लुटेरी दुल्हन : लाखों के गहने-कैश लेकर भागी, पति-परिजनों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देती रही

Amit Baijnath Garg | Updated:
Share
luteri dulhan
Photograph: (the sootr)

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी लुटेरी दुल्हन का केस सामने आया है। शादी के बाद एक महीने तक शारीरिक संबंध नहीं बनाए और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख की डिमांड की।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में लाखों रुपए के गहने और कैश लेकर एक दुल्हन भाग निकली। एक महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद ही दुल्हन ससुराल में रही और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पति और परिजनों को 5 लाख रुपए की मांग रखी। भांकरोटा थाने में पीड़ित दूल्हे ने लुटेरी दुल्हन और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

राजस्थान मौसम अपडेट : दीपावली निकलने के साथ सर्दी बढ़ने के संकेत, गिरेगा तापमान, जाड़ा पकड़ेगा जोर

गरीबी की झूठी कहानी रची

पुलिस ने बताया कि भांकरोटा के रहने वाले 36 साल के युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उसके भाई के पड़ोस में रहने वाले दंपती ने धर्म की बहन बताकर परिवादी से शादी की बात की थी। गरीब परिवार की कुंवारी लड़की के माता-पिता की डेथ होना बताकर शादी खर्च उठाने की कहकर उसका रिश्ता करवाया था। जुलाई में परिजन-रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी हो गई। शादी के बाद दुल्हन को लेकर वह घर आ गया।

प्रतिशोध..! TheSootr ने दीया कुमारी की खबरें दिखाईं तो ले गई राजस्थान पुलिस

शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया आरोप है कि शादी के बाद घर आते ही परंपरा बताकर दुल्हन ने विवाह के एक महीने तक शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया। छूने की कोशिश करने पर मिर्गी का दौरा आने का नाटक करती रही। घरेलू कामकाज करने का दबाव बनाने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देती। कहती थी कि सुसाइड कर परिवार को फंसा दूंगी।
RAJASTHAN Top News : राजस्थान की बड़ी खबरें

करती रही रुपए की डिमांड

दुल्हन धमकी देकर रुपए की डिमांड करती। पैसे नहीं देने पर घर से बिना बताए चली जाती और फिर वापस लौटकर आ जाती। 9 अगस्त को अलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के गहने, 1.90 लाख रुपए और कपड़े और सामान चोरी कर ले गई। घर पर नई नवेली दुल्हन के लापता होने पर परिजनों ने काफी ढूंढा, लेकिन उसका पता नहीं चला।

दीपावली पर प्रदेश को क्रिकेट का तोहफा, रणजी मुकाबले में राजस्थान ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से हराया

जांच की तो खुला राज

अलमारी संभालने पर गहने-कैश और कीमती सामान गायब मिलने पर लुटेरी दुल्हन के चोरी करने का अहसास हुआ। धर्म की बहन बताकर शादी कराने वाले दंपती से कॉन्टैक्ट करने पर उन्होंने भी झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। लुटेरी दुल्हन ने कॉन्टैक्ट कर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख रुपए की मांग रखी। बार-बार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़ित दूल्हे ने भांकरोटा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।

Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • लुटेरी दुल्हन
  • एफआईआर
द्वारिकापुरी सब्जी मंडी विवाद में कांग्रेस नेता भदौरिया को लात मारने वाला हिमांशु निकला कांग्रेसी

By Sanjay Gupta

द्वारिकापुरी सब्जी मंडी विवाद में कांग्रेस नेता भदौरिया को लात मारने वाला हिमांशु निकला कांग्रेसी
राजस्थान BJP में पंचायत चुनाव की हार पर घमासान, सरकार और संगठन के बीच बढ़ी तकरार; बदलाव की तैयारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान BJP में पंचायत चुनाव की हार पर घमासान, सरकार और संगठन के बीच बढ़ी तकरार; बदलाव की तैयारी
पुलिस की गाड़ी में जाम छलकाते दिखे युवक: जयपुर के SMS थाने की PCR वैन का वीडियो वायरल, डीसीपी ईस्ट ने दिए जांच के आदेश

By Jageshwar Prasad

पुलिस की गाड़ी में जाम छलकाते दिखे युवक: जयपुर के SMS थाने की PCR वैन का वीडियो वायरल, डीसीपी ईस्ट ने दिए जांच के आदेश
रायपुर में आयकर जांच में खुल रहे नए राज, सात और लॉकरों में मिले सोने के जेवर और हीरे, 225 करोड़ की कर चोरी का अंदेशा

By Umeshwari Baghel

रायपुर में आयकर जांच में खुल रहे नए राज, सात और लॉकरों में मिले सोने के जेवर और हीरे, 225 करोड़ की कर चोरी का अंदेशा
इंदिरा आवास में रहने वाली मजदूर महिला बनीं पाली की जिला प्रमुख, 32 साल की सीता देवी बावरी ने 5 वोटों से जीता चुनाव

By Jageshwar Prasad

इंदिरा आवास में रहने वाली मजदूर महिला बनीं पाली की जिला प्रमुख, 32 साल की सीता देवी बावरी ने 5 वोटों से जीता चुनाव
18 नवंबर से आंदोलन कर रहे नर्सिंग कर्मचारियों ने एक महीने के लिए खींचे हाथ, ग्रेड-पे और भत्तों पर अब सरकार के आदेश का इंतजार

By VINAY VERMA

18 नवंबर से आंदोलन कर रहे नर्सिंग कर्मचारियों ने एक महीने के लिए खींचे हाथ, ग्रेड-पे और भत्तों पर अब सरकार के आदेश का इंतजार
भोपाल की बड़ी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी की छात्रा का आरोप- शादी का झांसा देकर कर्मचारी ने किया रेप, FIR दर्ज

By The Sootr

भोपाल की बड़ी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी की छात्रा का आरोप- शादी का झांसा देकर कर्मचारी ने किया रेप, FIR दर्ज