10-महीने बाद खुला खजाने का राज, जंगल में दबा था करोड़ो का खजाना
Ashish Bhardwaj | Updated:
हवेली से मिला खजाना
राजस्थान के जयपुर में हवेली तोड़ते समय मिले खजाने को मजदूरों ने चुपचाप बांट लिया था। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर पौने दो करोड़ की चांदी बरामद की। सोने के सिक्कों की तलाश जारी है।
समझें क्या है पूरा मामला
- जयपुर हवेली खजाना चोरी मामले में 10 महीने बाद खुलासा।
- पुलिस ने 5 आरोपियों से 66.4 किलो चांदी बरामद की।
- तोड़फोड़ के दौरान मिला गुप्त खजाना मजदूरों ने बांट लिया था।
- आरोपियों ने चांदी जंगल में जमीन में छिपा रखी थी।
- पुलिस अब सोने के सिक्कों और बाकी चांदी की तलाश में जुटी।
हवेली तोड़ते मिला गुप्त खजाना
मालिक ने ठेकेदार को पहले ही हिदायत दी थी कि कोई भी पुरानी धातु या कीमती सामान मिलने पर उन्हें बताया जाए। लेकिन जैसे ही तोड़फोड़ के दौरान खजाना हाथ लगा, ठेकेदार और उसके साथियों की नीयत बदल गई। उन्होंने मालिक को बिना बताए पूरा खजाना आपस में बांट लिया।
FIR में था करोड़ों के खजाने का जिक्र
इसके अलावा 14 से 15 सोने के सिक्के और 8 से 10 हजार पुराने चांदी के सिक्के भी थे। मुख्य आरोपी महेश उर्फ छोटू खटीक ने अपने साथियों अनुज, जगदीश, रजत और ओमप्रकाश उर्फ पप्पू के साथ मिलकर यह खजाना हड़प लिया था।
पुलिस के सामने थीं कई चुनौतियां
वहां नई बिल्डिंग का निर्माण भी शुरू हो चुका था। ऐसे में बिना किसी सुराग के करोड़ों का माल ढूंढना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी।
अचानक अमीर होने से हुआ शक
उसने जेसीबी मशीन और कुछ ट्रैक्टर खरीदे थे। पुलिस अब जांच कर रही है कि ये वाहन चोरी के पैसों से खरीदे गए थे या नहीं। आरोपियों के बदले रहन-सहन ने पुलिस के शक को पुख्ता कर दिया।
जंगल में दबाकर छिपाई थी चांदी
उन्होंने पौने दो करोड़ की 66.400 किलो चांदी जामडोली के पास जंगल में जमीन खोदकर दबा दी थी। जगह पहचानने के लिए वहां लकड़ी का निशान भी लगाया गया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चांदी बरामद कर ली।
सोने के सिक्कों की तलाश जारी
मकसद यह पता लगाना है कि सोने के सिक्के और बाकी बचे चांदी के सिक्के कहां छिपाए गए हैं। आरोपी छोटू खटीक द्वारा पहले तोड़ी गई अन्य हवेलियों के रिकॉर्ड की भी जांच हो रही है।
ये खबर भी पढे़:-
नवजातों को अब एक साल तक मिलेगा मुफ्त इलाज, 8 लाख बच्चों को होगा लाभ
हवेली से मिला था करोड़ों का खजाना, मजदूरों ने किया चोरी, ठेकेदार समेत 5 गिरफ्तार
Ex IPS की बहू ने पति को बताया नामर्द, कहा- जेठ ने भी संबंध बनाने का दबाव बनाया
MPPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी सलाह: सिर्फ किताबों में न उलझें, दिमाग को भी दें आराम- डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी
By Amresh Kushwaha
CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल
By Umeshwari Baghel
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
By VINAY VERMA
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
By Mukesh Sharma
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
By VINAY VERMA
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
By VINAY VERMA