जयपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया जयपुर 2032 पांच वर्षीय जन-घोषणापत्र
Mukesh Sharma | Updated:
कांग्रेस का जयपुर 2032 पांच वर्षीय जन-घोषणापत्र जारी
राजस्थान कांग्रेस ने जयपुर के कायाकल्प के लिए मिशन 100% के तहत 2027–2032 का रोडमैप जारी किया है, जिसमें बुनियादी ढांचे, हरित ऊर्जा, यातायात और पारदर्शी प्रशासन के पांच वर्षीय चरणबद्ध विकास का संकल्प है।
समझें क्या है मामला पूरा मामला
- सुशासन व जन-भागीदारी: वार्ड सभाएं और 25 वार्ड मित्र
- स्मार्ट बुनियादी ढांचा:150 शहरी केंद्र और ट्रैफिक सुधार
- पर्यावरण व जल प्रबंधन:100 फीसदी कचरा संग्रहण व सौर ऊर्जा
- अर्थव्यवस्था व विरासत: 10 आर्थिक क्लस्टर व हेरिटेज वॉक
जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि यह दस्तावेज़ चुनावी वादों के बजाय ठोस परिणामों पर ध्यान केंद्रित करता है। जिसमें जयपुर के बुनियादी ढांचे,प्रशासन और सतत विकास को आधुनिक बनाने की व्यापक योजना दी है।
जिला अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि इस घोषणापत्र को डॉ. बी. एम. शर्मा की अध्यक्षता वाली कमेटी ने तैयार किया है। कमेटी में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास तथा विधायक रफीक खान और अमीन कागजी जैसे नेता शामिल हैं।
सुशासन और नागरिक भागीदारी:
वार्ड शहरी केंद्र और बुनियादी ढांचा:
यातायात और सार्वजनिक परिवहन:
जल प्रबंधन और स्वच्छता:
अर्थव्यवस्था,विरासत और पर्यटन:
स्वास्थ्य, शिक्षा और हरियाली:
कार्यान्वयन चरण और जवाबदेही
2027 (सर्वेक्षण चरण)—जल, यातायात, कचरा प्रबंधन, हरित क्षेत्र और संपत्तियों का आधारभूत सर्वेक्षण।
2028 (निर्माण चरण)—वार्ड शहरी केंद्रों, जल निकासी प्रणालियों, पुस्तकालयों और प्रमुख सड़कों का निर्माण।
2029 (विस्तार चरण)—प्रारंभिक परियोजनाओं का स्वतंत्र मूल्यांकन और सफल मॉडलों का शहर भर में विस्तार।
2030 (आर्थिक चरण)—स्थानीय विनिर्माण, स्टार्टअप, शिल्प बाजारों और निवेश को गति देना।
2031–2032 (स्थायित्व)— परियोजनाओं का समापन, वित्तीय ऑडिट, सार्वजनिक रिपोर्ट कार्ड और बदलावों को स्थायी बनाना।
कांग्रेस ने एक समर्पित जयपुर परिवर्तन कार्यालय स्थापित करने का संकल्प लिया है, जो हर साल परियोजनाओं की प्रगति, बजट खर्च और प्रदर्शन के आंकड़े सार्वजनिक करेगा।
ये भी पढ़े :-
यूथ कांग्रेस प्रवक्ता दिव्यानी कटारा ने पार्टी नेताओं पर FIR कराई, पूर्व मंत्री के बेटे से हुआ था विवाद
मदन दिलावर की दल बदलने वालों को वोट न देने की अपील, कहा- बिक जाते हैं निर्दलीय प्रत्याशी
हाई कोर्ट भवन घटिया निर्माण मामला, RSRDC अफसरों व ठेकेदारों समेत 5 गिरफ्तार
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
By Sumit Kumar
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
By Sandeep Kumar
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
By Ratan Kumar Mishra
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
By Sumit Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
By Umeshwari Baghel
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
By
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब
By Atul Dwivedi