बिना चीर-फाड़ किए एंडोस्कोपी से निकाला 10×10 सेमी का ट्यूमर; राजस्थान में पहली बार ऐसी सफलता
Jageshwar prasad | Published:
Photograph: (the sootr)
एम्स जोधपुर ने राजस्थान में पहली बार ESD तकनीक के जरिए 10×10 सेमी का रेक्टल ट्यूमर बिना ओपन सर्जरी के जरिए सफलतापूर्वक निकाला है। डॉ. आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में 8 घंटे चले इस प्रोसिजर से अंग सुरक्षित रहा और मरीज की रिकवरी तेज हुई।
News In Short
- एम्स जोधपुर ने बिना चीर-फाड़ ESD के जरिए निकाला 10×10 सेमी का विशाल ट्यूमर।
- गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की टीम ने 8 घंटे की सूक्ष्म प्रक्रिया के बाद हासिल की सफलता।
- एंडोस्कोपिक सबम्यूकोसल डिसेक्शन (ESD) तकनीक में कोई चीरा नहीं लगाया जाता।
- बिना टांके और चीरे के हुए इस ऑपरेशन से मरीज को जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी।
- अब जटिल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल उपचारों के लिए प्रदेश के मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
News In Detail
डॉ. आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में यह जटिल प्रक्रिया लगभग 8 घंटे तक चली। यह ट्यूमर लेटरली स्प्रेडिंग ट्यूमर (LST) था, जो मलाशय की दीवार के एक बड़े हिस्से में फैला हुआ था। ESD तकनीक के माध्यम से इसे अत्यंत सूक्ष्मता के साथ मलाशय के अंग को सुरक्षित रखते हुए निकाला गया। यह सफलता एम्स जोधपुर को न्यूनतम इनवेसिव गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रक्रियाओं के क्षेत्र में देश के अग्रणी संस्थानों की श्रेणी में खड़ा करती है।
ESD तकनीक का हुआ इस्तेमाल
एंडोस्कोपिक सबम्यूकोसल डिसेक्शन (ESD) तकनीक में कोई चीरा नहीं लगाया जाता। मुंह या मलद्वार के रास्ते एक पतली पाइप (एंडोस्कोप) डाली जाती है, जिसके आगे छोटा सा कैमरा और बारीक चाकू लगा होता है। डॉक्टर स्क्रीन पर देखकर अंदर ही अंदर ट्यूमर को काटकर बाहर निकाल लेते हैं।
तेज रिकवरी और कम जटिलताएं
अब जटिल उपचार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं
ये भी पढ़ें:-
पुलिस बल कम, अपराध ज्यादा, 2,522 संगीन मामलों में अटक रही गिरफ्तारी
राख से पैदा हुए फर्जी दस्तावेज, सोलर कंपनी को 30 करोड़ में बेच दी 1491 बीघा सरकारी जमीन
होमगार्ड भर्ती घोटाला: 4 लाख में नौकरी का आरोप, मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा मामला
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
By Mukesh Sharma
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन
By Ramanand Tiwari