नीरज डांगी के पास सबसे अधिक संपत्ति है।

ये खबर भी पढे़:-

वेटिंग लिस्ट अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, राजस्थान में बदले भर्ती नियम

ट्रस्ट विवाद के चलते महंत देवानंद की हत्या, पुलिस के हाथ अहम सुराग

कोडवर्ड, गुप्त तहखाना और करोड़ों की अफीम, ANTF ने किया पर्दाफाश

गहलोत का जितना स्नेह वैभव से, उतना ही मुझसे, सचिन पायलट का आया बड़ा बयान

Tags:
  • सतीश पूनिया
  • सोनिया गांधी
  • रणदीप सिंह सुरजेवाला
  • राज्यसभा चुनाव
  • मुकुल वासनिक
  • मदन राठौड़
  • घनश्याम तिवाड़ी
  • नीरज डांगी
  • अलका गुर्जर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती