मध्य प्रदेश सरकार का पेंशनर्स से भेदभाव, सरकार के फैसले से बढ़ी नाराजगी

Kaushiki | May 11, 2025, 14:23 IST
Share
पेंशनर्स का आरोप
पेंशनर्स का आरोप

मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को 5% महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाया, जबकि पेंशनर्स को महज 3% महंगाई राहत (डीआर) दी गई, जिससे पेंशनर्स नाराज हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की है।

मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 5% की वृद्धि की घोषणा की गई, लेकिन पेंशनर्स को महज 3% महंगाई राहत (डीआर) दी गई है।

इस निर्णय से प्रदेश के पेंशनर्स नाराज हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि उन्हें भी कर्मचारियों के समान 5% महंगाई राहत दी जाए। पेंशनर्स का आरोप है कि सरकार ने उनके साथ भेदभाव किया है, जो उनके लिए अस्वीकार्य है।

ये खबर भी पढ़ें...एमपी के सरकारी शिक्षकों का होगा ट्रांसफर, नए जिले में मिलेगी नियुक्ती, 16 मई तक कर दें आवेदन

पेंशनर्स को केवल 3% महंगाई राहत

पिछले कुछ वर्षों में, जब भी मध्य प्रदेश सरकार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाती थी, पेंशनर्स को भी उसी अनुपात में महंगाई राहत दी जाती थी।

लेकिन इस बार सरकार ने जुलाई 2024 से कर्मचारियों को 5% डीए बढ़ाने का आदेश दिया, जिसमें 3% वृद्धि जुलाई 2024 से और 2% वृद्धि जनवरी 2025 से लागू होनी थी। इसके साथ ही, कर्मचारियों को एरियर के साथ यह बढ़ी हुई राशि दी जाएगी।

दूसरी ओर, पेंशनर्स को केवल 3% महंगाई राहत दी गई है, जो अप्रैल 2025 से लागू होनी थी। इसके अलावा, पेंशनर्स को कोई एरियर देने का प्रावधान नहीं किया गया है, जबकि कर्मचारियों को एरियर के साथ डीए दिया जाएगा।

यह भेदभाव पेंशनर्स के लिए निराशाजनक है और उन्होंने सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की है। पेंशनर्स ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और भेदभावपूर्ण बताया है।

ये खबर भी पढ़ें...सावधान! भारत-पाक से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ सकता है साइबर खतरा, चेतावनी जारी

पेंशनर्स का आरोप

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक गणेश दत्त जोशी ने आरोप लगाया कि, छत्तीसगढ़ की सहमति के नाम पर सरकार कई वर्षों से पेंशनर्स का आर्थिक शोषण कर रही है।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष आमोद सक्सेना ने मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 अनुसूची 6 को पेंशनर्स पर थोपने का आरोप लगाते हुए कहा कि, जब दोनों राज्य नवंबर 2000 से बिना सहमति पेंशन दे रहे हैं, तो महंगाई राहत देने से पहले दोनों राज्यों की सहमति क्यों ली जा रही है?

सक्सेना ने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। भोपाल के पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने सहमति के प्रावधान को संविधान विरोधी बताते हुए वित्त मंत्री से अधिनियम का परीक्षण कर इसे सार्वजनिक करने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें...हजारों कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अब मिलेगी मनचाही जगह पोस्टिंग, ऐसे करें अप्लाई

पेंशनर्स की मांग

पेंशनर्स ने सरकार से यह आग्रह किया है कि उन्हें भी कर्मचारियों की तरह पूरी 5% महंगाई राहत दी जाए और साथ ही इसे एरियर के साथ भुगतान किया जाए। उनका कहना है कि पेंशनर्स को दी गई महंगाई राहत अपर्याप्त है और इस मामले में उन्हें न्याय मिलना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें... अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यालय न छोड़ने के आदेश! भारत-पाक तनाव के बीच अस्पताल भी अलर्ट पर

मध्य प्रदेश सरकार का फैसला | एमपी पेंशनर्स | कर्मचारी और पेंशनर्स | MP News | Madhya Pradesh | PENSIONERS | Cheating from Pensioners | मध्यप्रदेश न्यूज

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • PENSIONERS
  • Cheating from Pensioners
  • पेंशनर्स
  • एमपी पेंशनर्स
  • कर्मचारी और पेंशनर्स
  • मध्य प्रदेश सरकार का फैसला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई