जयपुर एसीबी की कार्रवाई, सांगानेर सदर थाना एएसआई 10 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Ashish Bhardwaj | Oct 01, 2026, 18:01 IST
Share
एएसआई महेश चन्द मीणा गिरफ्तार
एएसआई महेश चन्द मीणा गिरफ्तार

एसीबी ने सांगानेर सदर थाने के एएसआई महेश चन्द मीणा को रंगे हाथों पकड़ा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पिकअप छोड़ने और केस को समाप्त करने के लिए 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। शिकायत के आधार पर एसीबी ने मामले की जांच की और आरोपी को सही समय पर गिरफ्तार किया। यह पूरी कार्रवाई थाने के परिसर में ही हुई।

समझें क्या है पूरा मामला

  • सांगानेर सदर थाने का ASI गिरफ्तार
  • 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा
  • पिकअप छोड़ने के बदले मांगी थी घूस
  • केस से नाम हटाने का भी आरोप
  • थाने के कमरे में ACB ने दबोचा
जयपुर एसीबी ने एक कार्रवाई करते हुए सांगानेर सदर थाने के एएसआई महेश चन्द मीणा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिए। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गुरुवार दोपहर में यह कार्रवाई की। यह पूरी कार्रवाई थाना परिसर के अंदर ही चल रही थी। आरोपी पर पिकअप छोड़ने और केस खत्म करने के बदले पैसे लेने का आरोप है।

एडीजी ने दी जानकारी

एसीबी (ACB – Anti Corruption Bureau) की एडीजी (ADG – Additional Director General) स्मिता श्रीवास्तव ने कार्रवाई की जानकारी दी। उनके बताया कि आरोपी एएसआई (ASI – Assistant Sub Inspector) सांगानेर सदर थाने में तैनात है। उसका नाम महेश चन्द मीणा है। यह पूरा मामला Sanganer police station यानी सांगानेर सदर थाने से जुड़ा है।

क्या था पूरा मामला

एसीबी में परिवादी ने शिकायत दी कि सांगानेर सदर थाने में उसके मामा की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। मामले की जांच ASI महेश चन्द मीणा कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार ASI महेश चन्द ने परिवादी के मामा की पिकअप छोड़ने और सहपरिवादी को मुल्जिम नहीं बनाने के एवज में 20-20 हजार की रिश्वत मांग रहे थे और बार बार परेशान किया जा रहा है।

10 हजार में हुआ सौदा

एसीबी ने सबसे पहले मामले की सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी ASI की ओर से मामले में राजीनामा होने के डॉक्यूमेंट मांगकर पिकअप को छोड़ने और मामले को खत्म करने के एवज में 10 हजार रुपए में सौदा हुआ।

थाने के कमरे में रंगे हाथों पकड़ा

एएसआई ने परिवादी और सहपरिवादी को सांगानेर थाने में बुलाया। और राजीनामा के डॉक्यूमेंट और सहपरिवादी से पूछताछ के बाद 10 हजार रुपए घूस ली। जैसे ही एएसआई ने घूस की रकम लेकर अपने पैंट की जेब में रखी, उसी वक्त एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Tags:
  • जयपुर एसीबी कार्रवाई
  • एएसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • सांगानेर सदर थाना
  • भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर
  • एएसआई महेश चन्द मीणा
  • एसीबी ट्रैप राजस्थान
  • Jaipur ACB
  • Rajasthan ACB trap
  • Sanganer police station
RDA जमीन आवंटन विवाद, बढ़ती महंगाई और प्रशासनिक अव्यवस्था पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने राज्य सरकार को घेरा

By Umeshwari Baghel

RDA जमीन आवंटन विवाद, बढ़ती महंगाई और प्रशासनिक अव्यवस्था पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने राज्य सरकार को घेरा
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने उदय राव की अंतरिम जमानत की मंजूर, आरोपी ने खुद को बताया निर्दोष

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने उदय राव की अंतरिम जमानत की मंजूर, आरोपी ने खुद को बताया निर्दोष
आरसीए चुनाव आरोपों पर चतुर्वेदी बोले- शिकायत करने का अधिकार सभी को, निष्पक्ष जांच के लिए तैयार

By Jageshwar prasad

आरसीए चुनाव आरोपों पर चतुर्वेदी बोले- शिकायत करने का अधिकार सभी को, निष्पक्ष जांच के लिए तैयार
बीजेपी पार्षद रुपाली पेंढारकर की निगम अधिकारियों को धमकी, अगली बार अंजाम बुरा होगा

By Sanjay Gupta

बीजेपी पार्षद रुपाली पेंढारकर की निगम अधिकारियों को धमकी, अगली बार अंजाम बुरा होगा
भोपाल जिला पंचायत और NHM संविदा कर्मियों को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से राहत, नियुक्ति प्रक्रिया पर भी उठाया सवाल

By Neel Tiwari

भोपाल जिला पंचायत और NHM संविदा कर्मियों को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से राहत, नियुक्ति प्रक्रिया पर भी उठाया सवाल
उदयपुर के 272 प्लॉट मामले में 2 करोड़ की रिश्वत का मामला, जसवंत राव की भूमिका की होगी जांच

By Jyoti Mahender Bhardwaj

उदयपुर के 272 प्लॉट मामले में 2 करोड़ की रिश्वत का मामला, जसवंत राव की भूमिका की होगी जांच
25 लाख रिश्वत मामले में जीएसटी अधीक्षक गिरफ्तार, कुत्ते के साथ फोटो ने फेल किया एसीबी से बचने का प्लान

By Jageshwar prasad

25 लाख रिश्वत मामले में जीएसटी अधीक्षक गिरफ्तार, कुत्ते के साथ फोटो ने फेल किया एसीबी से बचने का प्लान