IAS गौरव गोयल की राजस्थान वापसी तय, प्रवासी राजस्थान दिवस और उद्योग विभाग की जिम्मेदारी पर नजर

Jageshwar Prasad | Nov 01, 2026, 17:12 IST
Share
गौरव गोयल की राजस्थान वापसी, उद्योग विभाग की जिम्मेदारी पर नजर
गौरव गोयल की राजस्थान वापसी, उद्योग विभाग की जिम्मेदारी पर नजर

भारतीयप्रशासनिक सेवा के अधिकारी गौरव गोयल डेपुटेशन से वापस अपने मूल कैडर में लौट रहे हैं। वे लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव पद पर कार्यरत थे। शनिवार को लोकसभा सचिवालय ने उनकी डेपुटेशन समाप्त कर राजस्थान कैडर में वापसी के आदेश जारी कर दिए। उन्हें यहां बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गौरव गोयल डेपुटेशन से वापस अपने मूल कैडर में लौट रहे हैं। वे लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव पद पर कार्यरत थे। शनिवार को लोकसभा सचिवालय ने उनकी डेपुटेशन समाप्त कर राजस्थान कैडर में वापसी के आदेश जारी कर दिए। उन्हें यहां बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

बताया जा रहा है कि गौरव गोयल की सोमवार को राजस्थान वापसी हो सकती है। उसके बाद शीघ्र ही उन्हें नया पद मिलने के आदेश जारी होने की उम्मीद है। राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सहमति के बाद लोकसभा सचिवालय से गौरव गोयल की सेवाएं लौटाने का आग्रह किया था।

बताया जा रहा है कि राज्य सरकार के इस प्रस्ताव पर लोकसभा अध्यक्ष की सहमति के बाद उनके सचिवालय ने गौरव गोयल की सेवाएं मूल कैडर में लौटाने का आदेश जारी कर दिया।

आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी की प्रारंभिक जांच: पद के दुरुपयोग और आय से अधिक संपत्ति का आरोप | ACB's Preliminary Investigation Against IAS Officer Shikhar Agarwal: Allegations of Misuse of Power and Disproportionate Assets
आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी करेगी जांच, सरकार ने दी 17-ए जांच की मंजूरी
30 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान के वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 40 विला-कॉटेज खरीद और निजी कंपनी को कथित फायदा पहुंचाने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच (PE) दर्ज कर ली है। राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-A के तहत जांच की मंजूरी भी दे दी है।

आने वाले दिनों में प्रवासी राजस्थान दिवस का आयोजन

दिसंबर में प्रवासी राजस्थान दिवस का आयोजन होने वाला है। ऐसे में अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल के एपीओ होने के कारण खाली हुए उद्योग विभाग के प्रशासनिक मुखिया पद को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में गौरव गोयल को दिए जाने वाले पदों में अन्य पदों के साथ यह भी शामिल माना जा रहा है।

पहले भी गौरव गोयल की राजस्थान वापसी की काफी चर्चाएं चलीं, लेकिन आदेश जारी नहीं हो पाया था। गौरव गोयल अगस्त 2024 से लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव हैं। इससे पहले वे राज्यपाल के सचिव पद पर कार्यरत थे।

40 विला खरीद मामला: IAS शिखर अग्रवाल के बाद IPS पत्नी प्रशाखा माथुर भी APO, ACB जांच शुरू | 40 Villa Purchase Case: After IAS Shikhar Agarwal, IPS wife Prashakha Mathur also APO, ACB investigation begins
IAS शिखर अग्रवाल के बाद IPS पत्नी प्रशाखा माथुर भी APO, 40 विला-कॉटेज की खरीदी से जुड़ा है मामला
31 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में 40 विला और कॉटेज की खरीद का मामला अब IAS-IPS दंपती पर भारी पड़ता दिख रहा है। सरकार ने एक के बाद एक दोनों अधिकारियों को पद से हटाकर APO कर दिया है। पहले वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल पर कार्रवाई हुई और अब उनकी IPS पत्नी प्रशाखा माथुर को भी पदस्थापन की प्रतीक्षा में भेज दिया गया है।

कौन हैं IAS गौरव गोयल?

गौरव गोयल राजस्थान कैडर के 2006 बैच के आईएएस हैं। 5 जनवरी 1984 को उनका जन्म हुआ था। गौरव गोयल ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम की डिग्री प्राप्त की है।

गौरव गोयल डेपुटेशन पर वर्ष 2024 से लोकसभा सचिवालय नई दिल्ली में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने राजस्थान सरकार के कई विभागों और प्रशासनिक संस्थानों में काम किया। गौरव गोयल ने कलेक्टर से मुख्यमंत्री के सचिव तक कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाली।

अलग-अलग स्तरों पर काम करने के अनुभव के चलते उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की अच्छी समझ रखने वाले अफसरों में गिना जाता है। गौरव गोयल को कई सम्मान मिल चुके हैं। इतने अनुभवी अधिकारी की वापसी से राज्य प्रशासन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026 बेहद महत्वपूर्ण

जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026 (Pravasi Rajasthani Diwas 2026) का दूसरा एडिशन होगा। इसके लिए 11 अक्टूबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इस आयोजन में देश-विदेश से प्रतिनिधि, इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स, निवेशक, युवा और प्रवासी राजस्थानी शामिल होंगे।

कार्यक्रम के जरिए राजस्थान से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाने और उद्योग व निवेश से जुड़े अवसरों पर संवाद का मौका मिलेगा। प्रवासी राजस्थानी दिवस का पहला एडिशन 10 दिसंबर 2025 को जेईसीसी में हुआ था। इसमें देश-विदेश से करीब 5 हजार प्रवासी राजस्थानी और अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रवासी राजस्थानियों को राज्य से जोड़ना और उनके अनुभव, विशेषज्ञता व निवेश के जरिए राजस्थान में नए अवसर तैयार करना है। अधिकारियों ने प्रवासी राजस्थानियों, युवा प्रोफेशनल्स, उद्यमियों और कॉरपोरेट जगत के प्रतिनिधियों से इसमें भाग लेने की अपील की है।

अब नजर इस पर रहेगी कि गोयल की राजस्थान वापसी कब होती है और उन्हें कौन सा पद मिलता है। पोस्टिंग आदेश आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी। प्रवासी राजस्थानी दिवस से पहले होने वाला यह प्रशासनिक फैसला सरकार के लिए भी अहम माना जा रहा है।

22 साल की सुलोचना मीणा ने रचा इतिहास, राजस्थान के छोटे गांव से बनीं IAS | 22-year-old Sulochana Meena Creates History, Becomes IAS from a Small Village in Rajasthan
राजस्थान के छोटे से गांव की सुलोचना मीणा बनीं IAS, 22 साल की उम्र में UPSC पास कर रचा इतिहास
24 Sept 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के आदलवाड़ा गांव की सुलोचना मीणा ने 22 साल की उम्र में UPSC सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की। दिल्ली विश्वविद्यालय से बॉटनी में स्नातक करने के बाद उन्होंने UPSC की तैयारी की। उनकी लगन और परिश्रम ने उन्हें झारखंड में SDO के पद पर पहुंचा दिया। उनकी यात्रा छोटे गांवों के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

Tags:
  • IAS गौरव गोयल
  • राजस्थान कैडर
  • प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026
  • शिखर अग्रवाल के एपीओ
  • गौरव गोयल डेपुटेशन
  • IAS Gaurav Goyal
  • Pravasi Rajasthani Diwas 2026
  • उद्योग विभाग
श्रीगंगानगर में नकली घी के कारोबार पर CID की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार लीटर घी जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

श्रीगंगानगर में नकली घी के कारोबार पर CID की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार लीटर घी जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार
GST चोरी के सिंडिकेट पर DGGI की बड़ी कार्रवाई, 4.58 करोड़ रुपए कैश बरामद; लैपटॉप और चेकबुक जब्त

By Jyoti Mahender Bhardwaj

GST चोरी के सिंडिकेट पर DGGI की बड़ी कार्रवाई, 4.58 करोड़ रुपए कैश बरामद; लैपटॉप और चेकबुक जब्त
छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ाई पर फैसला नहीं लेने से हाईकोर्ट नाराज, स्कूल शिक्षा सचिव को अवमानना नोटिस

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ाई पर फैसला नहीं लेने से हाईकोर्ट नाराज, स्कूल शिक्षा सचिव को अवमानना नोटिस
राजस्थान में दिन गर्म, रात में सर्दी तेज; अगले 3-4 दिन साफ रहेगा मौसम; फतेहपुर में पारा 13 डिग्री

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में दिन गर्म, रात में सर्दी तेज; अगले 3-4 दिन साफ रहेगा मौसम; फतेहपुर में पारा 13 डिग्री
एमपी के कर्मचारियों पर सैलरी संकट गहराया, आदिम जाति कल्याण विभाग में बजट की कमी!

By Sandeep Kumar

एमपी के कर्मचारियों पर सैलरी संकट गहराया, आदिम जाति कल्याण विभाग में बजट की कमी!
राष्ट्रीय योजनाओं में राजस्थान की रैंकिंग में सुधार, सौर ऊर्जा, कृषि और स्वच्छता में राजस्थान नंबर वन

By Jageshwar Prasad

राष्ट्रीय योजनाओं में राजस्थान की रैंकिंग में सुधार, सौर ऊर्जा, कृषि और स्वच्छता में राजस्थान नंबर वन
चांद हमारा, सूरज भी हमारा, मुसलमान ईद मनाएं तो हमसे पूछकर मनाएं-BJP विधायक रामेश्वर शर्मा

By Manya Jain

चांद हमारा, सूरज भी हमारा, मुसलमान ईद मनाएं तो हमसे पूछकर मनाएं-BJP विधायक रामेश्वर शर्मा