'पर्यावरण बचाओ' का सन्देश देता शादी का अनोखा कार्ड , जानें पूरी खबर

Ashish Bhardwaj | Feb 10, 2026, 17:33 IST
Share
shadi ka card
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में कुचामन सिटी के किसान रामूराम महला ने कागज के कार्ड की बजाय कपड़े के थैले पर शादी का निमंत्रण छपवाया है। किसान ने पर्यावरण संरक्षण और समाज को जागरूक करने की पहल की है।

News In Short

  • कुचामन सिटी के किसान रामूराम महला ने कपड़े के थैले पर शादी का निमंत्रण भेजने की पहल की।
  • रामूराम का मानना है कि इससे कागज की बर्बादी रोकी जाएगी और धार्मिक भावनाओं का सम्मान होगा।
  • शादी के निमंत्रण में 'पॉलीथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ' जैसे प्रेरक संदेश भी शामिल हैं।
  • इस पहल से समाज में पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता फैलने की उम्मीद है।
  • रामूराम ने प्लास्टिक मुक्त राजस्थान की मुहिम से जुड़ने की बात कही हैं।

News In Detail

राजस्थान के डीडवाना कस्बे के कुचामन सिटी के किसान रामूराम महला ने एक नई पहल शुरू की है। आमतौर पर शादी-ब्याह के कार्ड कुछ ही दिनों में रद्दी या कूड़े के ढेर में बदल जाते हैं, लेकिन रामूराम ने इस परंपरा को पूरी तरह से बदल दिया। उन्होंने अपनी बच्चों की शादी के निमंत्रण कागज के कार्ड की बजाय कपड़े के थैले पर अनोखा कार्ड छपवाया है। इससे न सिर्फ कागज की बर्बादी रोकी जा सके, बल्कि पर्यावरण की रक्षा भी होती हैं।



card
card

धार्मिक और पर्यावरणीय दृष्टिकोण

रामूराम महला का मानना है कि उनका यह कदम कागज की बर्बादी को रोकने के साथ-साथ धार्मिक भावनाओं को भी बचाने में मदद करेगा। सामान्यत: शादी के कार्डों पर भगवान की तस्वीरें भी होती हैं, जो बाद में कूड़े के ढेर में मिल जाती हैं, जिससे धार्मिक अपमान भी हो सकता है। उनके इस पहल से यह समस्या भी दूर हो सकेगी।

निमंत्रण पत्र पर पर्यावरण जागरूकता

रामूराम महला द्वारा बनाए गए ये कपड़े के बैग न केवल शादी के निमंत्रण का काम करते हैं, बल्कि इन पर कुछ प्रेरक संदेश भी छपे होते हैं। इन बैगों पर 'पॉलीथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ', 'घर से थैला साथ लेकर जाओ, पॉलीथीन का इस्तेमाल मत करो' और 'बचा हुआ खाना मत छोड़ो' जैसे संदेश छपे हुए हैं। यह शादी समारोह 20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।

समाज पर गहरी छाप छोड़ने की उम्मीद

रामूराम का मानना है कि जब ऐसे महत्वपूर्ण संदेश शादी जैसे खुशी के अवसर पर दिए जाते हैं, तो वे लोगों के मन पर गहरी छाप छोड़ते हैं। उनके अनुसार, यदि इस तरह के इवेंट्स को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जाए, तो समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। यह कदम समाज में जागरूकता फैलाने और लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाने में सहायक होगा।

जागरूकता फैलाने की दिशा में कदम

रामूराम की पहल को आसपास के लोग बेहद सराह रहे हैं। जिन रिश्तेदारों और परिचितों को ये अनोखे निमंत्रण मिले हैं, वे सभी इसे पसंद कर रहे हैं और प्लास्टिक मुक्त राजस्थान की मुहिम से जुड़ने की बात कह रहे हैं। स्थानीय निवासी ज्ञानाराम रणवां ने इसे एक अनुकरणीय कदम बताया। वहीं, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी कर्नल नंद किशोर ढाका ने कहा कि इस तरह की सोच ही समाज और देश को आगे बढ़ाती है।

कपड़े के बैग पर क्यों निमंत्रण छपवाया

रामूराम महला ने कागज की बर्बादी और धार्मिक भावनाओं के अपमान से बचने के लिए कपड़े के बैग पर निमंत्रण छपवाने का निर्णय लिया। उनका मानना है कि इससे पर्यावरण पर सकारात्मक असर पड़ेगा। इन कपड़े के बैग पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश जैसे 'पॉलीथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ', 'घर से थैला साथ लेकर जाओ' और 'बचा हुआ खाना मत छोड़ो' छपे होते हैं, जो समाज को जागरूक करने का काम करते हैं।

ये भी पढ़े:-

राजस्थान में नीट-पीजी की 1122 सीटें अब भी खाली, निजी मेडिकल कॉलेजों का बुरा हाल

एमपी, सीजी और राजस्थान में बदला मौसम, सर्दी का असर कम, बढ़ी गर्मी!

प्यासा राजस्थान! पाताल से पानी खत्म, क्या अगली पीढ़ी को मिलेगा सिर्फ सूखा

राजस्थान को कब मिलेंगे चार आईएएस, जानिए कहां अटका है प्रमोशन का यह मामला

Tags:
  • कुचामन
  • शादी
  • जागरूकता
  • पर्यावरण बचाओ
  • अनोखा कार्ड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई