वायु प्रदूषण की मार : अब भिवाड़ी के साथ जयपुर में भी AQI बढ़ा, स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा मंडराया

Amit Baijnath Garg | Dec 14, 2025, 14:12 IST
Share
air pollution
Photograph: (the sootr)

राजस्थान की राजधानी जयपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में बढ़ोतरी। PM2.5 का स्तर WHO मानकों से 5 गुना ज्यादा। वहीं भिवाड़ी में AQI 330 तक पहुंचा। वायु प्रदूषण की चपेट में राजस्थान। जानें वायु प्रदूषण के प्रभाव।

Jaipur. राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ने एक बार फिर चिंता का कारण बना दिया। शहर के विभिन्न इलाकों में वायु गुणवत्ता को मध्यम से खराब श्रेणी के बीच दर्ज किया गया। जयपुर का औसत AQI करीब 194 रहा, जो खराब श्रेणी में आता है।

वहीं कुछ रिपोर्ट्स में AQI को 76 बताया गया है, जो मध्यम श्रेणी में आता है। यह अंतर अलग-अलग मॉनिटरिंग स्टेशनों और समय के अंतर के कारण हो सकता है।

राजस्थान में सियासी बवाल, विधायक कोष से काम के लिए मांगी रिश्वत, 3 विधायकों के वीडियो वायरल

PM 2.5 का स्तर पांच गुना अधिक

जयपुर में PM 2.5 का स्तर 75 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकॉर्ड किया गया है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की निर्धारित सीमा से करीब पांच गुना अधिक है। PM 2.5 के अधिक स्तर से सांस संबंधी बीमारियां, आंखों में जलन और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। जयपुर के मानसरोवर जैसे इलाकों में AQI करीब 196 दर्ज किया गया, जिससे यह इलाके अधिक प्रदूषित क्षेत्रों में शामिल हो गए हैं।

राजस्थान हाईकोर्ट ने 3 ग्राम पंचायत मुख्यालय बदलने पर दिया नोटिस, जिला कलेक्टरों को देना होगा जवाब

भिवाड़ी में AQI 330 तक पहुंचा

जयपुर के आसपास के शहरों में भी वायु प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। भिवाड़ी में AQI 330 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब से खतरनाक श्रेणी में आता है। चूरू और श्रीगंगानगर में AQI 240 रहा, जिसे गंभीर श्रेणी में रखा गया है। दौसा में AQI 142 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।

राजस्थान के किसानों पर संकट, सोयाबीन की फसल पर मौसम की मार, बाजार में भी नहीं मिल रहे सही दाम

शहरीकरण और औद्योगिकीकरण जयपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में तेजी से बढ़ता शहरीकरण, औद्योगिक गतिविधियां और वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि वायु प्रदूषण के प्रमुख कारण हैं। साथ ही मौसम में बदलाव और हवा की दिशा में आए परिवर्तनों ने प्रदूषण के स्तर को और बढ़ा दिया है।
कूनो से आया चीता : राजस्थान में बना ली अपनी टेरिटरी, मध्य प्रदेश अपना चीता फिर वापस ले गया

सावधानी बरतने की जरूरत

विशेषज्ञों का कहना है कि इन आंकड़ों से यह साफ है कि राजस्थान के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। वहीं डॉक्टरों की ओर से लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। खासकर मास्क पहनकर निकलने के लिए कहा जा रहा है।

ठिठुरन भरी सर्दी का मंजर: राजस्थान और उत्तराखंड में बर्फबारी और पाला

मुख्य बिंदु

  • जयपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का औसत स्तर 194 रहा, जो खराब श्रेणी में आता है। कुछ इलाकों में यह 76 तक था, जो मध्यम श्रेणी में है।
  • जयपुर में PM2.5 का स्तर 75 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है, जो WHO मानकों से पांच गुना अधिक है। इससे सांस संबंधी बीमारियां, आंखों में जलन और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • भिवाड़ी में AQI 330 तक पहुंच गया, जो खतरनाक श्रेणी में आता है। चूरू और श्रीगंगानगर में AQI 240 और दौसा में 142 है, जो गंभीर और खराब श्रेणी में आते हैं।
Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • वायु प्रदूषण
  • aqi
  • भिवाड़ी
  • वायु गुणवत्ता सूचकांक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड