जयपुर में 500 से अधिक फूड व्यवसायियों पर रोजी का संकट, हाईकोर्ट के आदेश पर सरकार का एक्शन
Amresh Kushwaha | Jun 21, 2025, 14:55 IST
food-business-license-crisis
जयपुर में नगर निगम द्वारा फूड व्यवसायियों को ट्रेडिंग लाइसेंस की चेतावनी दी गई है। इससे 500 से अधिक व्यवसायियों के रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में 500 से अधिक रेस्टोरेंट और फूड व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों के लिए एक समस्या खड़ी हो गई है। यहां नगर निगम के नोटिस को लेकर खलबली मची हुई है। ये नोटिस नगर निगम ग्रेटर और नगर निगम हेरीटेज की ओर से जारी किए गए हैं। इन दुकानदारों को ट्रेडिंग लाइसेंस के दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है। दस्तावेज नहीं देने पर इनके कारोबार को सील कर दिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...राजस्थान में हर गली-मोहल्ले तक पहुंचेगा योग, 65 हजार स्टूडेंट्स को योग एंबेसडर बनाएगा शिक्षा विभाग
ये खबर भी पढ़िए...राजस्थान में अफसरों से पंगा लेने वाले नेताओं के बुरे दिन: क्या नहीं सीख रहे हैं नेता?
फूड कारोबारियों को लाइसेंस लेने में सर्वाधिक परेशानी सम्पत्ति का व्यवसायिक होने के कारण हो रही है। ज्यादातर फूड की दुकाने-रेस्टारेंट घरों में किराए पर चल रही है, इसी वजह से ट्रेड लाइसेंस मिलना आसान नहीं हैं। इसके अलावा मकान मालिक से दस्तावेज प्राप्त करना भी मुश्किल है। फूड व्यवसायियों का कहना है कि यदि इस लाइसेंस को लेने के लिए निगम से सख्ती दिखाई जाती है तो उन्हें अपना व्यवसाय बंद करना पड़ेग। इससे जयपुर में हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
Jaipur | Municipal Corporation | बेरोजगारी | unemployment | Rajasthan | Rajasthan News
ये खबर भी पढ़िए...राजस्थान में हर गली-मोहल्ले तक पहुंचेगा योग, 65 हजार स्टूडेंट्स को योग एंबेसडर बनाएगा शिक्षा विभाग
हाईकोर्ट के आदेश पर नोटिस
दोनों निगमों ने यह नोटिस हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद जारी किया है। हाईकोर्ट ने निगमों को ट्रेडिंग लाइसेंस नहीं लेने वाले फूड व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इसी आदेश के पालन में दोनों निगमों ने ये नोटिस जारी किए हैं। नोटिस मिलने के बाद खाने-पीने के व्यवसाय से जुड़े लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। फूड व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा से फूड लाइसेंस लेना अनिवार्य है। इसके तहत फूड की गुणवत्ता और साफ-सफाई अनिवार्य है। तभी यह लाइसेंस मिलता है। इससे इतर ट्रेडिंग लाइसेंस के लिए बहुत सारे कारक तय किए गए हैं।
हजारों लोग हो जाएंगे बेरोजगार
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Jaipur | Municipal Corporation | बेरोजगारी | unemployment | Rajasthan | Rajasthan News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari