/sootr/media/media_files/2026/03/07/t20-train-2026-03-07-17-06-49.jpg)
Photograph: (the sootr)
News In Short
- भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद में होगा।
- रेलवे ने दिल्ली से साबरमती तक स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन चलेगी, यह राजस्थान के तीन स्टेशन पर करेंगी ठहराव।
- फ्लाइट टिकट की बढ़ी कीमतों के बीच, रेलवे की स्पेशल ट्रेन मिडिल क्लास फैंस के लिए राहत बनी।
- नई दिल्ली से साबरमती जाने वाली ट्रेन में 19 कोच होंगे, जिनमें AC सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
- क्रिकेट फैंस IRCTC वेबसाइट या रेलवे काउंटर से इस स्पेशल ट्रेन के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।
News In Detail
राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरसअल, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 8 मार्च 2026 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होना है। इस मुकाबले को देखते हुए रेलवे ने एक स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन दिल्ली से अहमदाबाद के साबरमती तक चलेंगी। यह राजस्थान के तीन स्टेशन पर ठहराव करेंगी।
फ्लाइट टिकट हुए महंगे
फाइनल मैच के चलते दिल्ली और जयपुर से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट्स के टिकट महंगे हो गए हैं। हवाई किराए के आसमान छूने के कारण और नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट की वजह से उत्तर रेलवे ने अहम फैसला लिया है। अब, दिल्ली से साबरमती तक एक स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन चलाई जाएगी, जो कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक राहत का कारण बनेगी।
ट्रेन शेड्यूल और रूट
रेलवे प्रशासन के अनुसार, ट्रेन संख्या 04062 (नई दिल्ली-साबरमती स्पेशल) आज रात 11:45 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। इसके प्रमुख ठहराव स्थानों में दिल्ली कैंट, गुरुग्राम और जयपुर शामिल हैं। यह ट्रेन राजस्थान के बांदीकुई, जयपुर और अजमेर होते हुए रविवार दोपहर 2:30 बजे साबरमती स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन रात 2 बजकर 20 मिनट पर बांदीकुई, जयपुर सुबह 4 बजकर 50 मिनट और अजमेर सुबह 7 बजे पहुंचेगी।
महंगे हवाई टिकटों से राहत
वर्तमान में, दिल्ली से अहमदाबाद जाने वाले फ्लाइट टिकट की कीमतें 15,000 से 25,000 रुपये तक पहुँच चुकी हैं। ऐसे में रेलवे की स्पेशल ट्रेन मिडिल क्लास क्रिकेट फैंस के लिए वरदान साबित होगी। इस ट्रेन में 19 कोच होंगे, जिनमें 3rd AC और 2nd AC की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव होगा।
जयपुर के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी सुविधा
जयपुर से अहमदाबाद जाने के लिए अब सीमित और महंगे फ्लाइट और बस विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में दिल्ली से चलकर जयपुर होते हुए साबरमती पहुंचने वाली यह स्पेशल ट्रेन हजारों फैंस को स्टेडियम तक पहुंचाने का एक बेहतरीन माध्यम बनेगी।
बुकिंग कैसे करें
इस ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग IRCTC की वेबसाइट या रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से की जा सकती है। चूंकि यह ट्रेन खासतौर पर वर्ल्ड कप के मैच के लिए चलाई जा रही है, इसलिए यात्री अपनी सीट जल्दी से जल्दी सुरक्षित कर लें।
ये भी पढ़े:-
यूपीएससी में सात साल बाद 'राजस्थानी' टॉपर, सियासत में भ्रष्टाचार का उबाल और सदन में मर्यादा की जंग
मार्च के पहले सप्ताह से ही गर्मी का कहर: एमपी, सीजी और राजस्थान में तापमान बढ़ा!
राजस्थान में दो ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव, बेहतर कनेक्टिंग से ट्रेन पकड़ने में होगी आसानी
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us