Rajasthan Top News: जयपुर की 112 ग्राम पंचायतों में वोटिंग, देर रात तक आएंगे नतीजे

Ashish Bhardwaj | Oct 30, 2026, 21:47 IST
Share
राजस्थान टॉप न्यूज
राजस्थान टॉप न्यूज

गांव की सरकार चुनने के लिए जयपुर जिले में शुक्रवार सुबह से मतदान जारी है। जिले की 112 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए वोटिंग चल रही है। दोपहर 1 बजे तक 45 फीसदी से भी अधिक मतदान हो चुका है। यह मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।

राजस्थान की टॉप न्यूज

जयपुर की 112 ग्राम पंचायतों में वोटिंग जारी: दोपहर 1 बजे तक 45.09 फीसदी मतदान, देर रात तक आएंगे नतीजे

गांव की सरकार चुनने के लिए जयपुर जिले में शुक्रवार सुबह से मतदान जारी है। जिले की 112 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए वोटिंग चल रही है। दोपहर 1 बजे तक 45 फीसदी से भी अधिक मतदान हो चुका है। यह मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?

राजस्थान में वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल से जुड़े 40 विला-कॉटेज खरीद मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को इस मामले में सीबीआई और ईडी जांच की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी सामने आकर जवाब देने को कहा है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

SIR पर कांग्रेस को जवाब देगी BJP, भजनलाल शर्मा, अश्विनी वैष्णव और ज्योतिरादित्य सिंधिया निकालेंगे पदयात्रा

राजस्थान में बीजेपी आज से कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन शुरू कर रही है। सीएम भजनलाल शर्मा कोटा से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। जयपुर में अश्विनी वैष्णव और अलवर में ज्योति राजे सिंधिया पदयात्रा निकालेंगे। पार्टी ने इस अभियान को "लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ" नाम दिया है। कांग्रेस देशभर में एसआईआर का विरोध कर रही है। अब बीजेपी भी सड़कों पर उतरकर इसके फायदे जनता को बताएगी।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

हाईकोर्ट का फर्जी आदेश पेश करने पर सूरजगढ़ विधायक पुत्र पर FIR के निर्देश, कोर्ट ने बताया न्याय प्रणाली पर हमला

राजस्थान के झुंझुनूं में पंचायतीराज चुनाव से जुड़ा एक मामला अब बड़ा कानूनी विवाद बन गया है। सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार के बेटे जयप्रकाश पर चुनाव में उम्मीदवारी हासिल करने के लिए हाईकोर्ट का फर्जी आदेश पेश करने का आरोप है। मामले की सुनवाई के दौरान राजस्थान हाईकोर्ट के सामने खुलासा हुआ कि जिस आदेश को अदालत का बताया जा रहा था, वैसा कोई आदेश जारी ही नहीं हुआ था। इस पर जस्टिस आनंद शर्मा ने कड़ी नाराजगी जताई और इसे बेहद गंभीर मामला बताया। अब हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार से तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है, वहीं झुंझुनूं कलेक्टर ने भी FIR दर्ज कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

राजस्थान में 7,840 पदों पर सरकारी भर्तियों की तैयारी, VDO के 4 हजार पदों पर निकलेगी भर्ती

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड आने वाले दिनों में करीब 7,840 पदों पर छह नई भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी कर रहा है। इनमें सबसे बड़ी भर्ती ग्राम विकास अधिकारी यानी VDO के 4,000 पदों पर प्रस्तावित है। इसके अलावा एनएचएम, पीटीआई, पटवारी, कर सहायक और कोच के पदों पर भी भर्ती की तैयारी है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
Tags:
  • Rajasthan
  • राजस्थान
  • CBI-ED
  • IAS अधिकारी शिखर
  • भजनलाल शर्मा
  • ज्योति राजे सिंधिया
  • पंचायतीराज चुनाव
  • अश्विनी वैष्णव
दीपावली का तोहफा पड़ा फीका! 2% डीए-डीआर बढ़ने के बाद भी कर्मचारी और पेंशनर्स मायूस क्यों?

By Atul Dwivedi

दीपावली का तोहफा पड़ा फीका! 2% डीए-डीआर बढ़ने के बाद भी कर्मचारी और पेंशनर्स मायूस क्यों?
रिटायर्ड महिला शिक्षिका के 4.47 लाख रुपए लौटाने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, ट्रेजरी कमिश्नर और पूर्व DEO को चेतावनी

By Neel Tiwari

रिटायर्ड महिला शिक्षिका के 4.47 लाख रुपए लौटाने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, ट्रेजरी कमिश्नर और पूर्व DEO को चेतावनी
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन...

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन...
भाजपा में दल बदलकर आए दिग्गजों को आमंत्रण, लेकिन कमान किसे? कांग्रेस की घरवापसी मुहिम के बीच 2028 की सियासी परीक्षा

By Ramanand Tiwari

भाजपा में दल बदलकर आए दिग्गजों को आमंत्रण, लेकिन कमान किसे? कांग्रेस की घरवापसी मुहिम के बीच 2028 की सियासी परीक्षा
MP के सरकारी स्कूलों में खरीदी का खेल! पैसा छात्रों का, दुकान अफसरों की पसंद की! किसकी मेहरबानी?

By Atul Dwivedi

MP के सरकारी स्कूलों में खरीदी का खेल! पैसा छात्रों का, दुकान अफसरों की पसंद की! किसकी मेहरबानी?
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022: हाईकोर्ट ने एप्लाइड डिग्री को माना वैध, नियुक्ति का रास्ता साफ

By Neel Tiwari

MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022: हाईकोर्ट ने एप्लाइड डिग्री को माना वैध, नियुक्ति का रास्ता साफ
कांग्रेस समाज में फूट डालकर सत्ता की लूट करना चाहती है, सुधांशु बोले, भूपेश बघेल को पंजाब से भगाकर गुवाहाटी में पटका

By Arun Tiwari

कांग्रेस समाज में फूट डालकर सत्ता की लूट करना चाहती है, सुधांशु बोले, भूपेश बघेल को पंजाब से भगाकर गुवाहाटी में पटका