IAS भारती दीक्षित ने IAS पति आशीष मोदी पर लगाया मानसिक-शारीरिक हिंसा का आरोप, दर्ज कराई FIR

Rakesh Sharma | Updated:
Share
ias bharti and ashish
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के आईएएस पति और पत्नी के लड़ाई मामले से प्रदेश के प्रशासनिक हलकों में मचा हड़कंप। पत्नी ने धमकी और हैकिंग के गंभीर आरोप लगाए। घरेलू हिंसा के तहत जयपुर के पुलिस थाने में दर्ज कराई FIR।

Jaipur. राजस्थान की 2014 बैच की IAS अधिकारी भारती दीक्षित ने IAS पति आशीष मोदी के खिलाफ मानसिक और शारीरिक हिंसा का आरोप लगाते जयपुर के पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। FIR में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

भारती ने जयपुर सिटी थाना एसएमएस में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। मामला सामने आने के बाद प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में भूचाल आ गया है। पत्नी ने पति पर धोखा देने, धमकी और हैकिंग के साथ जासूसी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

फरीदाबाद से गिरफ्तार कश्मीरी डॉक्टरों ने उगले राज, पाकिस्तान से हनुमानगढ़ के रास्ते राजस्थान में हथियारों की सप्लाई

विवाह जाल में फंसाया और धमकाया

भारती ने 7 नवंबर को मामला दर्ज करवाया। भारती ने आशीष पर मानसिक और शारीरिक हिंसा करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा जान का भय उत्पन्न करने, बंधक बनाकर रखने, धमकी देने, सरकारी डाटा की अवैध पहुंच, फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की हैकिंग, घर में कैमरों के जरिए निगरानी रखने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

धमकाने का भी आरोप

भारती का आरोप है कि आशीष ने उन्हें भावनात्मक रूप से कमजोर अवस्था का फायदा उठाकर विवाह जाल में फंसाया और उसके बाद लगातार डराया तथा धमकाया। मामले में यह भी आरोप है कि पति आशीष ने गुंडा तत्वों और शराब के नशे में कई बार उन्हें धमकाया और घर में कैमरे लगाकर उनकी निगरानी की।

दो से अधिक बच्चे होने पर भी लड़ सकेंगे निकाय चुनाव, राजस्थान सरकार ने शुरू की अध्यादेश की प्रक्रिया

मामले में बड़े सूटकेस और शूटरों का जिक्र

भारती ने बताया कि 15 अक्टूबर की सुबह वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने गई थीं, तभी आशीष उन्हें अपनी सरकारी गाड़ी में जबरन बैठाकर एसएमएस स्टेडियम के पास ले गए। वहां पर गाड़ी का ड्राइवर बदला गया और सुरेंद्र विश्नोई को ड्राइवर की जगह बैठाया गया। उसके पास हथियार होने की बात भी शिकायत में लिखी गई है।

गाड़ी में डेढ़ घंटे तक घुमाया गया मासूम बच्ची की चिंता के बीच उन्हें गाड़ी में चाइल्ड लॉक लगाकर शहर में लगभग डेढ़ घंटे तक घुमाया गया और फिर एक मकान की तीसरी मंजिल पर ले जाकर बंद कर दिया गया। वहां उन्हें लगातार धमकाया गया, बड़े सूटकेस और शूटरों का जिक्र किया गया, जिससे उनके मन में भय की स्थिति उत्पन्न हुई।
Rajasthan Board Exam: साल में दो बार होंगी राजस्थान बोर्ड परीक्षाएं, छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

परिवार को खत्म करने की धमकियां

भारती ने आरोप लगाया कि आशीष ने उनके पिता और परिवार को खत्म कर देने की धमकियां दीं। दीक्षित के फोन में गोपनीय सरकारी फाइलें थीं, जिन तक पहुंचने के लिए उनके फोन को दो अन्य डिवाइसों से जोड़ने का प्रयास किया गया। उन्होंने घर के चार्जर में छिपा कैमरा मिलने का भी उल्लेख किया है।

राजस्थान की शहरी सरकारों की कमान संभागीय आयुक्त संभालेंगे, महापौर का कार्यकाल समाप्त

इन धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने BNS की धारा 85, 308 (2), 127 (2), 140 (3), 61 (2) सहित आईटी एक्ट की धारा 66, 66 C, 66 D के तहत मामला दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अपराध श्रीमन लाल मीणा को जांच सौंपी है। भारती ने सुरक्षा के साथ अपने सरकारी आवास में आशीष के प्रवेश पर रोक की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों के बयान लिए जाएंगे।

बिहार चुनाव ड्यूटी पर तैनात आशीष

आशीष फिलहाल बिहार विधानसभा चुनाव में चुनाव ड्यूटी पर हैं। हालांकि इससे पहले 3 नवंबर को भारती दीक्षित की बहन की शादी में दोनों एक साथ मौजूद थे। भारती ने FIR में भी इस बात का किया जिक्र करते हुए कहा कि वह अपनी बहन की शादी शांतिपूर्ण निपटाना चाहती थी, शादी के तुरंत बाद भारती ने मामला दर्ज करवाया है।

राजस्थान में आदिवासी स्टूडेंट्स को B.Ed के लिए मिलती है 30 हजार की स्कॉलरशिप, करें आवेदन

मुख्य सचिव के बड़ा धमाका बयान की भी चर्चा

मुख्य सचिव ने हाल ही मीटिंग्स ऑफ सेक्रेट्रीज में बड़ा धमाका होने के संकेत दिए थे। साथ ही अफसरों को सार्वजनिक जीवन में अच्छा आचरण रखने की सीख देते हुए मुख्य सचिव ने कहा था कि जल्द ही राज्य की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा धमाका होने वाला है और सोमवार रात को भारती की आशीष के खिलाफ एफआईआर मीडिया में सामने आ गई।

Tags:
  • राजस्थान
  • IAS
  • FIR
  • एफआईआर
  • मुख्य सचिव
  • ब्यूरोक्रेसी
  • बिहार विधानसभा चुनाव
  • एसएमएस स्टेडियम
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति

By Sandeep Kumar

गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
उद्योग के नाम पर जमीन ली, व्यावसायिक इस्तेमाल की कोशिश पर हाईकोर्ट का झटका, 271 एकड़ जमीन पर कंपनी का दावा खारिज, सरकार के पास ही रहेगी जमीन

By Mukesh Sharma

उद्योग के नाम पर जमीन ली, व्यावसायिक इस्तेमाल की कोशिश पर हाईकोर्ट का झटका, 271 एकड़ जमीन पर कंपनी का दावा खारिज, सरकार के पास ही रहेगी जमीन
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच

By Umeshwari Baghel

CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना

By Sandeep Kumar

बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना
जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल

By Arohi Raj

जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल
महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?