दीपावली का तोहफा पड़ा फीका! 2% डीए-डीआर बढ़ने के बाद भी कर्मचारी और पेंशनर्स मायूस क्यों?

Atul Dwivedi | Oct 30, 2026, 21:27 IST
Share
मध्यप्रदेश में 2% डीए-डीआर बढ़ने के बाद भी कर्मचारी और पेंशनर्स मायूस।
मध्यप्रदेश में 2% डीए-डीआर बढ़ने के बाद भी कर्मचारी और पेंशनर्स मायूस।

मध्यप्रदेश में दीपावली से ठीक पहले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता दो फीसदी बढ़ाया गया है। सरकार इसे अपनी उपलब्धि मान रही है। वहीं, कर्मचारी समझ नहीं पा रहे कि वे खुश हों या दुखी। इसकी वजह केंद्र और राज्य के महंगाई भत्ते में अंतर है। दो फीसदी बढ़ोतरी के बावजूद प्रदेश के कर्मचारी केंद्रीय कर्मचारियों से तीन फीसदी पीछे हैं।

दुखी क्यों हैं कर्मचारी और पेंशनर्स?

मध्यप्रदेश के लगभग साढ़े सात लाख कर्मचारियों की मायूसी केंद्र सरकार के आदेश के बाद बढ़ी। केंद्र ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए-डीआर बढ़ाकर 63 फीसदी कर दिया था। उस समय प्रदेश के कर्मचारियों को 58 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा था।

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली से पहले DA का तोहफा: 2% वृद्धि और 9 महीने का एरियर | MP Employees Get DA Gift Before Diwali: 2% Increase and 9 Months Arrears
दिवाली से पहले एमपी के कर्मचारियों को DA का तोहफा, 2% बढ़ेगा महंगाई भत्ता, 9 महीने का एरियर भी मिलेगा
30 Oct 2026 ,
By Manya Jain
दिवाली से पहले मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महंगाई भत्ता (DA) 2 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया है। इससे कर्मचारियों का डीए 58 से बढ़कर 60 फीसदी हो जाएगा। बढ़ी हुई दर जनवरी 2026 से लागू होगी।

कम से कम पांच फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद थी

प्रदेश के कर्मचारियों को मोहन सरकार से कम से कम पांच फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद थी। हालांकि, राज्य सरकार ने केवल दो फीसदी डीए बढ़ाने का ऐलान किया। इससे कर्मचारियों की उम्मीदों को झटका लगा। वहीं, पेंशनर्स को भी राहत के बजाय मायूसी हाथ लगी। सरकार ने उनके लिए भी महंगाई राहत (डीआर) में दो फीसदी बढ़ोतरी की। जबकि पेंशनर्स कम से कम तीन फीसदी डीआर बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

इस तरह प्रदेश के कर्मचारी पहले केंद्र से पांच फीसदी पीछे थे। अब यह अंतर घटकर तीन फीसदी रह गया है। सरकार ने नौ महीने का एरियर देने की भी घोषणा की है। यह राशि कर्मचारियों को तीन किस्तों में दी जाएगी। इसके बावजूद कर्मचारी केंद्र के बराबर डीए और डीआर देने की मांग कर रहे हैं।

MP DA Hike: मध्य प्रदेश के 12 लाख कर्मचारियों को दिवाली पर 5% DA वृद्धि का तोहफा, 1202 करोड़ का सरकारी खजाने पर बोझ | MP DA Hike: 12 Lakh Employees of Madhya Pradesh to Get 5% DA Hike Gift on Diwali, Burden of 1202 Crores on Government Treasury
MP DA Hike: मध्यप्रदेश के 12 लाख कर्मचारियों को दिवाली पर मिल सकता है तोहफा, 5% DA बढ़ने की उम्मीद
29 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए यह दिवाली खुशियों भरी साबित हो सकती है। राज्य सरकार करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 5% महंगाई भत्ता और महंगाई राहत देने पर काम कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव इस पर जल्द ही अंतिम फैसला ले सकते हैं।

पेंशनर्स एसोसिएशन ने आदेश को बताया असंवैधानिक

द सूत्र ने पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आमोद सक्सेना से बातचीत की। उन्होंने सरकार के फैसले पर आपत्ति जताई है। सक्सेना के मुताबिक एक जुलाई 2026 से दो फीसदी महंगाई राहत देने का आदेश असंवैधानिक है। उन्होंने इसे संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन बताया।

उनका कहना है कि संविधान सभी को समानता का अधिकार देता है। इसके बावजूद प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनर्स के साथ भेदभाव हो रहा है। सक्सेना ने सरकार की वित्तीय प्राथमिकताओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार लाड़ली बहनों के लिए हजारों करोड़ रुपए का प्रावधान कर सकती है। लेकिन कर्मचारियों की मांग पर फंड की कमी बताकर उन्हें टाल दिया जाता है।

किस राज्य में कितना डीए, डीआर?

राज्यडीएडीआर
छत्तीसगढ़60%60%
राजस्थान60%60%
महाराष्ट्र60%60%
उत्तरप्रदेश60%60%

इन राज्यों में भी बढ़ोतरी का इंतजार

राजस्थान में कर्मचारियों का डीए और डीआर बढ़ाने की तैयारी चल रही है। दावा है कि जल्द ही इसमें तीन फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी बढ़ोतरी का फैसला होना बाकी है। इन दोनों राज्यों के कर्मचारी और पेंशनर्स भी अगले फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कर्मचारियों का डीए और डीआर
  • द सूत्र
  • कर्मचारियों को 58 फीसदी महंगाई भत्ता
  • पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन
  • Pensioners Welfare Association
  • केंद्र सरकार
  • मोहन सरकार
दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास
जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट
कमरा नंबर 14 का रहस्य! विधायक ने किया चौंकाने वाला दावा, द सूत्र से क्या बोले विधायक दिनेश जैन?

By Atul Dwivedi

कमरा नंबर 14 का रहस्य! विधायक ने किया चौंकाने वाला दावा, द सूत्र से क्या बोले विधायक दिनेश जैन?
छत्तीसगढ़ के कोयला लेवी घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से राकेश जैन को जमानत, जानिए कैसे चलता था कथित वसूली का सिंडिकेट

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के कोयला लेवी घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से राकेश जैन को जमानत, जानिए कैसे चलता था कथित वसूली का सिंडिकेट
MP Police Recruitment 2026: 7500 पदों पर 7.54 लाख आवेदन, 9933 इंजीनियर और 28 PhD होल्डर भी मैदान में

By Sandeep Kumar

MP Police Recruitment 2026: 7500 पदों पर 7.54 लाख आवेदन, 9933 इंजीनियर और 28 PhD होल्डर भी मैदान में
राजस्थान में दिवाली के बाद 2400 पदों पर होगी भर्ती: 40 साल तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; जानें पूरी डिटेल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में दिवाली के बाद 2400 पदों पर होगी भर्ती: 40 साल तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; जानें पूरी डिटेल
दिवाली से पहले राजस्थान की हवा जहरीली, भिवाड़ी में AQI 343; कई शहरों में प्रदूषण बढ़ा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दिवाली से पहले राजस्थान की हवा जहरीली, भिवाड़ी में AQI 343; कई शहरों में प्रदूषण बढ़ा