7 महीने में 3 तबादले: डीसीपी अमित जैन को किया एपीओ, सीएम के जोधपुर दौरे के दौरान हुआ निर्णय
Gyan Chand Patni | Sept 05, 2025, 16:40 IST
amit jodhpur
मुख्यमंत्री के जोधपुर दौरे पर हुआ बड़ा प्रशासनिक निर्णय। डीसीपी अमित जैन को एपीओ कर दिया गया। अमित जैन को मात्र 44 दिन पहले ही डीसीपी पूर्व का कार्यभार सौंपा गया था।
राजस्थान के जोधपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद कुछ ही घंटों में आईपीएस अधिकारी डीसीपी अमित जैन को एपीओ (अधीनस्थ पदस्थापना आदेश) कर दिया गया। अमित जैन को मात्र 44 दिन पहले ही डीसीपी पूर्व का कार्यभार सौंपा गया था। हालांकि एपीओ के कारणों का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया, लेकिन यह माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के सामने आई शिकायतों के बाद प्रशासनिक निर्णय लिया गया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जोधपुर दौरे के दौरान सीएम ने एयरपोर्ट पर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। विशेष रूप से आईआईटी जोधपुर में हुई मारपीट की घटना को लेकर भी उन्होंने गहरी नाराजगी जताई थी। इस घटना में आईआईटी जोधपुर डायरेक्टर और सहायक प्रोफेसर में मारपीटके बाद एफआईआर दर्ज करने में भी आठ घंटे की देरी हुई थी। मुख्यमंत्री ने इस देरी को लेकर प्रशासन से कड़ी नाराजगी जताई थी।
![apo]()
ये खबरें भी पढ़ें
खाद्य सुरक्षा योजना : राजस्थान में कार-फर्म वाले भी खा रहे मुफ्त का गेहूं, गरीब हलकान
दिल्ली-NCR में बाढ़, राजस्थान और पंजाब में भारी तबाही
15 अगस्त को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान रेजीडेंसी रोड पर एक ट्रक ने बाइक सवार नाबालिग छात्रों को कुचल दिया था, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोग और कांग्रेस नेता सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। पुलिस द्वारा रास्ता न खुलवाने की वजह से मुख्यमंत्री को एयरफोर्स क्षेत्र से एयरपोर्ट की तरफ रास्ता बदलकर जाना पड़ा। यह घटना भी प्रशासनिक लापरवाही का एक और उदाहरण बन गई, जिससे मुख्यमंत्री को अपनी नाराजगी जतानी पड़ी।
ये खबरें भी पढ़ें
NIRF 2025 रैंकिंग में BITS पिलानी ने 16वां स्थान प्राप्त किया, राजस्थान की सरकारी यूनिवर्सिटी को झटका
राजस्थान में एनएच 148 बना मौत का हाईवे, साढ़े चार साल में गईं 267 जानें
आईपीएस अमित जैन के कार्यकाल के दौरान तीन बार उनका तबादला हुआ। 31 जनवरी को उन्हें जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी मुख्यालय और यातायात पद पर तैनात किया गया था। उन्होंने 3 फरवरी को कार्यभार संभाला था। 22 मई को वे बालोतरा एसपी बने। दिया गया। इसके बाद 19 जुलाई को उन्हें जोधपुर में डीसीपी पूर्व के पद पर तैनात किया गया। अब उन्हें एपीओ कर दिया गया है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
एपीओ का आदेश
apo
ये खबरें भी पढ़ें
खाद्य सुरक्षा योजना : राजस्थान में कार-फर्म वाले भी खा रहे मुफ्त का गेहूं, गरीब हलकान
दिल्ली-NCR में बाढ़, राजस्थान और पंजाब में भारी तबाही
पुलिस कार्रवाई में देरी
ये खबरें भी पढ़ें
NIRF 2025 रैंकिंग में BITS पिलानी ने 16वां स्थान प्राप्त किया, राजस्थान की सरकारी यूनिवर्सिटी को झटका
राजस्थान में एनएच 148 बना मौत का हाईवे, साढ़े चार साल में गईं 267 जानें
आईपीएस अमित जैन के 7 महीने में तीन तबादले
FAQ
- 1. आईपीएस अमित जैन को एपीओ क्यों किया गया?
आईपीएस अमित जैन को सीएम की नाराजगी के बाद एपीओ किया गया। - 2. आईपीएस अमित जैन के 7 महीने में कितनी बार तबादले हुए?
अमित जैन के सात माह में तीन बार तबादले हुए। - 3. आईआईटी के मारपीट प्रकरण में देरी क्यों हुई?
आईआईटी में मारपीट के प्रकरण में एफआईआर दर्ज करने में आठ घंटे की देरी हुई थी। इस देरी पर मुख्यमंत्री ने प्रशासन से नाराजगी जताई थी और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari