राजस्थान मौसम अपडेट : दीपावली निकलने के साथ सर्दी बढ़ने के संकेत, गिरेगा तापमान, जाड़ा पकड़ेगा जोर

Amit Baijnath Garg | Published:
Share
weather
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में दीपावली के बाद सर्दी का असर बढ़ेगा। रात का तापमान गिरना शुरू हो गया है। वहीं नवंबर के पहले सप्ताह से ठंड तेज होने के संकेत हैं। इस बार अधिक सर्दी पड़ने का अनुमान है।

Jaipur. दीपावली के साथ ही राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में सर्दी का असर सुबह और देर रात अधिक महसूस हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर के पहले सप्ताह से तापमान में गिरावट और तेज होगी। इसके बाद कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी।

प्रतिशोध..! TheSootr ने दीया कुमारी की खबरें दिखाईं तो ले गई राजस्थान पुलिस

दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव

राजस्थान के कई शहरों में रात का तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान भी धीरे-धीरे नीचे आने लगा है। फलोदी, जैसलमेर और बीकानेर में बीते 24 घंटों में 0.5°C से 1.3°C तक की गिरावट दर्ज की गई।

RAJASTHAN Top News : राजस्थान की बड़ी खबरें

शेखावाटी में बढ़ी सर्द हवाएं

शेखावाटी इलाका हर साल की तरह इस बार भी सबसे पहले ठंड की चपेट में आया है। सीकर और फतेहपुर में सुबह-शाम सर्द हवाओं का असर तेज हो चुका है। हालांकि दीपावली के दिन हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि यह अस्थायी है।

नवंबर से बढ़ेगी ठंड मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 25-30 अक्टूबर के बाद बादल हटने व हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिमी होने से राजस्थान में सर्दी तेजी से बढ़ेगी। औसतन 2-3 डिग्री की और गिरावट दर्ज हो सकती है। विभाग का इस बार अधिक ठंड पड़ने का दावा है।
दीपावली पर प्रदेश को क्रिकेट का तोहफा, रणजी मुकाबले में राजस्थान ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से हराया

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

प्रदेश के प्रमुख शहरों को तापमान इस प्रकार है। सीकर का 14.5 डिग्री सेल्सियस, सिरोही का 14.4, फतेहपुर का 15.6, दौसा का 16.2, अजमेर का 17.2, जयपुर का 19.8, जैसलमेर का 20.2 और बाड़मेर का 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजस्थान के 7 विश्वविद्यालयों को मिल गए नए कुलगुरु, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जारी किए आदेश

यह सावधानी बरतना जरूरी

ठंड का असर बढ़ने से स्वास्थ्य पर भी असर होगा। सुबह उठते ही तापमान में गिरावट सांस संबंधी दिक्कतें बढ़ा सकती है। दमा, एलर्जी और दिल के मरीजों को सावधानी जरूरी है। वहीं अल सुबह की वॉक फिलहाल टालना फायदेमंद रहेगा।

राजस्थान में एसडीएम से मांगी 3 करोड़ की फिरौती : गोली मारने की धमकी

विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

मौसम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, हवा की दिशा और वायु दबाव में बदलाव के चलते अब न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह के बाद राज्यभर में सर्दी का असर स्पष्ट होगा और नवंबर से जाड़ा तेजी से पकड़ बनाएगा।

FAQ

  1. 1. राजस्थान में सर्दी (Rajasthan Winter) सबसे पहले कहां शुरू होती है?
    शेखावाटी क्षेत्र खासकर सीकर, फतेहपुर और चूरू में सबसे पहले न्यूनतम तापमान गिरता है।
  2. 2. क्या दिवाली के बाद पूरे राजस्थान में तापमान गिरेगा?
    हाँ, मौसम विभाग के अनुसार ठंडी हवाओं के चलते लगभग सभी जिलों में रात का तापमान कम होगा।
  3. 3. ठंड तेज होने का समय कब माना जा रहा है?
    नवंबर के पहले सप्ताह से सर्दी का असर काफी तेज होगा और दिसंबर से कड़ाके की ठंड की शुरुआत मानी जा रही है।


Tags:
  • राजस्थान
  • मौसम विभाग
  • दीपावली
  • तापमान
  • मौसम
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर