जयपुर निगम चुनाव: बीजेपी उम्मीदवार नहीं जाएंगे काउंटिंग सेंटर, मेयर के चेहरे पर मंथन शुरू

Saurabh Mishra | Updated:
Share
जयपुर निगम चुनाव
जयपुर निगम चुनाव

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के नतीजों से पहले भाजपा ने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी की है। पार्टी की नजर निर्दलीयों और मेयर के संभावित चेहरे पर भी है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जयपुर निगम नतीजों से पहले भाजपा ने की बाड़ाबंदी।
  • निर्दलीयों पर टिकी नगर निगम बोर्ड की चाबी।
  • मतगणना से पहले भाजपा में मेयर पद पर मंथन।
  • 63.55% वोटिंग के बाद जयपुर में नतीजों का इंतजार।
  • भाजपा की रणनीति, प्रत्याशी नहीं जाएंगे मतगणना स्थल।
जयपुर नगर निगम चुनाव में अब नजर नतीजों और बोर्ड बनाने के गणित पर टिक गई है। भाजपा ने अपने पार्षद प्रत्याशियों को एकजुट रखने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है। पार्टी ने उम्मीदवारों की बाड़ाबंदी की है। उन्हें एक जगह रखा गया है। भाजपा की सबसे बड़ी चिंता बागी और निर्दलीय उम्मीदवार हैं। अगर किसी भी दल को साफ बहुमत नहीं मिलता है तो यही निर्दलीय बोर्ड बनाने में अहम भूमिका निभा सकते।

काउंटिंग सेंटर पर नहीं जाएंगे भाजपा के सभी प्रत्याशी

इस बार निकाय चुनाव काउंटिंग के दौरान भाजपा अलग रणनीति अपनाएगी। पार्टी अपने सभी उम्मीदवारों को सीधे काउंटिंग सेंटर भेजने के बजाय उन्हें सामूहिक रूप से एक जगह रख रही। काउंटिंग सेंटर पर उम्मीदवार के स्थान पर उसका अभिकर्ता मौजूद रहेगा।

नतीजा आने के बाद जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी अपने संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के पास जाएंगे। वहां से जीत का सर्टिफिकेट लिया जाएगा। इस पूरी कवायद को नतीजों के दौरान और उसके बाद प्रत्याशियों को एकजुट रखने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा।

बाड़ाबंदी के ठिकाने पर नेताओं की आवाजाही

भाजपा की बाड़ाबंदी वाले ठिकाने पर रविवार दिनभर सियासी हलचल बनी रही। पार्टी के कई नेताओं का यहां आना-जाना लगा रहा। प्रत्याशियों के साथ चुनावी नतीजों और उसके बाद बनने वाली संभावित स्थिति को लेकर भी चर्चा होती रही।

भाजपा की नजर सिर्फ अपने प्रत्याशियों पर नहीं। पार्टी बागी और मजबूत निर्दलीय उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर भी नजर बनाए हुए। इसकी वजह साफ है। अगर चुनाव में बड़ी संख्या में निर्दलीय जीतते हैं तो नगर निगम बोर्ड का पूरा गणित बदल सकता है।

बहुमत नहीं मिला तो बढ़ेगी निर्दलीयों की अहमियत

नए एकीकृत जयपुर नगर निगम में कुल 150 वार्ड हैं। ऐसे में बोर्ड बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा सबसे अहम होगा। भाजपा और कांग्रेस दोनों की कोशिश अपने दम पर इस आंकड़े तक पहुंचने की है। हालांकि, निर्दलीयों की संख्या ज्यादा रहने की स्थिति में तस्वीर अलग हो सकती।

ऐसे में बोर्ड बनाने की चाबी कुछ निर्दलीय पार्षदों के हाथ में जा सकती है। यही वजह है कि मतदान खत्म होने के साथ ही प्रत्याशियों को अपने साथ बनाए रखने की कवायद भी शुरू हो गई है।

भाजपा में जयपुर में मेयर के चेहरे पर भी मंथन

नतीजों के साथ ही भाजपा के सामने दूसरा बड़ा सवाल जयपुर के नगर निगम में मेयर के चेहरे का है। पार्टी को बहुमत मिलने की स्थिति में किस क्षेत्र से मेयर चुना जाए, इसे लेकर अंदरखाने चर्चा चल रही है।

एक विकल्प परकोटे के किसी वार्ड से जीतने वाले पार्षद को आगे करने का है। वहीं, दूसरा विकल्प बाहरी जयपुर के वार्डों से मजबूत प्रदर्शन करने वाले किसी चेहरे पर दांव लगाने का हो सकता है। इसमें आबादी, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और राजनीतिक समीकरण भी महत्वपूर्ण रहेंगे।

150 वार्ड वाले एकीकृत नगर निगम में मेयर का चयन सिर्फ एक चेहरे का फैसला नहीं होगा। पार्टी को पुराने शहर और बाहरी इलाकों के बीच राजनीतिक और क्षेत्रीय संतुलन भी साधना होगा।

क्या निर्दलीय बनेंगे किंगमेकर?

जयपुर नगर निगम चुनाव में इस बार 63.55 प्रतिशत मतदान हुआ है। सभी 150 वार्डों के नतीजे आने के बाद ही बोर्ड की तस्वीर साफ होगी।

भाजपा और कांग्रेस में से किसे स्पष्ट बहुमत मिलता है या फिर निर्दलीय किंगमेकर की भूमिका में आते हैं, इसका फैसला नतीजे करेंगे। फिलहाल दोनों प्रमुख दलों के लिए अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखना अहम है। नतीजों में बहुमत का आंकड़ा नहीं आया तो इसके बाद पार्षदों को अपने पाले में बनाए रखने की असली सियासी परीक्षा शुरू होगी।

FAQ

  1. भाजपा ने जयपुर नगर निगम को लेकर क्या रणनीति बनाई?
    जयपुर नगर निगम चुनाव में सारे भाजपा प्रत्याशी काउंटिंग सेंटर पर नहीं जाएंगे। काउंटिंग सेंटर पर उम्मीदवार के स्थान पर उसका अभिकर्ता मौजूद रहेगा। जीतने वाले प्रत्याशी बाद में रिटर्निंग ऑफिसर के पास जाकर प्रमाण-पत्र लेंगे।
  2. जयपुर नगर निगम में इस बार कितनी वोटिंग हुई और मतगणना कब है?
    जयपुर नगर निगम चुनाव में 63.55 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके बाद ही 150 वार्डों में बोर्ड की तस्वीर साफ होगी।
यह खबरें भी पढ़ें...

जोधपुर नगर निगम चुनाव: फलोदी सट्टा बाजार का आया अनुमान, जानें किसका पलड़ा भारी

जयपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया जयपुर 2032 पांच वर्षीय जन-घोषणापत्र

नेपाल बाढ़ आपदा: राजस्थान सरकार ने जारी किए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर, ऐसे पाएं तुरंत मदद

जयपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया जयपुर 2032 पांच वर्षीय जन-घोषणापत्र

Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • निकाय चुनाव
  • निगम चुनाव
  • जयपुर नगर निगम
  • जयपुर नगर निगम चुनाव
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

By Sumit Kumar

AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा

By Sandeep Kumar

भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं

By Ratan Kumar Mishra

अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध

By Sumit Kumar

ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार

By

IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब

By Atul Dwivedi

48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब