जयपुर एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए उड़ानें रद्द, 7 दिन से परेशान है यात्री

राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए उड़ानें रद्द होने से यात्री अब परेशान हो उठे हैं। ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव का 7 दिन से फ्लाइट के शेड्यूल पर असर दिख रहा है।

author-image
Ashish Bhardwaj
New Update
Jaipur Airport

Photograph: (the sootr)

News In Short 

  • राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए उड़ानें हो रही है रद्द।
  • ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव के कारण फ्लाइट शेड्यूल पर पड़ा रहा है असर।
  • मस्कट, दुबई, शारजाह और अबू-धाबी की उड़ानें भी शुक्रवार को भी रही रद्द।
  • रद्द फ्लाइट्स के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर करना पड़ा भारी परेशानी का सामना।
  • एयरलाइंस कंपनियों का कहना है कि हालात सामान्य होने तक उड़ानें रह सकती है प्रभावित।

News In Detail

राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए सात दिन से उड़ानें स्थगित हैं। ये उड़ानें ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव के कारण टाली गई हैं। इसके चलते मस्कट, अबू-धाबी, शारजाह और दुबई जाने वाली करीब पांच फ्लाइट्स शुक्रवार को भी कैंसिल रहीं। इससे सैकड़ों यात्रियों को एयरपोर्ट पर परेशानियों का सामना करना पड़ा।

खाड़ी देशों के बीच बढ़ते तनाव का असर

ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय उड़ान शेड्यूल पर पड़ा है। पिछले सात दिनों से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। इसके कारण यात्रा योजनाएं बाधित हो रही हैं। कई यात्री एयरलाइंस और ट्रैवल एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे उनकी यात्रा में भारी परेशानी हो रही है।

खाड़ी देशों के लिए उड़ानें रद्द

जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानों पर भी इस तनाव का प्रभाव पड़ा है। एयरलाइंस कंपनियों के अनुसार, सुरक्षा कारणों और रूट डायवर्जन के कारण कई फ्लाइट्स को कैंसिल या रीशेड्यूल किया गया है। इसका सीधा असर जयपुर से उड़ान भरने वाली मस्कट, दुबई, शारजाह और अबू-धाबी जाने वाली फ्लाइट्स पर पड़ा है। इससे खाड़ी देशों में काम करने वाले प्रवासी भारतीयों और अन्य यात्रियों को असुविधा हो रही है।

एयरलाइन कंपनियों का कहना 

एयरलाइन कंपनियों का कहना है कि ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण कई देशों के एयरस्पेस पर असर पड़ा है। सुरक्षा कारणों और रूट डायवर्जन की स्थिति को देखते हुए फ्लाइट्स को प्रभावित किया गया है। आने वाले दिनों में भी फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। एयरलाइंस ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले फ्लाइट की स्थिति की जानकारी अवश्य चेक करें।

एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्थिति 

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इन रद्द की गई फ्लाइट्स के कारण यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट्स प्रभावित हो रही हैं, जबकि कुछ यात्रियों को भविष्य में अपनी टिकटें रद्द करनी पड़ रही हैं। कुछ यात्रियों को नई फ्लाइट्स की उपलब्धता का इंतजार भी करना पड़ रहा है। इससे एयरपोर्ट पर तनाव का माहौल बना हुआ है।

क्या करें यात्री? 

अगर आप भी खाड़ी देशों के लिए यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह सुनिश्चित करें कि आप फ्लाइट के रद्द होने या शेड्यूल में बदलाव के बारे में पहले से जानकारी प्राप्त कर लें। एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले एयरलाइन की वेबसाइट या ट्रैवल एजेंसी से अपनी फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि करें। क्योंकि आने वाले दिनों में भी इस तरह के बदलाव हो सकते हैं।

ये भी पढ़े:-

यूपीएससी 2025 रिजल्ट: रावतभाटा के 'डॉक्टर' ने रचा इतिहास, अनुज अग्निहोत्री बने देश के नंबर-1 IAS

राजस्थान में दो ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव, बेहतर कनेक्टिंग से ट्रेन पकड़ने में होगी आसानी

मार्च में ही गर्मी का कहर: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चढ़ा पारा

दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी पर फेंका एसिड, बच्ची झुलसी

ईरान-इजरायल संघर्ष अमेरिका राजस्थान एयरलाइन जयपुर एयरपोर्ट
Advertisment