अवैध खनन का मामला: मंत्री किरोड़ी सीधे ACS अखिल अरोड़ा के घर पहुंचे, विपक्ष ने उठाए सवाल
Ashish Bhardwaj | May 13, 2026, 22:29 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में अवैध खनन का मामला इतना बढ़ गया है कि मंत्री को इसकी शिकायत करने के लिए सीधे मुख्यमंत्री के एसीएस के घर पहुंचना पड़ा। कांग्रेस ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
News In Short
- धौलपुर में अवैध खनन को लेकर मंत्री किरोड़ी लाल सीधे ACS अखिल अरोड़ा के घर पहुंचे।
- मंत्री किरोड़ी लाल मीणा अवैध खनन के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर खासे नाराज थे।
- मंत्री ने ACS को धौलपुर की जमीनी हकीकत से कराया रूबरू, बोले—एक्शन क्यों नहीं।
- मंत्री का किसी ब्यूरोक्रेट के घर जाकर इस तरह की मांग रखना असामान्य मामला।
- कांग्रेस ने इस मामले के बाद सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए बड़े सवाल।
News In Detail
क्या है पूरा मामला?
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा अपनी बेबाक कार्यशैली और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े तेवरों के लिए जाने जाते हैं, इस मामले में कार्रवाई न होने से खासे नाराज थे। अवैध खनन के इस जाल को तोड़ने और दोषी अधिकारियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से डॉ. मीणा बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के एसीएस अखिल अरोड़ा के निवास पर पहुंचे।
उन्होंने ACS को धौलपुर की जमीनी हकीकत से रूबरू कराते हुए उन अधिकारियों की सूची और साक्ष्य सौंपे, जिनकी भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।
माना असामान्य मुलाकात
मुलाकात के दौरान मंत्री मीणा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धौलपुर में माफियाओं का बोलबाला है और स्थानीय तंत्र की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा अवैध कारोबार मुमकिन नहीं है। उन्होंने पूरे नेटवर्क की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए संकेत दिए कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे इस मुद्दे को सार्वजनिक मंच पर ले जाने और बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
राजनीतिक हलचल और विपक्ष का हमला
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का कहना है कि जब मंत्रियों को अपनी बात मनवाने के लिए अफसरों के घरों के चक्कर काटने पड़ रहे हों, तो समझा जा सकता है कि सरकार में समन्वय की कितनी कमी है।
ये भी पढे़:-
NEET UG 2026 पेपर लीक: सीबीआई का बड़ा एक्शन, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से 5 गिरफ्तार
NEET UG 2026: भाजपा नेता की गिरफ्तारी से सियासी भूचाल, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए ये आरोप
गर्मी में आई बीसलपुर बांध से बड़ी खबर, हर दिन डेढ़ सेमी हो रहा है पानी कम
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari